Posted on 31 Aug, 2014 03:17 PMअंडमान निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान एवं निकोबार लगभग 300 छोटे-बड़े द्वीपों का समूह है, जिसमें कुछ ही द्वीपों पर आबादी है। यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों का संघ राज्य क्षेत्र 60 और 140 उत्तरी अक्षांश और 920 तथा 940 पूर्वी देशांश के बीच स्थित है। ये द्वीप 100 उत्तरी अक्षांश