भोपाल जिला

Term Path Alias

/regions/bhopal-district

बावड़ियों का शहर
Posted on 16 Jul, 2016 12:55 PM


इन्दौर का परम्परागत जल संरक्षण लोक रुचि का विषय रहा है। कभी यहाँ बीच शहर से दो सुन्दर नदियाँ बहती थीं। यह शहर चारों ओर से तालाबों से घिरा था। यहाँ बावड़ियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इसे बावड़ियों का शहर कहा जाता था। यहाँ घर-घर में कुण्डियाँ भी थीं। ऐसे शहर में परम्परागत जल प्रबन्धन की एक झलक।

.मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी और देश में ‘मिनी बाॅम्बे’ के रूप में ख्यात शहर इंदौर की तुलना- यहाँ के बाशिंदे किसी समय खूबसूरत शहर पेरिस से किया करते थे।

वजह थी..... जिस तरह पेरिस के बीचों-बीच शहर से नदी बहती है, उसी तरह यहाँ भी शहर के बीच में ‘नदियाँ’ निकलती थीं...!

......शहर के आस-पास और बीच में भी तालाब आबाद रहते रहे हैं।

.....कल्पना कीजिए- इस शहर के बीच में स्वच्छ पानी से भरी नालियाँ हुआ करती थीं.... जो लालबाग, कागदीपुरा व राजवाड़ा तक आती थीं......! जिसे पानी चाहिए- वह घर के पास से बह रही नाली से ले लें.....!!

baoli
दूर हो बड़े तालाब का अतिक्रमण - एनजीटी
Posted on 04 Jun, 2016 10:51 AM
बड़े तालाब के आसपास से सारा अवैध निर्माण हटाने के आदेश, बड़े पैमाने पर संरक्षण उपाय अपनाए जाएँ
.भोपाल। राष्ट्रीय हरित पंचाट (एनजीटी) का ताजा फैसला भोपाल की पहचान बड़ी झील के लिये बहुत बड़ी राहत लेकर आया है। एनजीटी ने भोपाल नगर निगम और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी अनदेखी के चलते ही बड़ी झील के आसपास इतने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया है कि झील के अस्तित्त्व को ही खतरा उत्पन्न हो गया है।

पंचाट ने बड़े तालाब के जल भराव स्तर से 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाने के आदेश दिये हैं। इसके अलावा नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि वह इस पूरे क्षेत्र के अतिक्रमणों की सूची तैयार करके एनजीटी और जिलाधिकार कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करे। इस सूची का अध्ययन करने के बाद अवैध निर्माण को नोटिस देकर हटाया जाएगा।
बीएमसी को एनजीटी की झाड़
Posted on 14 May, 2016 10:44 AM


भानपुर खंती मामले में भोपाल नगर निगम को एनजीटी की फटकार, कहा दो सप्ताह के अन्दर सभी स्थानीय जलस्रोत सील कर मुहैया कराए स्वच्छ पेयजल। शहर के कचरे के कारण जहरीला हो चुका है डेढ़ किमी दायरे का पानी

जैव चिकित्सा अपशिष्ट मामले में एनजीटी सख्त
Posted on 11 Apr, 2016 03:15 PM

भोपाल के बड़े अस्पतालों को नोटिस भेजकर माँगा जवाब


मध्य प्रदेश में आदिवासी विकास योजनाएँ
Posted on 08 Mar, 2016 10:28 AM

‘‘अन्त्योदय’’ के विशेष सन्दर्भ में


मध्य प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत
Posted on 06 Mar, 2016 09:55 AM


कुछ समय पहले, मध्य प्रदेश सरकार के हाउसिंग एंड एनवायरनमेंट विभाग के अन्तर्गत कार्यरत इप्को (एनवारनमेंटल प्लानिंग एंड कोआर्डिनेशन सेल) संगठन ने यूएनडीपी के सहयोग से मध्य प्रदेश में सम्भावित जलवायु परिवर्तन पर कार्य योजना तैयार कराई थी। यह कार्य योजना अप्रैल 2012 में प्रकाशित हुई थी।

नर्मदा जयंती या पुण्यतिथि
Posted on 04 Mar, 2016 04:29 PM

देश की सबसे सौंदर्यपरक कही जाने वाली नर्मदा नदी अब एक विशाल तालाब में बदलती जा रही है। इस

जनजातीय जीवन पर केन्द्रित छायांकन प्रतियोगिता प्रतिबिम्ब 2016
Posted on 03 Mar, 2016 01:07 PM
क्लिक करें…
अपने कैमरे से जनजातीय जीवन के झिलमिल रंगों को

विषय
1. जीवनशैली एवं संस्कार
2. पर्व-उत्सव एवं अनुष्ठान
3. नृत्य, परिधान एवं अलंकार

प्रतियोगिता के लिये बहुरंगी जनजातीय जीवन के यादगार फोटोग्राफ खींचकर 22 मार्च 2016 तक नीचे लिखे वन्या के पते पर भेजें
गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान - आवेदन पत्र आमंत्रित
Posted on 21 Feb, 2016 03:55 PM

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय



.विश्वविद्यालय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में गणेश शंकर विद्यार्थी राष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया है। यह सम्मान पत्रकारिता में प्रजातांत्रिक मूल्यों की स्थापना, सत्यान्वेषण, जनपक्षधरता, गहरे सामाजिक सरोकार, स्वातंत्र्य चेतना और अप्रतिम सृजनात्मक योगदान के लिये देय होगा। यह सम्मान किसी एक कृति के लिये न होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उपलब्धि के लिये देय होगा। सम्मान के अन्तर्गत राशि रु. 200001/- (रुपए दो लाख तक) की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाएगी।

वर्ष 2015 के लिये इस सम्मान को प्रदान करने हेतु पत्रकारिता क्षेत्र में सार्थक सरोकार और रुझान रखने वाले पत्रकारों, सम्पादकों, साहित्यकारों एवं समालोचकों तथा सम्बन्धित संस्थाओं से अनुशंसाएँ आमंत्रित की जाती हैं। कृपया अपनी अनुशंसा निम्नानुसार प्रारूप में प्रेषित करें।
×