अरुण तिवारी

अरुण तिवारी
22 अप्रैल कैसे बना पृथ्वी दिवस
Posted on 22 Apr, 2016 03:06 PM

22 अप्रैल 2016, पृथ्वी दिवस पर विशेष


इसे आवंटन नहीं, बढ़ी हुई जवाबदेही समझें पंचायतें
Posted on 19 Apr, 2016 10:13 AM

सरकार किसी भी स्तर की हो, सुराज यानी अच्छे अभिशासन का रास्ता, ‘स्वराज्य’ और ‘स्वराज’ से होकर ही

समस्या यह कि नहर वोट दिलाती है, गंगा नहीं : स्वामी सानन्द
Posted on 17 Apr, 2016 03:39 PM


स्वामी सानन्द गंगा संकल्प संवाद - 14वाँ कथन आपके समक्ष पठन, पाठन और प्रतिक्रिया के लिये प्रस्तुत है:

.1916 में जिस सरकार के राज्य में सूरज नहीं डूबता था। भारत में उसका गर्वनर बैठता था। फिर भी सरकार ने समझौता किया। आप याद कीजिए कि 1916 के गंगा समझौते में क्या हुआ था। 75 लोग थे; 35 सरकारी और 40 गैरसरकारी। केन्द्र, राज्य, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य... ये सभी प्रथम समूह में थे। गैरसरकारी में प्रजा, सन्त, सन्यासी, सामाजिक कार्यकर्ता और गंगा रिवर बेसिन के राजा-महाराजा थे। कौन नहीं था? एक तरह से सभी के प्रतिनिधि थे। सरकारी अधिकारी भी निश्चय करके हस्ताक्षर कर सके; समूह बैठकर निर्णय ले सके। किन्तु यह अब कैसे हो?

 

नहर वोट देती है, गंगा नहीं


हमने हरसम्भव कोशिश की। अविमुक्तेश्वरानन्द जी व मैंने कोशिश की कि कैसे गंगा मुद्दा बने। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री मोहन भागवत जी से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि इलेक्शन तक हमारी बात होगी। दरअसल, अब गंगा से हिंदू वोट नहीं मिलता।

22 अप्रैल कैसे बना पृथ्वी दिवस
Posted on 14 Apr, 2016 09:07 AM

22 अप्रैल 2016, पृथ्वी दिवस पर विशेष


भारतीय कालगणना दुनिया में सबसे पुरानी है। इसके अनुसार, भारतीय नववर्ष का पहला दिन, सृष्टि रचना की शुरुआत का दिन है। आईआईटी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बिशन किशोर कहते हैं कि “यह एक तरह से पृथ्वी की जन्मदिन की तिथि है। तद्नुसार इस भारतीय नववर्ष पर अपनी पृथ्वी एक अरब, 97 करोड़, 29 लाख, 49 हजार, 104 वर्ष की हो गई।

वैदिक मानव सृष्टि सम्वत् के अनुसार, मानव उत्पत्ति इसके कुछ काल बाद यानी अब से एक अरब, 96 करोड़, आठ लाख, 53 हजार, 115 वर्ष पूर्व हुई। जाहिर है कि 22 अप्रैल, पृथ्वी का जन्म दिवस नहीं है। चार युग जब हजार बार बीत जाते हैं, तब ब्रह्मा जी का एक दिन होता है। इस एक दिन के शुरू में सृष्टि की रचना प्रारम्भ होती है और संध्या होते-होते प्रलय।

earth day
इंजीनियरिंग में हमेशा विकल्प है : स्वामी सानंद
Posted on 10 Apr, 2016 03:31 PM


‘स्वामी सानंद गंगा संकल्प संवाद’ का 13वाँ कथन आपके समक्ष पठन, पाठन और प्रतिक्रिया के लिये प्रस्तुत है:

.गंगा पर टेस्टिंग के लिये मनेरी-भाली पर पहली परियोजना बनाना तय हुआ। आईआईटी, कानपुर की तरफ से मैं भी 15 दिन के लिये ट्रेनिंग पर गया था। तकनीक ट्रेनी के तौर पर मेरा नाम था। प्रबन्धन प्रशिक्षु के तौर पर जेएल बत्रा और अशोक मित्तल गए थे। जेएल बत्रा तब कानपुर आईआईटी में थे। वह आईआईएम, लखनऊ के पहले डायरेक्टर बने।

1978-79 में मैंने मनेरी-भाली का पर्यावरण देखा है। मेरे मन में प्रश्न उठता है कि तब मैंने विरोध क्यों नहीं किया? दरअसल, तब मुझे यह एहसास ही नहीं हुआ कि इससे गंगा सूख जाएगी। तब तक मैंने टनल प्रोजेक्ट नहीं देखा था। मैंने डैम प्रोजेक्ट देखे थे; भाखड़ा..रिहन्द देखे थे। मुझे लगता था कि पढ़ाई-वढ़ाई से ज्यादा, अनुभूति होती है। वह अनुभूति तब नहीं थी।

पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय नेतृत्व पर आठ दिवसीय कार्यशाला
Posted on 07 Apr, 2016 04:14 PM
तिथि: 07 से 14 अप्रैल, 2016
स्थान: तरुण आश्रम,
गाँव: भीकमपुरा किशोरी,
तहसील: थानागाजी,
जिला: अलवर, राजस्थान
संयोजक संगठन : एकता परिषद, जलबिरादरी, जनान्दोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, नवदान्या, मजदूर किसान शक्ति संगठन एवं अन्य।



गरीब-सीमान्त किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जलवायु सरोकार क्या हैं? जलवायु परिवर्तन की इस परिस्थिति में सुरक्षा और समाधान को लेकर हमारी क्या-क्या भूमिका हो सकती है? उस भूमिका का निर्वाह सुनिश्चित करने के लिये हमें कैसी तैयारी की जरूरत है? इन प्रश्नों पर आज विचार-विमर्श की जरूरत है। जरूरत कि समय रहते भावी कार्ययोजना बने। इसीलिये तरुण भारत संघ के गँवई आँगन में ठंडे दिमाग और स्थिर मन के साथ विचार करने की दृष्टि से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। बदलती आबोहवा के दिखते दुष्प्रभावों ने दुनिया को चिन्तित किया है; भारतीयों को भी। क्योंकि भारत में भी बाढ़ और सुखाड़ का दंश कम होने की बजाय, बढ़ा ही है। परिणति गरीब के मजबूरी भरे पलायन और जबरन विस्थापन के रूप में सामने है। वे कह रहे हैं कि धरती को बुखार है। वे कह रहे हैं कि मौसम गड़बड़ा गया है। गर्मी, सर्दी सब अनुमान से परे हो गए हैं।

बेमौसम बारिश, तापमान में अचानक वृद्धि और घटोत्तरी अब आश्चर्य की बात नहीं। निचले समुद्री तट से लेकर ऊँचे पहाड़ तक कोई भी अप्रत्याशित बाढ़ से अछूते नहीं है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड लम्बे समय से सुखाड़ के शिकार हो रहे हैं। सबसे कमजोर, सबसे गरीब, छोटे व मंझोले किसानों की आजीविका लम्बे समय से दुष्प्रभावित हो रही है।
प्राकृतिक संसाधन पर सामुदायिक मलकियत का उत्तराखण्ड सम्मेलन
Posted on 07 Apr, 2016 03:12 PM


तिथि: 15-16 अप्रैल, 2016
स्थान: अनासक्ति आश्रम, कौसानी (उत्तराखण्ड)
आयोजक: आजादी बचाओ आन्दोलन


हालांकि यह सच है कि शासन, प्रशासन और भामाशाह वर्ग ही अपने दायित्व से नहीं गिरे, बल्कि समुदाय भी अपने दायित्व निर्वाह में लापरवाह हुआ है। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं, किन्तु धीरे-धीरे यह धारणा पुख्ता होती जा रही है कि जब तक स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के मालिकाना, समुदाय के हाथों में नहीं सौंप दिया जाता, न तो इनकी व्यावसायिक लूट को रोकना सम्भव होगा और न ही इनके प्रति समुदाय को जवाबदेह बनाना सम्भव होगा।

नवगठित राज्य झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड में राज्य बनने के बाद प्राकृतिक संसाधनों की लूट की जो तेजी सामने आई है, इसने जहाँ एक ओर राज्यों को छोटा कर बेहतर विकास के दावे को समग्र विकास के आइने में खारिज किया है, वहीं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समाज का स्वावलम्बन देखने वालों को मजबूर किया है कि अब वे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों पर सामुदायिक मालिकाना सुनिश्चित करने के लिये रास्ता खोजें।

नहर, पाइप वाटर सप्लाई, बाँध और वन विनाश हैं समस्या
Posted on 03 Apr, 2016 01:38 PM


स्वामी सानंद गंगा संकल्प संवाद - 12वाँ कथन आपके समक्ष पठन, पाठन और प्रतिक्रिया के लिये प्रस्तुत है:

मेरी कैलकुलेशन गलत निकली : स्वामी सानंद
Posted on 28 Mar, 2016 09:37 AM


स्वामी सांनद गंगा संकल्प संवाद - 11वाँ कथन आपके समक्ष पठन-पाठन और प्रतिक्रिया के लिये प्रस्तुत है:

.अड्डे पर पहुँचकर हमने लखनऊ की बस पकड़ी। जब वह बस अगले स्टाॅप पर रुकी, तो पत्रकारों की टीम कैमरा लिये सामने थी। पता लगा कि जब मेरी और गुरुजी की बात हो रही थी, तो वहाँ अमर उजाला का कोई पत्रकार मौजूद था। उसी से सभी को सूचना मिली।

अर्जुन के पास फोन था। गुरुजी के पास फोन आया कि लौट आओ; फिर कहा कि अच्छा अब सन्यासी के कपड़े पहन लो।

×