भारत

Term Path Alias

/regions/india

प्यार के पौधे से
Posted on 08 Oct, 2014 04:22 PM बूढ़े समुद्र के पानी से
नहीं रोपा जा सकता
प्यार का नया पौधा
उसके लिए
सद्यःजात आंसू ही उर्वरा है

प्यार के नए पौधे में
फूल खिलने के लिए
नहीं सोचना चाहिए
बूढ़ी नदी के पानी से
उसके लिए सद्यःजात पसीना ही ठीक है

प्यार के नए फूलों को
कुम्हलाने से बचाने के लिए
नहीं निर्भर रहना चाहिए
ओस की बूंदों पर
उसके लिए
सद्यः स्नाता
Posted on 08 Oct, 2014 04:16 PM पानी
छूता है उसे
उसकी त्वचा के उजास को
उसके अंगों की प्रभा को-

पानी
ढलकता है उसकी
उपत्यकाओं शिखरों में से-

पानी
उसे घेरता है
चूमता है

पानी सकुचाता है
लजाता गरमाता है
पानी बावरा हो जाता है

पानी के मन में
उसके तन के
अनेक संस्मरण हैं

फ्यूजन ऊर्जा की दिशा में बड़ी सफलता
Posted on 08 Oct, 2014 03:41 PM

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित नेशनल इग्निशन फेसिलिटी (एनआईएफ) के वैज्ञानिकों ने सूरज को ऊर्जा देने वाले परमाणु रिएक्शन को मुट्ठी में कैद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने पहली बार अपने प्रयोग में खर्च की गई ऊर्जा से ज्यादा ऊर्जा हासिल करने की जानकारी दी है। इस कामयाबी से वैज्ञानिक नियंत्रित परमाणु संलग्न अथवा न्यूक्लियर फ्यूजन हासिल करने के लक

NIF
तालाबों के लिए देशी अनाजों को भी बचाना होगा
Posted on 08 Oct, 2014 01:57 PM मैं कोदो हूं, अनाजों का राजा। मेरी विंध्य क्षेत्र में तीन प्रजातियां हैं-कोदइला, लूमा और विसवरिया। मैंने 80-80 वर्षों तक कोठियों में सुरक्षित रहकर अकाल-दुर्भिक्ष के समय लोगों की सेवा की है। विंध्य क्षेत्र में पहले जो लगभग 6 हजार तालाबों का निर्माण हुआ था उसमें मेरी भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता।

यह बीज महोत्सव के मौके पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह कार्यक्रम 20-21 सितंबर को सतना में आयोजित किया गया था। इसे परंपरागत देसी बीज अनाज बीज महोत्सव समिति ने आयोजित किया था।

इस अवसर पर एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें देशी अनाजों के महत्व पर प्रकाश डाला गया था। कुटकी, सांवा, ज्वार, मक्का, जौ, कठिया, बाजरा, आदि अनाजों की कहानी आकर्षण का केंद्र थी।
<i>देशी अनाज</i>
केवल आंखों में ही रह जाएगा पानी
Posted on 08 Oct, 2014 09:49 AM

कल विश्व जल दिवस है यानी पानी के वास्तविक मूल्य को समझने का दिन,पानी बचाने के संकल्प का दिन। पानी के महत्व को जानने का दिन और जल संरक्षण के विषय में समय रहते सचेत होने का दिन। आंकड़े बताते हैं कि विश्व के 1.6 अरब लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। पानी की इसी जंग को खत्म करने और जल संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1992 में रियो डि जेने

Save Water
ठहरे हुए पानी की सच्चाई
Posted on 07 Oct, 2014 03:49 PM बहते दरिया की लहरों से हर चेहरा पामाल हुआ
सूरज ने किरणों को खोया चांद की कश्ती डूब गई
रिश्ते टूटे, नक्शे बिगड़े, बेताबी में रंग उड़े
पंख-पखेरू, पेड़ पहाड़ी सब ही उथल-पुथल
साहिल की रेतें आखिर कौन चुराकर भाग गया
नील गगन के आंगन में क्यों लहरों का तूफान उठा
तह के अंदर-अंदर जाने ये कैसा हैजान उठा
पानी ठहरे तो हम देखें क्या-क्या मोती गर्क हुए
गांधीजी और स्वच्छता
Posted on 07 Oct, 2014 03:37 PM

गुजरात विद्यापीठ के बेहतरीन कार्यकर्ताओं और शिक्षकों में से एक ने ग्राम और ब्लॉक स्तर के सरकारी अधिकारियों के रवैये को लेकर पिछले दिनों चिंता जाहिर की थी। इन अधिकारियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और उसके लिए धन की व्यवस्था के बारे में प्रस्ताव संभावित लाभार्थियों द्वारा दिए गए थे। लेकिन उन्होंने इस बात को ही नकार दिया कि उन्हें ऐसे प्रस्ताव मिले हैं।

हमारी स्वयं से की गई प्रतिबद्धता की वजह से ही शौचालय के निर्माण को संधि रूप से प्रोत्साहित करने के लिए विद्यापीठ शामिल है। यह संकल्प श्री नारायण देसाई की 108वीं गांधी कथा (भारतीय परंपरा के अनुसार पौराणिक कथाएं सार्वजनिक तौर पर सुनाई जाती हैं। गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति नारायण देसाई (गांधीजी की कहानियों को उसी तरह सुनाया करते थे) के बाद किया गया था।

Gandhi &amp;amp; Sanitation
चांद पर पानी बनाएगा नासा
Posted on 07 Oct, 2014 03:22 PM नासा चांद और मंगल की सतह पर पानी, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन उत्पन्न करने की तैयारी कर रहा है। यदि हमें दूसरे ग्रहों पर मानव बस्तियां बसानी हैं तो, हमें सबसे पहले उपग्रहों और ग्रहों पर महत्वपूर्ण गैसों और द्रव्यों को निर्मित करने का तरीका खोजना होगा। क्योंकि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण इन्हें अंतरिक्ष में ले जाना बहुत महंगा पड़ता है। नासा ने अपने भावी अंतरिक्ष
बहुत गरमाएगा पृथ्वी का मिजाज
Posted on 07 Oct, 2014 12:08 PM यदि कार्बन डाईऑक्साइड और दूसरी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी नहीं आई तो 2100 तक पृथ्वी के औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने चेताया है कि 2200 में यह वृद्धि आठ डिग्री से. तक पहुंच सकती है। तापमान में चार से.
सौरमंडल से बाहर जलयुक्त ग्रह
Posted on 07 Oct, 2014 09:11 AM खगोल वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल के बाहर जीवनयोग्य ग्रह के संकेत मिले हैं। उन्हें एक चट्टानी और जलयुक्त क्षुद्र ग्रह का पता चला है, जो पृथ्वी से करीब 170 प्रकाश वर्ष दूर एक मरणासन्न तारे का चक्कर काट रहा है। ‘जीडी 61’ नामक इस तारे का आणविक ईंधन ख़त्म हो चुका है। खगोल वैज्ञानिकों का ख्याल है कि यह चट्टानी पिंड एक ऐसे छोटे चट्टानी ग्रह का हिस्सा हो सकता
×