हरिद्वार जिला

Term Path Alias

/regions/haridwar-district

हरिद्वार की गंगा में खनन अब पूरी तरह बंद
Posted on 27 May, 2011 04:49 PM

नैनीताल उच्चन्यायालय ने भी माना कि स्टोन क्रशर से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है

जीवनतीर्थ हरिद्वार
Posted on 21 Oct, 2010 10:35 AM हरिकी पैंड़ी के आसपास बनारस की शोभा का सौवां हिस्सा भी आपको नहीं मिलेगा। फिर भी यहां पर प्रकृति और मनुष्य ने एक-दूसरे के बैरी न होते हुए गंगा की शोभा बढ़ाने का काम सहयोग से किया है।त्रिपथगा गंगा के तीन अवतार हैं। गंगोत्री या गोमुख से लेकर हरिद्वार तक की गंगा उसका प्रथम अवतार है। हरिद्वार से लेकर प्रयागराज तक की गंगा उसका दूसरा अवतार है प्रथम अवतार में वह पहाड़ के बंधन से-शिवजी की जटाओं से-मुक्त होने के लिए प्रयत्न करती है। दूसरे अवतार में वह अपनी बहन यमुना से मिलने के लिए आतुर है। प्रयागराज से गंगा यमुना से मिलकर अपने बड़े प्रवाह के साथ सरित्पति सागर में विलीन होने की चाह रखती है। यह है उसका तीसरा अवतार। गंगोत्री, हरिद्वार, प्रयाग और गंगासागर, गंगापुत्र आर्यों के लिए चार बड़े से बड़े तीर्थस्थान हैं। जितना ऊपर चढ़े उतना तीर्थ का माहात्म्य अधिक, ऐसा माना जाता है।
गंगा मैया
Posted on 20 Oct, 2010 09:10 AM हिन्दुस्तान में अनगिनत नदियां है, इसलिए संगमों का भी कोई पार नहीं हैं। इन सभी संगमों में हमारे पुरखों ने गंगा-यमुना का यह संगम सबसे अधिक पसन्द किया है, और इसीलिए उसका ‘प्रयागराज’ जैसा गौरवपूर्ण नाम रखा है। हिन्दुस्तान में मुसलमानों के आने के बाद जिस प्रकार हिन्दुस्तान के इतिहास का रूप बदला, उसी प्रकार दिल्ली-आगरा और मथुरा-वृन्दावन के समीप से आते हुए यमुना के प्रवाह के कारण गंगा का स्वरूप भी प्रयाग के बाद बिलकुल बदल गया है। गंगा कुछ भी न करती, सिर्फ देवव्रत भीष्म को ही जन्म देती, तो भी आर्य-जाति की माता के तौर पर वह आज प्रख्यात होती। पितामह भीष्म की टेक, भीष्म की निःस्पृहता, भीष्म का ब्रह्मचर्य और भीष्म का तत्त्वज्ञान हमेशा के लिए आर्यजाति का आदरपात्र ध्येय बन चुका है। हम गंगा को आर्यसंस्कृति के ऐसे आधारस्तंभ महापुरुष की माता के रूप में पहचानते हैं।

