सिक्किम

Term Path Alias

/regions/sikkim-1

उत्तराखण्ड बनेगा जैविक प्रदेश
Posted on 15 Nov, 2019 04:36 PM

फोटो - Hindustan

उत्तराखण्ड बनेगा जैविक प्रदेश
सिक्किम सिखा रहा स्प्रिंग्स सहेजना
Posted on 10 Mar, 2017 12:06 PM
पूर्वोत्तर हिमालय में लगभग 7096 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला सिक्किम वैसे तो है बहुत छोटा राज्य, लेकिन इस छोटे राज्य ने स्प्रिंग्स को सहेजने के लिये जो बड़ा काम किया है, उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है। सिक्किम ने स्प्रिंग्स को सहेजकर अपने लोगों के लिये पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। मजेदार बात यह है कि सिक्किम ने सरकारी योजनाओं के बूते ही स्प्रिंग्स (धारा) को संरक्षित कर लिया है। सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अक्सर कहा जाता है कि इसमें लूटखसोट होती है व इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सिक्किम ने इस मिथक को भी तोड़ा है।

सिक्किम की आबादी 5 लाख 40 हजार है। यहाँ के गाँवों में रहने वाली आबादी का 80 प्रतिशत (65000) हिस्सा पीने व अन्य जरूरतों के लिये स्प्रिंग्स के पानी पर निर्भर है। इससे समझा जा सकता है कि स्प्रिंग्स यहाँ के लिये कितना जरूरी है, लेकिन रख-रखाव के अभाव व स्प्रिंग्स को बचाने की कोई मजबूत व दूरदर्शी योजना नहीं होने के कारण यहाँ के स्प्रिंग्स बेहद दयनीय हालत में पहुँच गए थे।
मेल्ली गाँव की धारा
जैविक में है दम, सिक्किम बना प्रथम
Posted on 19 Feb, 2017 04:30 PM


यदि हमारी खेती प्रमाणिक तौर पर 100 फीसदी जैविक हो जाये, तो क्या हो? यह सोचते ही मेरे मन में सबसे पहले जो कोलाज उभरता है, उसमें स्वाद भी है, गन्ध भी, सुगन्ध भी तथा इंसान, जानवर और खुद खेती की बेहतर होती सेहत भी। इस चित्र के लिये एक टैगलाइन भी लिखी है - “अब खेती और किसान पर कोई तोहमत न लगाए कि मिट्टी, भूजल और नदी को प्रदूषित करने में उनका भी योगदान है।’’

अभी यह सिर्फ एक कागजी कोलाज है। जमीन पर पूरी तरह कब उतरेगा, पता नहीं। किन्तु यह सम्भव है। सिक्किम ने इस बात का भरोसा दिला दिया है। उसने पहल कर दी है। जब भारत का कोई राज्य अपने किसी एक मण्डल को सौ फीसदी जैविक कृषि क्षेत्र घोषित करने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में कोई राज्य 100 फीसदी जैविक कृषि राज्य होने का दावा करे; यह बात हजम नहीं होती।

सिक्किम में जैविक खेती
देश का सुखिस्तान सिक्किम बना पूर्ण जैविक राज्य
Posted on 21 Jan, 2016 11:16 AM


सिक्किम ने भारतीय कृषि के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ दिया है। करीब 75 हजार हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर वह देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम को देश का पहला जैविक कृषि राज्य घोषित करते हुए कहा कि यह राज्य जल्द ही न केवल देश में बल्कि समूचे विश्व के लिये जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा।

ठीक नहीं, हिमनद पर हड़बड़ी
Posted on 31 Aug, 2012 10:16 AM

हिमनद में दरार आने से बर्फ के पहाड़ टूटते रहते हैं जिससे कई बार मुहाने में परिवर्तित हो जाता है। बर्फ की दरारों

प्रकृति से बढ़ती छेड़छाड़ का नतीजा है विनाश
Posted on 21 Nov, 2011 12:21 PM

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई मिट्टी खिसकने की प्रमुख वजह है। बरसात के मौसम में पहली बारिश होते ही यह मिट्टी अपने साथ आसपास के इलाके को समेटते हुए नीचे गिरने लगती है। जिससे इलाके को बंजर बनना और पहाड़ियां खिसकना शुरू होती हैं, विनाश की एक अलग किस्म की कहानी है। प्रकृति की गोद में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम में भूकंप से बड़े पैमाने पर होने वाला विनाश प्रकृति से बढ़ती छेड़छाड़ और खतरे की चेतावनियों की अनदेखी का नतीजा है। इस राज्य में इतनी तीव्रता का भूकंप भले 18 सितंबर को पहली बार आया, भूविज्ञानिकों ने इसकी चेतावनी कोई 10 साल पहले ही दे दी थी।

प्रकृति की गोद में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम में भूकंप से बड़े पैमाने पर होने वाला विनाश प्रकृति से बढ़ती छेड़छाड़ और खतरे की चेतावनियों की अनदेखी का नतीजा है। इस राज्य में इतनी तीव्रता का भूकंप भले 18 सितंबर को पहली बार आया, भूविज्ञानिकों ने इसकी चेतावनी कोई 10 साल पहले ही दे दी थी।प्रोफेसर रोजर बिलहाम, विनोद के. गौड़ और पीटर मोलनार नामक भूविज्ञानिकों ने वर्ष 2001 में ‘जर्नल साइंस’ में ‘हिमालय सेशमिक हाजार्ड’ शीर्षक अपने शोधपत्र में कहा था कि इस बात के एकाधिक संकेत मिले हैं कि हिमालय के इस इलाके में एक बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। उससे लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि हिमालय के छह क्षेत्रों में रिक्टर स्केल पर आठ या उससे ज्यादा के भूकंप आने का अंदेशा है।

दार्जिलिंग-सिक्किम रेंज भी इनमें शामिल है। इस बात का प्रबल अंदेशा है कि हिमालय के जिन इलाकों में बीते
क्या संभव है भूकंप की भविष्यवाणी
Posted on 30 Sep, 2011 12:35 PM

जापान और इंडोनेशिया जैसे भूकंप की सर्वाधिक आशंका वाले क्षेत्रों में भूकंप की भविष्यवाणी करना थो

सिक्किम की आपदा से उभरे असहज सवाल
Posted on 23 Sep, 2011 11:19 AM

तीव्र भूकंप, सूनामी एवं भयानक हादसों से गुजरता देश भारत, कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक के आयोजन में

×