भारत

Term Path Alias

/regions/india

इस मानसून, अब हमारी बारी
Posted on 29 Jan, 2018 01:07 PM
पेड़ों, पहाड़ों, नदियों की आराधना करने वाले हम प्रकृति से दूर हो गये हैं। प्राकृतिक स्रोतों का हर पल आभार मानना हमने छोड़ दिया है। जीवनशैली इतनी कैसी बदल सकती है कि जीवन की ही अवहेलना होने लगे? बहुत समय हो गया प्रकृति से लेते-लेते, अब एहसान चुकाने की बारी हमारी है।
प्लास्टिक की इंजीनियरिंग
Posted on 27 Jan, 2018 11:27 AM
प्लास्टिक कचरा ऐसी समस्या है, जिस पर सबसे ज्यादा बहस होती है। पर्यावरण को इससे काफी नुकसान पहुँचता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कई राज्य सरकारों ने पाबंदी भी लगाई पर ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। राजगोपालन वासुदेवन ने अपनी खोज से पर्यावरण के दुश्मन प्लास्टिक को बेहद उपयोगी बना दिया और इसीलिये उन्हें ‘प्लास्टिक मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। इसी खोज के लिये उन्हें पद्मश्री देने का ऐलान किया गया…
नमामि गंगे - बन्द करो निर्मलता का नाटक
Posted on 25 Jan, 2018 11:28 PM


अब यह एक स्थापित तथ्य है कि यदि गंगाजल में वर्षों रखने के बाद भी खराब न होने का विशेष रासायनिक गुण है, तो इसकी वजह है इसमें पाई जाने वाली एक अनन्य रचना। इस रचना को हम सभी ‘बैक्टीरियोफेज’ के नाम से जानते हैं।

बैक्टीरियोफेज, हिमालय में जन्मा एक ऐसा विचित्र ढाँचा है कि जो न साँस लेता है, न भोजन करता है और न ही अपनी किसी प्रतिकृति का निर्माण करता है। बैक्टीरियोफेज, अपने मेजबान में घुसकर क्रिया करता है और उसकी यह नायाब मेजबान है, गंगा की सिल्ट।

गंगा
कन्फेक्शनरी के काम आएगी मूंगफली की नई किस्म
Posted on 23 Jan, 2018 09:41 AM
नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने मूंगफली की ऐसी किस्म विकसित की है जो किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के किसान कन्फेक्शनरी उत्पादों में बहुतायत में उपयोग होने वाली तेल की उच्च मात्रा युक्त मूंगफली इस नई किस्म की खेती करके फायदा उठा सकते हैं। जल्दी ही मूंगफली की यह किस्म भारत में जारी की जा सकती है।
greeen house
15 प्रतिशत कर्मचारियों के सहारे कैसे हो झीलों का संरक्षण
Posted on 22 Jan, 2018 10:40 AM

फ्रेंड्स ऑफ लेक के संयोजक वी राम प्रसाद ने कहा कि प्राधिकरण को कमजोर बनाये रखना सरकार की सोची-समझी रणनीति

ग्रामीण पर्यटन : विकास और विस्तार की ओर
Posted on 21 Jan, 2018 12:33 PM
ग्रामीण भारत के पास लोगों को देने के लिये बहुत कुछ है। इन क्षेत्रों की पहचान करने और इस क्षेत्र में पर्यटन की सम्भावनाएँ खोजने के लिये केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। देश में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये यह अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। ऐसा करने पर ही ग्रामीण पर्यटन का विस्तार और विकास हो सकता है।
भारत में ग्रामीण पर्यटन में सम्भावनाएँ
Posted on 21 Jan, 2018 12:24 PM
प्रेम के शाश्वत प्रतीक ताजमहल से लेकर दक्षिण भारत के मन्दिरों और राजस्थान के भव्य किलों जैसे स्मारक देशभर में फैले हुए हैं। इसी तरह बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियाँ, घने जंगल, सुनहरे तट और रेतीले मरुस्थल भारत को पर्यटकों के लिये सही मायने में ‘अतुल्य’ गन्तव्य बनाते हैं। चिकित्सा, आरोग्य और गोल्फ जैसे खेलों के खास मकसद से यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिये भी भारत के पास देने को बहुत कुछ है।
हाथी की लीद से कागज निर्माण
Posted on 20 Jan, 2018 04:01 PM

इस कागज को बनाने के लिये चाय बागानों की देखभाल एवं रख-रखाव से जुड़े टी एस्टेटों तथा एलीफेंट पार्कों से हाथ

elephant excreta
धुंध, वायु गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर वार्ता
Posted on 20 Jan, 2018 03:48 PM
हाल ही के दिनों में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों द्वारा फसल जलाये जाने के कारण दिल्ली में फैले मात्र 8 प्रतिशत स्मॉग ने राजधानी को एक सप्ताह के लिये घेर लिया। वास्तव में, इस स्मॉग के मुख्य कारण वाहनों द्वारा होने वाला प्रदूषण और इमारतों का निर्माण कार्य हैं जिनके कारण पार्टिकुलेट कण वातावरण में जमा होते रहते हैं। फसलों के जलाये जाने से वायु की गुणवत्ता और अधिक घट जाती है और वही कारण है कि दिल्ली
प्रदूषण से लड़ने के लिये अपनायें प्राकृतिक तरीके
Posted on 20 Jan, 2018 01:21 PM
दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 5 साल से लेकर 50 साल की उम्र तक के लोग इससे जूझ रहे हैं। प्रदूषण के कारण दिल्ली हर दिन सुर्खियों में रहती है लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि 90 प्रतिशत शहर जहरीली हवा की समस्या का सामना कर रहे हैं। देश के अधिकांश बड़े शहर प्रदूषण के मानक स्तर को बरकरार रखने में सक्षम नहीं हैं और इस वजह से लोग हर दिन बीमार पड़ रहे हैं।
×