कृषि विभाग

कृषि विभाग
प्रश्न. बौछारी सिंचाई क्या है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:20 PM
उत्तर वर्षा जल की भॉंति जल को छिड़ककर देने के क्रिया को बौछारी सिंचाई कहते है। जिसे स्प्रिंकलर द्वारा किया जाता है।

प्रश्न. सिंचाई क्यों आवश्यक है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:18 PM
उत्तर फसलों के जीवन को पूर्ण करने के लिए तथा खेत से पोषक तत्वों को पौधों में पहुंचाने के लिए सिंचाई आवश्यक है।

प्रश्न. बायोडायनिमिक कम्पोस्ट क्या है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:17 PM
उत्तर जानवरों के गोबर, सूखी पत्तियॉं, हरी पत्तियॉं तथा फसलों के बिछावन आदि को मिलाकर सूक्ष्म जीवाणुओं के प्रयोग से सड़ाकर तैयार किया गया कम्पोस्ट बायोडायनिमिक कम्पोस्ट कहलाता है। इसे वैज्ञानिक विधि द्वारा तैयार किया जाता है।

प्रश्न. काऊ पैटपिट क्या है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:15 PM
उत्तर यह एक प्रकार की जीवॉंश खाद है, जिसे गाय के सींग द्वारा तैयार किया जाता है। जैविक खेती के लिए सर्वोत्तम है।

प्रश्न. वर्मीकम्पोस्ट की कितनी मात्रा उपयोगी होती है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:14 PM
उत्तर सामान्य तौर पर 3 से 5 टन प्रति हेक्टेयर वर्मीकम्पोस्ट खेती के लिए उपयोगी होता है।

प्रश्न. नाडेप कम्पोस्ट में कितना पोषक तत्व रहता है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:13 PM
उत्तर यह अन्य कम्पोस्ट की तुलना में जल्दी तैयार हो जाता है तथा लगभग 1.0 प्रतिशत नत्रजन, 1.5 प्रतिशत फास्फोरस तथा 1.0 प्रतिशत पोटाश के साथ अन्य आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाये जाते है।

प्रश्न. खेतों में फसलों के अवशेष को जलाना हानिकारक है अथवा लाभदायी है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:11 PM
उत्तर फसलों के अवशेषों को खेत में ही मिला देना लाभदायी है। अवशेषों को खेत में कभी भी न जलायें। यह एक हानिकारक प्रक्रिया है।

प्रश्न. एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन क्या हैं।
Posted on 16 Jul, 2011 04:09 PM
उत्तर इसे आई.पी.एन.एम. से भी जाना जाता है। इस विधा में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग फसल की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। जिसमें जैविक खाद का प्रयोग आवश्यक होता है। जिससे मृदा का स्वास्थ्य टिकाऊ रह सके।

प्रश्न. बायो फर्टीलाइजर के क्रय पर कितनी छूट अनुमन्य हैं।
Posted on 16 Jul, 2011 04:05 PM
उत्तर वर्तमान में 90 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है।

प्रश्न. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का उपचार कैसे करें ?
Posted on 16 Jul, 2011 04:04 PM
उत्तर 1. जिंक की कमी होने पर - जिंक सल्फेट 21 प्रतिशत अथवा 33 प्रतिशत का प्रयोग करें। 2. लोहा की कमी के लिए - फेरस सल्फेट 19 प्रतिशत। 3. तॉंबा की कमी के लिए - कॉंपर सल्फेट 25 प्रतिशत। 4. बोरान की कमी के लिए -बोरेक्स सल्फेट 11 प्रतिशत। 5. मैगनीज की कमी के लिए -मैगनीज सल्फेट 26 प्रतिशत। 6. मालिब्डेनम की कमी के लिए -अमोनियम मालिब्डेट 54 प्रतिशत का प्रयोग करें।

×