Posted on 19 Jul, 2013 11:37 AMअरी ओ तटिनी, अस्थिर प्राण कहाँ तू करती है प्रस्थान? कंठ में है अविरल कल-कल अमल जल आँखों में छल-छल नहीं चल-चल में पल भी कल चपल-पल-पल चंचल-अंचल रुदन है या यह तेरा गान?
चरण में तन में कुछ कंपन निरंतर नुपूर का निक्वण नयन में व्याकुल-सी चितवन भ्रमरियों का यह आवर्तन विवर्तन परिवर्तन, नर्तन कभी मुख पर नव अवगुंठन
Posted on 16 Jul, 2013 10:22 AMमानसून मात्र गर्मी की तपिश से राहत दिलाने का ही नाम नहीं है। यह तो संपूर्ण ऋतु चक्र का आधार और जीवन को जीवंत करती सच्चाई है। लंबे समय से पपड़ाई, प्यासी धरती, मुरझाई और कुम्हलाए, अलसाए जीवों को गति देने का सहारा है मानसून। मानसून लरजा-गरजा तो पौं बारह, रूठा तो सब गुड़ गोबर। इधर वैज्ञानिक ने बादलों को बरबस बरसाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रस्तुत है मानसून से जुड़े ऐसे ही
Posted on 13 Jul, 2013 05:48 PMसमयोचित संदेश उन्हें प्रभु ने दिए, सबके प्रति निज भाव प्रकट सबने किए। कह न सके कुछ सचिव विनीत विरोध में, उमड़ी करुणा और प्रबोध-निरोध में। देश सुमन्त्र – विषाद हुए सब अनमने, आए सुरसरि – तीर त्वरित तीनों जने। बैठीं नाव – निहार लक्षणा – व्यंजना, ‘गंगा में गृह’ वाक्य सहज वाचक बना।
Posted on 13 Jul, 2013 12:29 PMमानसून की परिभाषा है – हवा के प्रवाह में आने वाला मौसमी बदलाव और तदनुरूपी निःसादन परिवर्तन और जमीन तथा समुद्र का असमान रूप स
Posted on 12 Jul, 2013 02:32 PMफिशरीज में कॅरिअर कहने को तो यह बड़ा ही साधारण लगता है लेकिन आज के दौर में यह एक तेजी से उभरता हुआ कॅरिअर बन चुका है। अब इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा अच्छी कमाई कर रहे हैं।
Posted on 12 Jul, 2013 02:30 PMशिक्षण से लेकर रिसर्च और मिट्टी के संरक्षण से लेकर कंसल्टिंग जैसे कई अवसर कॅरिअर विकल्प के रूप में सॉइल साइंटिस्ट के लिए उपलब्ध हैं। एग्रीकल्चरल रिसर्च काउंसिल अपने सभी रिसर्च संस्थानों के साथ मृदा वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी नियोक्ता है। इसके अलावा सॉइल साइंटिस्ट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, विश्वविद्यालयों, कृषि सहकारी समितियों, खाद निर्माताओं और रिसर्च संस्थानों के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।