भारत

Term Path Alias

/regions/india

करियर : जमनालाल बजाज फ़ाउंडेशन, वर्धा में चार पद रिक्त
Posted on 30 Nov, 2014 05:01 PM

‘कमलनयन जमनालाल बजाज फाउंडेशन’ एक गैर सरकारी संगठन है जो ग्रामीण विकास, वॉटर रिर्सोस डवलपमेंट, नेचुरल रिर्सोस मैनेजमेंट और कृषि आधारित आजीविका आदि मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रहा है। संस्थान में वॉटर रिर्सोस डवलपमेंट, प्रोग्रामिंग ऑफिसर के चार पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है।

jamanaalaal bajaaj faundeshan
‘सेनिटेशन और टॉयलेट’ कार्टून प्रदर्शनी
Posted on 30 Nov, 2014 04:03 PM

‘इंडियन सीएसआर न्यूज नेटवर्क’ जल्द ही कार्टून वॉच के सहयोग से देश में पहली बार 6 फरवरी को ‘सेनिटेशन और टॉयलेट’ पर एक कार्टून प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत स्वच्छता शिखर सम्मेलन ‘सेनिटेशन फॉर ऑल-टॉयलेट फर्स्ट’ के अवसर पर पीएचडी चैंबर हाउस, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इंडिया सीएसआर के निदेशक और संस्थापक रुसेन कुमार का कहना है कि कार्टून एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम कम शब्दों या चित्रों के माध्यम से बड़ी बात आसानी से कह सकते हैं। यह कार्टून प्रदर्शनी भारत स्वच्छता शिखर सम्मेलन 2015 में आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। चूंकि कार्टून हास्य और व्यंग्य पर आधारित होंगे, जो दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगें।

sanitation or toilet
जल मंथन का अमृत : जल संकट मुक्त गांव का वायदा
Posted on 28 Nov, 2014 05:20 PM
भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा 20 नवंबर से 22 नवंबर, 2014 के बीच आयोजित जल मंथन बैठक समाप्त हो गई।

बैठक का पहला और दूसरा दिन भारत सरकार और राज्य सरकारों के बीच संचालित तथा प्रस्तावित महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा के लिये नियत था। इस चर्चा में उपर्युक्त योजनाओं से लगभग असहमत समूह को सम्मिलित नहीं किया गया था। तीसरे दिन के सत्र में सरकारी अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे। तीसरे दिन के सत्र में स्वयं सेवी संस्थानों ने अपने-अपने कामों के बारे में प्रस्तुतियां दीं।
Jal Manthan
सूझबूझ से लौटी रौनक
Posted on 26 Nov, 2014 11:28 AM

जंगल में एक तालाब था। तालाब में मछली, कछुआ, केकड़ा, मगरमच्छ व अन्य जीव रहते थे। तालाब हमेशा पानी से भरा रहता था। परन्तु इस बार के हालात किसी और तरफ इशारा कर रहे थे। इस बार को गर्मी को देखकर लग रहा था कि तालाब जल्द ही सूख जाएगा। वर्षा न के बराबर हुई थी और आगे भी इसके न होने के पूरे आसार थे। इस बात को लेकर मछलियां सबसे ज्यादा चिंतित थीं। उन्हें पता था कि मे

Jungle mai talab
जंगल लीलती परियोजना
Posted on 26 Nov, 2014 09:59 AM

जिस दिन आखिरी पेड़ काटे जायेंगे, वह दिन भी आयेगा जब अंतिम नदी प्रदूषित होगी और जिस दिन बची मछलियां भी मछुआरे के जाल में जा फंसेंगी, उस दिन आपको यह आभास होगा कि इंसान या पशु पैसे खाकर जिंदा नहीं रह सकते-ये पंक्तियां उस पत्र के चुनिंदा अंशों में एक हैं जो कालाहांडी के नियमगिरि पहाड़ी के आदिवासियों द्वारा उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखी गयी हैं। ये

