भारत

Term Path Alias

/regions/india

नदी और पीपल
Posted on 25 Aug, 2013 12:07 PM मैं वहीं हूँ,तुम जहाँ पहुँचा गए थे।

खँडहरों के पास जो स्रोतस्विनी थी,
अब नहीं वह शेष, केवल रेत भर है।
दोपहर को रोज लू के साथ उड़कर बालुका यह
व्याप्त हो जाती हवा-सी फैलकर सारे भवन में।
खिड़कियों पर, फर्श पर, मसिपात्र, पोथी, लेखनी में
रेत की कचकच;
कलक की नोंक से फिर वर्ण कोई भी न उगता है।
कल्पना मल-मल दृगों को लाल कर लेती।
नदी और पेड़
Posted on 25 Aug, 2013 12:06 PM (पेड़ की उक्ति)
क्या हुआ उस दिन?
तुम्हें मैंने छुआ था
मात्र सेवा-भाव से, करुणा, दया से।
स्पर्श में, लेकिन, कहीं कोई सुधा की रागिनी है।
और त्वचा के भी श्रणव हैं।
स्पर्श का झंकारमय यह गीत सुनते ही
त्वचा की नींद उड़ जाती,
लहू की धार में किरणें कनक की झिलमिलाती हैं।

रोम-कूपों से उठी संगीत की झंकार,
नाव-सी कोई लगा खेने रुधिर में।
कोई पार नदी के गाता
Posted on 25 Aug, 2013 12:04 PM कोई पार नदी के गाता।

भंग निशा की नीरवता कर,
इस देहाती गाने का स्वर,
ककड़ी के खेतों से उठकर, आता जमुना पर लहराता।
कोई पार नदी के गाता।

होंगे भाई-बंधु निकट ही,
कभी सोचते होंगे यह भी,
इस तट पर भी बैठा कोई, उसकी तानों से सुख पाता।
कोई पार नदी के गाता।

आज न जाने क्यों होता मन
सुनकर यह एकाकी गायन,
सोन मछरी
Posted on 25 Aug, 2013 12:02 PM संत्यज्य मत्स्यरूपं सा दिव्यं रूपमवाप्य च- महाभारत 1 ।63।66
(स्त्री-पुरुषों के दो दल बनाकर सहगान के लिए : उत्तर प्रदेश की एक लोकधुन पर आधारित। इसे ढिंढिया कहते हैं।)


स्त्री
जाओ,लाओ,पिया, नदिया से सोन मछरी।
पिया, सोन मछरी; पिया सोन मछरी।
जाओ, लाओ, पिया नदिया से सोन मछरी।

उसकी है नीलम की आँखें,
हीरे-पन्ने की हैं पाँखें,
गंगा की लहर
Posted on 24 Aug, 2013 04:14 PM (सहगान के लिए : उत्तर प्रदेश की एक लोकधुन पर आधारित)

गंगा की लहर अमर है,
गंगा की।

धन्य भगीरथ
के तप का पथ।
गगन कँपा थरथर है।
गंगा की,
गंगा की लहर अमर है।

नभ से उतरी
पावन पुतरी,
दृढ़ शिव-जूट-जकड़ है।
गंगा की,
गंगा की लहर अमर है।

बाँध न शंकर
अपने सिर पर,
यह धरती का वर है।
गंगा की,
पगला मल्लाह
Posted on 24 Aug, 2013 03:33 PM (उत्तर प्रदेश की एक लोकधुन पर आधारित)

डोंगा डोले,
नित गंग-जमुन के तीर,
डोंगा डोले।

आया डोला,
उड़न खटोला,
एक परी परदे से निकली पहने पंचरंग चीर।
डोंगा डोले,
नित गंग-जमुन के तीर,
डोंगा डोले।

आँखें टक-टक,
छाती धक-धक,
कभी अचानक ही मिल जाता दिल का दामनगीर।
डोंगा डोले,
नित गंग-जमुन के तीर,
जीडी : संकल्प सम्मानित, पर चुनौती अभी बाकी है
Posted on 24 Aug, 2013 02:16 PM यह आदेश प्रशासन के झूठ का सच प्रमाणित करता है और स्वामी सानंद उर्
swami gyanswaroop sanand
मैं एक नदी सूखी
Posted on 24 Aug, 2013 11:30 AM मैं एक नदी सूखी सी
कल मैं कलकल बहती थी
उन्मुक्त न कोई बंधन
क्वांरी कन्या सी ही थी
पूजित भी परबस भी थी
जब सुबह सवेरे सूरज
मेरे द्वारे आता था
सच कहूँ तो मेरा आँगन
उल्लसित हो जाता था
आलस्य त्याग कर मुझ में
सब पुण्य स्थल को जाते
जब घंटे शंख,अज़ान
गूंजते थे शांति के हेतु
मैं भी कृतार्थ होती थी
उसमें अपनी छवि देकर
वसुंधरा
Posted on 23 Aug, 2013 11:20 AM प्रकाशमय किया है सूर्य ने जिसको
चंद्रमा ने वर्षा की है रजत किरणों की
प्रसन्न हैं झिलमिल तारे जिसे देख कर
फूलों ने भी बिखेरी है सुगंध हंसकर
ऐसी न्यारी सुन्दर वसुंधरा ये है
प्रकृति ने संवारा है इसको बड़े श्रम से
वन,पर्वत,घाटी,नदियाँ,झरने सभी
रंग भरते हैं इसमें सतरंगी
समय के साथ इसकी सुन्दरता
बढ़ती ही जा रही थी असीम
पर्यावरण की चिंता किसी को नहीं
Posted on 22 Aug, 2013 11:45 AM हिमखंडों के पिघलने से ताज़ा पानी की विशाल मात्रा समुद्र में नमक की मात्रा कम करती है जिससे समुद्री तूफान पैदा होते हैं। साथ ही, ब
climate change
×