दिल्ली

Term Path Alias

/regions/delhi

मैं पेड़ ही बनूँगा
Posted on 24 Aug, 2015 04:10 PM यदि बन सका सहारा, मैं पेड़ ही बनूँगा।
शिवमय स्वरूप प्यारा, मैं पेड़ ही बनूँगा।।

हिन्दू, इसाई, मुस्लिम, जिन बौद्ध,पारसी, सिख,।
हर धर्म का दुलारा, मैं पेड़ ही बनूँगा।।

भूखे-तृषित पथिक का, बेघर उदास यति का,
लेकर आशीष सारा, मैं पेड़ ही बनूँगा।।

पशु, भूत, प्रेत, बिच्छू, कृमि, बर्र, साँप, शिव के-
सिंगार का पिटारा, मैं पेड़ ही बनूँगा।।
माँ नर्मदा
Posted on 24 Aug, 2015 04:02 PM अमरकंटक की सुता तुम, शाँत कभी विकराल।
विध्वंशक पावस ऋतु, ग्रीष्म करे हड़ताल।।

सलिलापुण्य प्रदायनी, घाट-घाट नव नीर,
बिदा ले रही तटों से , है बिछुडन की पीर।

गर्मी में जलधार का, मध्यम हुआ प्रवाह,
घाट-घाट देता रहा, अपने जल की थाह।

आड़ी-तिरछी चाल भी, खोती नहीं विवेक,
बालूकण करते रहे, माता का अभिषेक।
कहा नदी ने मेघ से
Posted on 24 Aug, 2015 03:57 PM नहीं आचमन योग्य जल, नदियाँ हुई अस्वस्थ
जीव- जन्तु हैं त्रस्त अब, मृत्यु सोच निकटस्थ

कहा नदी ने मेघ से, बरसो प्रियतम झूम
प्यास मिटा दो अमृता, मैं लूंगी मुंह चूम

गाते मेघ मल्हार हैं, मेरे दोनों कूल
अब आओ भुजबन्ध में, प्रकृति हुई अनुकूल

चरण पखारूंगी विमल, बरसो हे! घनश्याम
शुष्क दृगों को तृप्ति दो, रसमय रूप ललाम
पानी
Posted on 24 Aug, 2015 03:52 PM पानी तेरा दास जग, तू ही जग की आस।
सब में तेरा वास है, सबमें तेरी प्यास।।

जड़-चेतन, जीवन-जगत्, सृजन और विध्वंस।
सब पानी के अंश हैं, सब पानी के वंश।।

पानी है तो प्राण हैं, पानी है तो देह।
पानी है तो आँख में, जिन्दा जग का स्नेह।।

पड़े न वृक्षों पर कभी, बुरी किसी की दृष्टि।
वृक्षों से जल, और है, जल से सारी सृष्टि।।
लौटना ही होगा जैविक खेती की ओर
Posted on 24 Aug, 2015 01:44 PM

भारत में जैविक खेती की अवधारणा नई नहीं है। हमारे यहाँ परम्परा से इसी तरह से ही खेती होती रही है। स्वतन्त्रता मिलने के बाद देश की खाद्यान स्थिति में आत्म निर्भर बनने के लिए साठ–सत्तर के दशक में हरित क्रान्ति के तहत खेती के परम्परागत तरीकों में तब्दीलियाँ की गई। इससे कृषि उत्पादन में भले ही हमने अपेक्षाकृत उपलब्धियाँ हासिल कर ली हो पर लम्बे समय बाद इसके बुर

organic farming
विकास एवं पर्यावरण
Posted on 22 Aug, 2015 12:04 PM विकास और पर्यावरण संरक्षण के मध्य कोई विरोध नहीं है। पर्यावरण प्रद
पर्यावरण के लिये भीषण खतरा हैं बाँध
Posted on 21 Aug, 2015 03:47 PM पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिये इलाके में बड़ी तादाद में लोगो
dam
कन्हर बाँध को लेकर छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश में तकरार
Posted on 21 Aug, 2015 01:40 PM छत्तीसगढ़ के किसानों-ग्रामीणों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : डॉ. रमन सिंह
वाह क्या जलप्रपात
Posted on 21 Aug, 2015 10:50 AM जलप्रपात तो आपने देखे होंगे और उन्हें देख रोमांचित भी हुए होंगे। ये हैं ही ऐसी चीज कि उनके सामने से हटने का मन ही नहीं करता है। आइए, आपको विश्व के कुछ खास जलप्रपात के बारे में बताएँ।
×