khatm hote jangal
वनों का मनमोहक संसार
Posted on 25 Nov, 2014 04:21 PM भारतीय मानवशास्त्रीय विभाग के अध्ययन के अनुसार भारत में इस समय 443 अनुसूचित जातियां, 426 अनुसूचित जनजातियां और 1051 पिछड़े वर्ग के समुदाय हैं। अनुसूचित जनजातियों की आबादी देश की कुल जनसंख्या का लगभग 8 प्रतिशत है। आदिवासी लगभग 105 भाषाएं तथा 225 सहायक भाषाएं बोलते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली को छोड़कर प्रायः वे सभी राज्यों में मूल-रूप से निवास करते हैं। वे वि
van
जंगल एक कक्षा है
Posted on 25 Nov, 2014 11:02 AM मेरे कमरे में एक कैलेंडर है। कैलेंडर में छह पेज हैं और ऊपर छपी तस्वीरें जंगली जानवरों की हैं। एक पर शेर का चित्र है। एक पर बंगाल का बाघ छपा है। तीसरे पर एक तेंदुआ है, जो पत्तों में छिपा है। चौथे पर छलांग लगाता लंबा-तगड़ा चीता है। पांचवें पर जंगली भैंसे और छठे पृष्ठ पर बनैले सूअर हैं। ड्राइंग रूम में तो वैसे भी हम इनके अंग-उपांग सजाते रहे हैं- कहीं सींग, कहीं
Jungle
पत्तों के बिना
Posted on 24 Nov, 2014 03:54 PM पत्तों पर ओस जमने लगी है। वे सूरज की किरण पड़ते ही ऐसे चमकते हैं, जैसे किसी ने उन पर हीरे तराशकर रख दिये हों। दिन चढ़ते ही ये हीरे खो जाते हैं। हरे-उजले पत्तों पर खिंची पीली रेखाओं को देखो तो लगता है जैसे वृक्ष की छोटी-छोटी खाली गदेलियां हों। वृक्षों की शाखाओं को डुलाती हवा में पत्ते इस तरह हरहराते रहते हैं जैसे, तालियां बजा रहे हों। वे धरती पर पड़ती अपनी चंच
patta
संकट नहीं है सूखा : सूखे से मुकाबला
Posted on 24 Nov, 2014 01:04 PM आंखें आसमान पर टिकी हैं, तेज धूप में चमकता साफ नीला आसमान! कहीं कोई काला-घना बादल दिख जाए इसी उम्मीद में आषाढ़ निकल गया। सावन में छींटे भी नहीं पड़े। भादों में दो दिन पानी बरसा तो, लेकिन गर्मी से बेहाल धरती पर बूंदे गिरीं और भाप बन गईं। अब....? अब क्या होगा....? यह सवाल हमारे देश में लगभग हर तीसरे साल खड़ा हो जाता है। देश के 13 राज्यों के 135 जिलों की कोई दो करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि प्रत्येक दस साल में चार बार पानी के लिए त्राहि-त्राहि करती है।

भारत की अर्थ-व्यवस्था का आधार खेती-किसानी है। हमारी लगभग तीन-चौथाई खेती बारिश के भरोसे है।
Talab
'बनाजी' का गांव
Posted on 24 Nov, 2014 11:46 AM

तालाबों के नामकरण की परंपरा को सबसे पहले जीवित किया गया। तीनो तालाबों के गुण और स्वभाव को देखते हुए एक सादे और भव्य समारोह में इनका नामकरण किया गया। पहले तालाब का नाम रखा गया देवसागर, दूसरे का नाम फूलसागर और तीसरे का नाम अन्नसागर। पहले दो तालाबों से समाज के लिए पानी न लेने का नियम बनाया गया। फूलसागर के आस-पास अच्छे पेड़-पौधे जैसे- सफेद आकड़ा, बेलपत्र के पौधे और बगीची आदि लगाई गई। देवसागर की पाल पर छतरी, पनघट, पक्षियों के लिए चुगने का स्थान और धर्मशाला आदि स्थापित की गई।

सन 2004: जयपुर जिले के एक छोटे से गाँव लापोड़िया के लिये इस तारीख, इस सन का मतलब है 4 और 2 यानी 6 साल का अकाल। आस-पास के बहुत सारे गाँव इस लंबे अकाल में टूट चुके हैं, लेकिन लापोड़िया आज भी अपना सिर, माथा उठाए मज़बूती से खड़ा हुआ है। लापोड़िया का माथा घमंड के बदले विनम्र दिखता है। उसने 6 साल के अकाल से लड़ने के बदले उसके साथ जीने का तरीका खोजने का प्रयत्न किया है। इस लंबी यात्रा ने लापोड़िया गाँव को लापोड़िया की ज़मीन में छिपी जड़ों ने ऊपर के अकाल को भूलकर ज़मीन के भीतर छिपे पानी को पहचानने का मेहनती काम किया है। इस मेहनत ने आज 6 साल के अकाल के बाद भी लापोडि़या को अपने पसीने से सींच कर हरा-भरा बनाया है।

कोई भी अच्छा काम सूख चुके समाज में आशा की थोड़ी नमी बिखेरता है और फिर नई जड़ें जमती हैं, नई कोंपलें फूटती हैं। राजस्थान के ग्राम विकास नवयुवक मंडल, लापोड़िया के प्रयासों से गोचर को सुधारने का यह काम अब धीरे-धीरे आस-पास के गांवों में भी फैल चला है। गागरडू, डोरिया, सीतापुर, नगर, सहल सागर, महत्त गांव, गणेशपुरा आदि गांवों में आज चौका पद्धति से गोचर को सुधारने का काम बढ़ रहा है। इनमें से कोई पन्द्रह गांवों में यह काफी आगे जा सका है। लापोड़िया के इस सफल प्रयोग ने कुछ और बातों की तरफ भी ध्यान खींचा है।
gochar
×