रांची जिला

Term Path Alias

/regions/ranchi-district

जुड़ेंगी झारखंड की पांच नदियां
Posted on 22 Sep, 2010 09:16 AM रांची : झारखंड में तीन प्रोजेक्ट के तहत पांच नदियों को जोड़ा जायेगा। जल संसाधन विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए) को भेजा है।

बताया जाता है कि रिपोर्ट की विस्तृत विवरणी भी भेज दी गयी है। डीपीआर तैयार करने के लिए एनडब्ल्यूडीए ने अब राज्य सरकार से एक कार्यालय के लिए जगह मांगी है।
फूलों की खेती से महका जीवन
Posted on 13 Sep, 2010 02:43 PM
झारखंड की उपराजधानी के किसान सोनोत हांसदा ने किसान के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

हांसदा के जीवन में अचानक परिवर्तन आया और वे मिट्टी से सोना पैदा करने की लगन में आज किसानों के आदर्श बन गए। बी.ए. तक शिक्षित हांसदा को चार साल पूर्व कृषि में कोई रूचि नहीं थी। भूतपूर्व सैनिक के पुत्र होने के कारण एवं जमीन की बहुतायत से उन्हें रोजी रोटी की कोई समस्या नहीं थी।
कोयला खानों की आग और मनुष्य पर मंडराते खतरे - एक वर्कशॉप
Posted on 21 Oct, 2009 02:53 PM झारखण्ड के सेंट्रल कोलफ़ील्डस लिमिटेड की कुज्जू कोयला खदान में लगी आग अब धीरे-धीरे समूचे इलाके के लिये एक बड़ा खतरा बनती जा रही है। एक तरफ़ जहाँ इस आग से पर्यावरण सम्बन्धी गम्भीर चिंताएं उठने लगी हैं, वहीं दूसरी ओर मानव आबादी और बसाहटों पर मंडराते खतरे के खिलाफ़ भी आवाज़ें उठने लगी हैं।
जल संरक्षण का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाना है
Posted on 02 Sep, 2009 07:33 PM
रांची-झारखंड की राजधानी रांची से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद निवासी 25 वर्षीय सुरेश महतो की डैम के किनारे रहते-रहते कब पानी से दोस्ती हो गई पता नहीं चला। आज वह जलगीत गाता है। जल के बिना जीवन की परिकल्पना बेमानी है, लोगों को समझाता है, जल संरक्षण का गुर बताता है। यह सब करने के लिए वह घंटों जल क्रीड़ा करता है। 12-12 घंटे तक पानी में रहने का उसने रिकार्ड कायम किया है। उसका शौक ह
×