राजस्थान

Term Path Alias

/regions/rajasthan-1

जल आंदोलन : समय बड़ी बचत का
गाँव, रेगिस्तान और पानी। यही हमारी सांसे हैं और यही हमारी आस भी  और यही कहीं हमारी पारम्परिक जल संरक्षण तकनीक की सम्पदा। रेगिस्तान में जहाँ सूरज की रजत किरणें रेत की चादर पर दरिया होने का छलावा करती हैं, वहीं लाखों मिन्नतों के बाद बादल सालभर में 10-20 सेंटीमीटर भी बरस जाएँ तो धरती के हलक में पानी की एक बूँद भी अमृत लगती है। राजस्थान के रेगिस्तान का सूखे और पलायन की त्रासदी ने कभी पीछा नहीं छोड़ा, मगर यहाँ के फौलादी हिम्मत वाले लोगों ने हार भी नहीं मानी। यहीं बुआई की, यहीं जोता और यहीं अपनी सोच और बसावट के ऐसे निशान छोड़े जिसका लोहा आज की दुनिया भी मानती है। Posted on 12 Aug, 2019 01:17 PM

जल आंदोलन : समय बड़ी बचत का। PC-पेन धरातल
कैसे मिलेगी देश को आर्सेनिक से मुक्ति
Posted on 31 Jul, 2019 03:13 PM

आज देश में पानी में आर्सेनिक की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दरअसल आर्सेनिक घुला भूजल स्वास्थ्य के लिए भीषण खतरा बन गया है। दावे भले ही कितने किए जाएं, लेकिप सच्चाई यह है कि हमारे देश में लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया करा पाने में स्थानीय निकाय असमर्थ रहे हैं। नगर-महानगर निकायों द्वारा पानी की समुचित आपूर्ति आज भी एक भयावह सपने से कम नहीं है

कैसे मिलेगी देश को आर्सेनिक से मुक्ति।
×