उत्तराखंड

Term Path Alias

/regions/uttarakhand-1

ताल में तिलिस्म नहीं
Posted on 27 Sep, 2012 03:35 PM नैनीताल अपने सुंदर तालों और लुभावनी पर्वतमालाओं के लिए जाना जाता है। लेकिन देखरेख की कमी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से इस पर्यटननगरी की सुंदरता छीज रही है। इसके बारे में बता रहे हैं राजेंद्र उपाध्याय।
विकास की धारा में गुम होती पिंडर नदी
Posted on 19 Sep, 2012 01:35 PM उत्तराखंड में पिंडर नदी लोगों के जीवन और संस्कृति से गहरे जुड़ी हुई है। लेकिन अब इसके वजूद पर खतरा मंडरा रहा है। विकास के नाम पर इस क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन को बर्बाद किया जा रहा है। इस नदी की देन और उस पर बनाए जा रहे बांधों से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं अभय मिश्र।

तमाम विरोध को दरकिनार कर केंद्र सरकार देवसारी जलविद्युत परयोजना को हरी झंडी देने की तैयारी कर रही है। इसे बनाने वाली कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके बाद नंदकेशरी गांव से पैठाणी तक बनने वाली सत्रह किलोमीटर लंबी सुरंग में पिंडर बहने लगेगी। इस सुरंग की वजह से बत्तीस गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे और अप्रत्यक्ष रूप से कितने गांवों पर इसका असर होगा इसका कोई आकलन ही नहीं है। पहाड़ों की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा राजजात को रास्ता बताती है पिंडर नदी। हर बारह साल में होने वाली दो सौ अस्सी किलोमीटर की इस दुर्गम यात्रा को पर्वतीय महाकुंभ भी कहा जाता है। मान जाता है कि शिव पार्वती को विवाह के बाद पिंडर घाटी के रास्ते ही विदा करा कर ले गए थे। आज भी हिमालय क्षेत्र की बेटियां यह कामना करती हैं कि उनकी विदाई के रास्ते में पिंडर के दर्शन हों। पिंडर घाटी की खूबसूरती यहां के लोकगीतों में बसती है जिनमें पिंडर को दूध का झरना कहा गया है। पिंडर को काफी ऊंचाई से देखने पर भी इसकी तलहटी पर पड़े पत्थर साफ नजर आते हैं। अलकनंदा और पिंडर के संगम कर्णप्रयाग से दस किलोमीटर दूर मौजूद पिंडर घाटी ही राजजात का मुख्य मार्ग है। पिंडर की इन्हीं खूबसूरत वादियों में सुनाउ तल्ला गांव भी है।
Pindar river
ठीक नहीं, हिमनद पर हड़बड़ी
Posted on 31 Aug, 2012 10:16 AM

हिमनद में दरार आने से बर्फ के पहाड़ टूटते रहते हैं जिससे कई बार मुहाने में परिवर्तित हो जाता है। बर्फ की दरारों

टिहरी की याद सताती है
Posted on 17 Aug, 2012 04:15 PM पुराने टिहरी शहर को डूबे हुए पांच साल से ज्यादा हो गया है। टिहरी शहर के साथ ही उनतालीस गांव भी डूबे। हजारों परिवारों को अपने घर से विस्थापित होना पड़ा। जो आज तक कोई स्थाई ठिकाना नहीं ढूंढ पाये हैं। पुनर्वास का पैसा और जमीन माफियाओं की भेंट चढ़ गये। बदले में मिला एक ऐसा दर्द जो पीढ़ियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। विस्थापितों के दर्द को बयां कर रही हैं गीता गैरोला।
संकट में है उत्तराखंड के वन्य प्राणियों का अस्तित्व
Posted on 14 Aug, 2012 09:58 AM

विशेषज्ञ मानते हैं कि तस्करों द्वारा गुलदार के अवैध शिकार के साथ ही जंगलों में लगने वाली आग, विकास के नाम पर हो

