पटना जिला

Term Path Alias

/regions/patna-district

बिहार में बाढ़ की विभीषिका
Posted on 29 Aug, 2016 12:55 PM
फरक्का बाँध नहीं बना था तो यह सारा सिल्ट और बालू बहकर बंगाल क
गाद प्रबन्धन से निकलेगी समाधान की राह
Posted on 29 Aug, 2016 11:48 AM


हिमालय से निकली नदियों में पानी के साथ गाद आने की समस्या नई नहीं है। बिहार, बंगाल और असम सदियों से इसे झेलते रहे हैं। इन राज्यों में गाद को व्यवस्थित करने की प्रकृति सम्मत व्यवस्था विकसित हुई थी। उस व्यवस्था के टूट जाने से यह समस्या विकराल हो गई है।

बिहार में नेपाल की ओर से आई नदियों में काफी मात्रा में गाद आती है। इस मामले में कोशी सबसे बदनाम नदी है। हिमालय के ऊँचे शिखरों से आई यह नदी बिहार में प्रवेश करने के थोड़ा ही पहले पहाड़ से मैदान में उतरती है। प्रवाह गति अचानक कम हो जाती है जिससे नदी सिल्ट छोड़ती है।

नेपाल के साथ जल बँटवारे पर समझौता जरूरी
Posted on 28 Aug, 2016 04:59 PM
बाढ़ की स्थायी समस्या समाधान के लिये गंगा की अविरलता जरूरी
बाढ़ से उपजे बड़े बाँधों पर सवाल
Posted on 27 Aug, 2016 12:20 PM
कुछ समय पहले तक सूखे और गर्मी से बेहाल हुए देश का आधा भूभाग भीषण बाढ़ की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मध्य प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका चरम पर है। राजस्थान के दक्षिणी जिलों में हालात बदतर हैं। इस क्षेत्र का अक्सर बरसात में सूखा रहने वाला रेगिस्तानी इलाका बाढ़ के पानी से लबालब है।
बराजों ने गंगा को बिहार का अभिशाप बनाया
Posted on 25 Aug, 2016 11:12 AM


गंगा के प्रवाह में अवरोध का बिहार पर सबसे अधिक असर पड़ा है। फरक्का बराज की वजह से गंगा की हालत ऐसी सर्पणी की तरह हो गई है जिसके मुँह को जकड़ दिया गया हो और छटपटा रही हो। नदी फूलती है, तेजी से कटाव करती है और बराज से फुँफकारती हुई निकलती है। हर बराज से ऐसा होता है। फरक्का की हालत अधिक विकराल है। बिहार उसका शिकार है।

फरक्का बराज से टकराकर बाढ़ के पानी का उलटा प्रवाह होता है। गंगा की सहायक नदियाँ- कोशी और गंडक आदि नदियों के पानी का विसर्जन थम जाता है, बल्कि उलटा प्रवाह होता है। कटिहार जिले के बड़े इलाके में भयानक कटाव, जलजमाव होता है।

इधर भागलपुर, मुंगेर से पटना जिले तक और उधर खगड़िया, बेगुसराय, समस्तीपुर, हाजीपुर से छपरा तक जगह-जगह लोग गंगा की छटपटाहट को झेल रहे हैं।

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में हजारों टोलों में दूषित पानी, जल्द मिलेगा शुद्ध पानी
Posted on 22 Aug, 2016 10:56 AM
हर घर पानी की योजना अब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पीएचइडी
बिहार के गाँवों में पानी पर टैक्स लगाने की तैयारी
Posted on 11 Aug, 2016 11:51 AM


पानी का प्रबन्ध पंचायत करेगी। पहली नजर में यह खबर सराहनीय लगती है। पंचायतों को पानी का प्रबन्धन करने के लिये बड़ी रकम दी जाएगी। 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार राज्य को जो रकम मिलने वाली है, उसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के प्रबन्धन के लिये आवंटित रकम पंचायतों को दे दी जाएगी।

पानी का मसला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के बजाय पंचायती राज विभाग को सौंप दिया जाएगा। पूरा खाका राज्य कैबिनेट को सौंप दिया गया है। लेकिन इस योजना में तालाब और कुओं का कहीं उल्लेख भी नहीं है। नलकूप, मोटरपम्प, पाइपलाइन, जलमीनार, जल-परिशोधन यंत्र इत्यादि के प्रावधान जरूर किये गए हैं। यहीं असली पेंच है जिससे खटका होता है।

×