नदी को यदि कोई उपमा शोभा देती है, तो वह माता की ही। नदी के किनारे पर रहने से अकाल का डर तो रहता ही नहीं। मेघराजा जब धोखा देते हैं तब नदी माता ही हमारी फसल पकाती है। नदी का किनारा यानी शुद्ध और शीतल हवा। नदी के किनारे-किनारे घूमने जायें तो प्रकृति के मातृवात्सल्य के अखंड प्रवाह का दर्शन होता है। नदी बड़ी हो और उसका प्रवाह धीरगंभीर हो, तब तो उसके किनारे पर रहनेवालों की शानशौकत उस नदी पर ही निर्भर करती है। सचमुच नदी जन समाज की माता है।
पर्यटन का कचरा
Posted on 11 Oct, 2010 03:20 PM गंगा के किनारे अनेक गांव और छोटे-बड़े शहर मिले। मगर एक भी गांव ऐसा नहीं मिला, जिसका गंदा पानी गंगा की ओर जाता हो। वे पारंपरिक ढंग से इस प्रकार बने हैं कि उनकी ढलान गंगा की ओर न जाकर दूसरी तरफ को है, ताकि गंदा पानी गंगा में न जाए। मगर एक भी ऐसा शहर नहीं मिला, जिसकी गंदगी गंगा में न जाती हो। उत्तराखंड भारत के तीन सबसे नए राज्यों में से एक है। उत्तर प्रदेश से अलग होने का एक बड़ा कारण-यहां की भौगोलिक स्थिति का उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति से भिन्न होना माना गया। पर अलग राज्य बनने के दस साल बाद भी ऐसा कहीं नहीं लगता कि यहां विकास का स्वरूप किसी प्रकार भी उत्तर प्रदेश या शेष मैदानी इलाके से भिन्न है या यहां के नेताओं, अफसरों और प्रभावशाली वर्ग के दिमाग में कोई अलग तरह की कल्पना है।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पर्यटन को लेकर एक सम्मेलन में जाने का मौका मिला। वहां चाय के समय एक साधु से मुलाकात हुई। ‘विकास’ के मुद्दे पर बात होने लगी।
पानी पर पाठयक्रम चलाएगा देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Posted on 25 Jun, 2009 12:42 PM
हरिद्वार, 29 जून (आईएएनएस)। गंगा समेत देश की विभिन्न नदियों पर आ रहे संकट और मुहल्लों से लेकर देशों के बीच बढ रहे जल विवादों के मद्देनजर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सृजन की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया है। देश की चार हजार गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों एवं मिशन के अन्य संस्थानों के तत्वावधान में लाखों गायत्री कार्यकर्ता माह में एक दिन जल उपवास रखकर स्थानीय प्राकृतिक जलस्रोतों के लिए स्वच्छता अभ
झिलमिल झील : झिलमिलाती रहे
Posted on 10 Mar, 2009 08:38 AM उत्तराखंड के झिलमिल झील आरक्षित वन क्षेत्र में प्राकृतिक वन संपदा के अन्वेषण के दौरान विभिन्न प्राकृतिक वानस्पतिक प्रजातियां चिह्नित की गई हैं। यह क्षेत्र एक नवसृजित संरक्षित क्षेत्र है और इसके बारे में अभी कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। रचना तिवारी अपने इस लेख में राज्य के तराई क्षेत्र की जैव-विविधता के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता बता रही हैं
गंगा खनन के विरोध में अनशन
Posted on 05 Mar, 2009 11:50 AM
6 फरवरी 2009 से मातृ सदन हरिद्वार में स्वामी दयानन्द जी का अनशन अनवरत जारी है जिनकी मुख्य मांग हरिद्वार में हो रहे गंगा के ढांगों में खनन को बन्द करवाने के लिए है। हरिद्वार में सैकड़ों ट्रैक्टर, ट्रक, जेसीबी मशीन से भयंकर खनन से गंगा भयानक रूप से प्रदूषित हो रही है। कई तटों एवं द्वीपों का विनाश हो चुका है। और यह खनन लगातार जारी है।
होली का संदेश
Posted on 06 Feb, 2009 12:03 PM अनावश्यक और हानिकारक वस्तुओं को हटा देने और मिटा देने की हिन्दूधर्म में बहुत ही महत्त्वपूर्ण समझा गया है और इस दृष्टिकोण को क्रियात्मक रूप देने के लिए होली का त्यौहार बनाया गया है । रास्तों में फैले हुए कांटे, शूल, झाड़ झंखाड़, मनुष्य समाज की कठिनाइयों को बढ़ाते हैं, रास्ते चलने वालों को कष्ट देते हैं, ऐसे तत्वों को ज्यों को त्यों नहीं पड़ा रहने दिया जा सकता, उनकी ओर से न आँख चुराई जा सकती है औ
सुरंग में गंगा
Posted on 30 Jan, 2009 08:16 AM इस पावन नदी को मीलों तक सुरंग में डालकर हम उसे नहर में ही तो बदल रहे हैं

गंगा से उसकी गति छीन रही हैं परियोजनाएं - राजीव नयन बहुगुणा

कई बार हम दुर्घटना से पहले सबक नहीं ले पाते। उत्तरकाशी में गंगा को सुरंगों में कैद करने के विरुद्ध अनशन पर बैठे प्रोफेसर गुरुदास अग्रवाल का कदम भी ऐसा ही सबक है। जब हम पर्वत, सरिता, सघन वन और समुद्र जैसी अलौकिक प्राकृतिक संपदाओं को भौतिक संपत्ति के रूप में देखना और बरताव करना शुरू कर देते हैं, तो हम उनके स्वाभाविक वरदान से वंचित हो जाते हैं। हमें अपनी सभ्यता को कायम रखने और आगे बढ़ाने के लिए सचमुच विद्युत शक्ति की जरूरत है, लेकिन जिस सभ्यता की बुनियाद संस्कृति के शव पर रखी जाती है, उसका ढहना भी तय है।
×