विकास के नाम पर पिंडरगंगा घाटी की लूट
Posted on 10 Aug, 2012 04:29 PM विकास के नाम पर भारत में हर जगह सरकारी जोर जबरदस्ती जारी है। पतित पावनी गंगा को मारने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। कहीं बांध बनाकर तो कहीं सीवर का गंदा पानी डालकर। इसी कड़ी में गंगा की सहायक नदी पिंडरगंगा भी है। पिंडरगंगा पर बांध बगैर पर्यावरणीय जनसुनवाई के ही बनाया जा रहा है। एक तरफ जल, जंगल और जमीन की हालत दिनों-दिन बद से बदतर हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में पिंडरगंगा घाटी में दे
उत्तराखंड में राजनीति में उलझी गंगा
Posted on 10 Aug, 2012 11:33 AM गंगा को लेकर राजनीति बराबर चलती आ रही है चाहे वह गंगा पर बन रहे बांधों को लेकर राजनीति हो या गंगा प्रदूषण तथा अविरल निर्मल प्रवाह की राजनीति। पहले गंगा पर बन रहे बांधों को रुकवाने का श्रेय लेने के लिए राजनीति होती थी। लेकिन अब पर्यावरण की अनदेखी करके बांधों पर जल विद्युत परियोजना को जोरशोर से बनाने की राजनीति हो रही है। गंगा को लेकर जिस तरह से उत्तराखंड सरकार के दो कांग्रेसी दिग्गज आपस में लड़
आमरण अनशन पर बैठे स्वामी निगमानंद के गुरु
Posted on 07 Aug, 2012 09:26 AM हरिद्वार, 6 अगस्त। गंगापुत्र स्वर्गीय स्वामी निगमानंद के गुरुस्वामी शिवानंद सोमवार से अपने आश्रम मातृ सदन में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने पांच मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है। उनकी पांच मांगे हैं- कुंभ क्षेत्र हरिद्वार को दोगुना किया जाए, सीबीआई के देहरादून के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने निगमानंद की मौत की क्लोजर रिपोर्ट जांच ठीक ढंग से किए बिना ही दे दी। उन्होंने सीबीआई पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सीबीआई न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार सागर को सस्पेंड किया जाए, सीबीआई निदेशक निगमानंद की मौत की जांच के लिए एक मेडिकल जांच समिति बनाए, सीबीआई के देहरादून के एसपी निलाभ और डीएसपी वी. दीक्षित को स्वामी शिवानंद ने खनन ठेकेदारों से सांठगांठ करने के आरोप में निलंबित करने की मांग की है।

गंगापुत्र निगमानंद के गुरु स्वामी शिवानंद
खतरे में पर्यटन नगरी का वजूद
Posted on 06 Aug, 2012 03:35 PM नैनीताल देश के गिने-चुने पर्यटन स्थलों में है। यह सुंदर पहाड़ों और झीलों के लिए मशहूर है। लेकिन शासन और प्रशासन की उपेक्षा और लापरवाही की वजह से इस नगरी का वजूद खतरे में है। इसका जायजा ले रहे हैं प्रयाग पांडे।
Nainital Lake
उत्तराखंड जंगल की आग : कई सवाल कई आरोप
Posted on 04 Aug, 2012 02:57 PM उत्तराखंड के जंगलों में आग कुदरत की बजाय इंसानी हरकतें ज्यादा है। पिछले दस सालों में हर साल औसतन तीन हजार हेक्टेयर वन जले हैं। उत्तराखंड में जंगलों का बदस्तूर जलना कई तरह के संकटों को निमंत्रण देना है। जंगलों के जलने से उपजाऊ मिट्टी का कटाव तेजी से होता है। साथ ही जल संभरण का काम भी प्रभावित होता है। वन विभाग के मनमानेपन ने आम लोगों को उनके हक हकूकों से दूर करके इस संकट को और बढ़ा लिया है। वनाग
×