कृषि विभाग

कृषि विभाग
प्रश्न. फसलों में मुख्य पोषक तत्वों की कमी के क्या लक्षण है मौटे तौर पर बतायें ?
Posted on 16 Jul, 2011 04:02 PM
उत्तर नत्रजन की कमी होने पर पौधे बौने रह जाते है, पुरानी पत्तियॉं पहले पीली तथा बाद में सूखने लगती है तथा उत्पादन घट जाता है।

प्रश्न. क्या कारण है कि उर्वरकों के प्रयोग के बावजूद भी उपज नहीं बढ़ रही है।
Posted on 16 Jul, 2011 04:01 PM
उत्तर उर्वरक उपयोग द्वारा उपज में वृद्धि न होने के प्रमुख कारण है - उर्वरकों का असन्तुलित उपयोग, द्वितीयक एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, अनुचित जल प्रबन्धन तथा उर्वरकों की संदिग्ध गुणवत्ता है।

प्रश्न. खेती में रासायनिक खादों के लगातार डालने से जो उर्वरा शक्ति कमजोर हुई है उसके समाधान का उपाय बताएं ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:55 PM
उत्तर मिट्टी परीक्षण के आधार पर रासायनिक खादों के साथ खेत में जैविक खाद जैसे गोबर, वर्मीकम्पोस्ट, हरीखाद, जैव उर्वरक तथा फसलों के अवशेष आदि का प्रयोग अवश्य करें।

प्रश्न. जैव उर्वरक के प्रयोग के बारे में बताएं ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:54 PM
उत्तर दलहन वाली फसलों में राइजोबियम कल्चर का प्रयोग, धान्य फसलों में एजटोबैक्टर का प्रयोग तथा सभी फसलों में फास्फेट की उपलब्धता हेतु पी.एस.बी. का प्रयोग लाभदायी है। 10 किग्रा बीज के शोधन हेतु 1 पैकेट (200 ग्राम) तथा भूमि उपचार में प्रति एकड़ 20 पैकेट (04 किग्रा) कल्चर 40 किग्रा छनी मिट्टी में मिलाकर प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न. धान के खेतों में नील हरित शैवाल के प्रयोग से क्या लाभ है ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:47 PM
उत्तर यूरिया की आधी बचत होती है तथा खेत ऊसर होने से बचा रहता है।

प्रश्न. विभिन्न प्रकार की खाद एवं उर्वरक मौजूद है इन सबके प्रयोग का समय बतायें ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:45 PM
उत्तर हरी खाद बुवाई से डेढ़ माह पूर्व, कम्पोस्ट/वर्मी बुवाई से एक माह पहले खेत में भली भॉंति मिला देना चाहिए। उर्वरकों (नत्रजनधारी, फास्फेटिक एवं पोटाश) का प्रयोग बुवाई के समय इस प्रकार करना चाहिए कि नत्रजनधारी की आधी मात्रा फास्फेट एवं पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय खेत में डाले तथा नत्रजन की शेष आधी मात्रा टाप ड्रेसिंग के रूप में खड़ी फसल में डाले। सूक्ष्म पोषक तत्वों वाली उर्वरक का प्
प्रश्न. जैव उर्वरक क्या है ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:41 PM
उत्तर कल्चर ही जैव उर्वरक है। यह जीवित सूक्ष्म जीवाणुओं से बना हुआ एक प्रकार का टीका है जैसे राइजोबियम, पी.एस.बी. तथा एजैटोबैक्टर।

प्रश्न. उत्तम कोटि का बीज क्या है।
Posted on 16 Jul, 2011 02:40 PM
उत्तर अनुवॉंशिक रूप से शतप्रतिशत शुद्ध बीज को उत्तम बीज कहते है।

प्रश्न. मिट्टी परीक्षण में क्या केवल पोषक तत्व की जानकारी ही दी जाती है ?
Posted on 16 Jul, 2011 02:38 PM
उत्तर नहीं, जानकारी के साथ-साथ फसलवार उर्वरकों की संस्तुति भी की जाती है। काम एक और लाभ अनेक।

प्रश्न. मिट्टी परीक्षण पर व्यय कितना आता है?
Posted on 16 Jul, 2011 02:37 PM
उत्तर मिट्टी परीक्षण में मुख्य पोषक तत्व जानने की फीस रू0 7.00 (साते रूपये) तथा सूक्ष्म पोषक तत्व सहित रूपये 37.00 (सैंतीस रूपये ) का खर्च आता है तथा यदि कोई सीमान्त किसान अपने खेत की मिट्टी का नमूना प्रयोगशाला स्वयं लेकर जाता है तो उसका परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क करते हुए उर्वरक/खाद प्रयोग करने की संस्तुति प्रदान की जाती है।

×