हरियाणा

Term Path Alias

/regions/haryana-0

एसवाईएल नहर को मुकम्मल करने की जिम्मेदारी पंजाब की- सुप्रीम कोर्ट
Posted on 14 Nov, 2016 03:56 PM
पंजाब ने सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण की जिम्मेदारी से बचन
सतलुज-यमुना जल विवाद
Posted on 14 Nov, 2016 12:39 PM


पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज यमुना के जल-बँटवारे को लेकर विवाद पिछले 50 साल से भी ज्यादा समय से गहराया हुआ है। पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य में जल का स्तर बहुत कम है। गोया हम सतलुज-यमुना नहर के जरिए हरियाणा को पानी देते हैं तो पंजाब में पानी का संकट पैदा हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार सतलुज के पानी पर अपना अधिकार जता रही है।

सतलुज-यमुना लिंक नहर परियोजना
आसान नहीं एसवाईएल नहर विवाद का हल
Posted on 14 Nov, 2016 11:51 AM


बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए सतलुज यमुना लिंक नहर समझौते को निरस्त करने वाले कानून को असंवैधानिक करार दे दिया। इससे सुप्रीम कोर्ट का सन 2002 और 2004 का आदेश प्रभावी हो गया है जिसमें कहा गया था कि केन्द्र सरकार नहर का कब्जा लेकर लिंक नहर का बकाया निर्माण पूरा कराए।

सतलुज-यमुना लिंक नहर
एक मरती नदी के अमर होने की कहानी
Posted on 07 Oct, 2016 11:11 AM

मरणासन्न स्थिति में पहुँच चुकी इस नदी को नया जीवन देना आसान नहीं था लेकिन कनालसी गाँव के लोगों ने इस नदी को बचाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी और उनका प्रयास रंग लाया। आज इस नदी में इतना प्रवाह है और इसका पानी इतना कंचन है कि अपने आगोश में समेट लेने वाली यमुना मैया भी इसे देखकर लजा जाये। नदी को नवजीवन मिलने से गाँव में भी सुख-समृद्धि आ गई है। गाँव में पक्की सड़कें, पक्के मकान हैं। मुख्य सड़क से कटी उप-सड़क गाँव में जाती है।

हरियाणा के यमुनानगर से लगभग 17 किलोमीटर दूर कनालसी गाँव से होकर एक नदी बहती है-थपाना। कनालसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक नौले-धारे से यह नदी निकली है। इस गाँव में आकर थपाना नदी में सोम्ब नदी (बैराज से पानी छोड़े जाने पर सोम्ब नदी में पानी आता है) मिल जाती है। आगे जाकर यह यमुना में समा जाती है। थपाना को देखकर कोई यकीन नहीं कर सकेगा कि 6-7 साल पहले यह नदी लगभग मर चुकी थी।

फिलवक्त थपाना की धारा अविरल बह रही है और पानी इतना साफ है कि अंजुरी में भरकर उससे गला तर किया जा सकता है। प्रवासी पक्षी नदियों की धारा से अटखेलियाँ करते हैं। देसी परिन्दे नदी के कछार में अन्ताक्षरी खेला करते हैं। शाम का सूरज जब पश्चिम में ढलने लगता है तो इस नदी का किनारा गाँव के लोगों की सैरगाह बन जाता है।
सूरजकुंड में अवैध फार्म हाउस और भूजल दोहन पर एनजीटी ने लगाई फटकार
Posted on 21 Aug, 2016 10:19 AM

हरियाणा के मुख्य सचिव, फरीदाबाद के उपायुक्त और पुलिस आयुक्त समेत आठ विभागों को दो हफ्ते म

लोक स्मृति से प्रकट होती सरस्वती
Posted on 31 Jul, 2015 03:28 PM जब ऐतिहासिक साक्ष्यों की समीक्षा राजनीतिक विचारधारा के आधार पर होती है तो भ्रामक स्थिति पैदा हो जाती है। सरस्वती नदी की खोज को लेकर यही होता रहा है। पिछले दिनों हरियाणा के मुगलवाली गाँव में सरस्वती नदी की धारा के प्रकट होने की खबर आई तो एक बार फिर बहस जिन्दा हो गई है। यहाँ मुगलवाली गाँव और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माने जाने वाले आदिबद्री से लौटकर आये ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट।
×