कृषि विभाग

कृषि विभाग
प्रश्न. ऊसर को कैसे सुधारे तथा ऊसरीली जमीन के लिए धान की प्रजाति बतायें।
Posted on 16 Jul, 2011 12:14 PM
उत्तर जिप्सम का प्रयोग सबसे उपयुक्त है। मिट्टी की जॉंच के बाद औसतन 150 से 250 कुन्तल प्रति हेक्टेयर जिप्सम का प्रयोग उपयोगी है। हरी खाद का प्रयोग भी लाभकारी है।

प्रश्न. धान के बुवाई के लिए एस.आर.आई. विधि क्या है।
Posted on 16 Jul, 2011 12:13 PM
उत्तर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की विधि है जिसमें नर्सरी से कम समय (10 दिन में) के पौध की रोपाई 25.25 सेमी की दूरी पर एक ही पौधा रोपकर की जाती है।

प्रश्न. जैव उर्वरक के प्रयोग में क्या करें, जिससे अधिक लाभ हो।
Posted on 16 Jul, 2011 11:48 AM
उत्तर रासायनिक उर्वरकों के साथ जैव उर्वरक का प्रयोग न करें तथा प्रयोग की एक्सपायरी तिथि के बाद अधिक लाभ नहीं मिलता है।

प्रश्न. धान की खेती में कौन से जैव उर्वरक का प्रयोग उपयोगी है।
Posted on 16 Jul, 2011 11:39 AM
उत्तर. पी.एस.बी., नील हरित शैवाल तथा एजोला जैसे जैव उर्वरक अधिक उपयोगी होते है।

×