कृषि विभाग

कृषि विभाग
प्रश्न. खेती एक घाटे का धंधा है, इसे लाभकारी कैसे बनाएं।
Posted on 16 Jul, 2011 02:18 PM
उत्तर सरल और सस्ता उपाय है। विविधीकरण को अपनाएं अर्थात अपने खेतों पर उद्यानिकी, मुर्गीपालन, पशुपालन, मधुमक्खीपालन तथा मशरूम की खेती आदि अपनाएं।

प्रश्न. खेत का रकबा कम है गुजर बसर नहीं हो पाता क्या करें।
Posted on 16 Jul, 2011 02:16 PM
उत्तर कृषि उद्यमिता अपनाएं। वर्मी कम्पोस्ट/नाडेप कम्पोस्ट तैयार कर बिक्री कर सकते है बहुंत मॉंग है। औद्यानिक एक सफल रास्ता है। उसे अपनाएं।

प्रश्न. खेत बंजर की स्थिति में है कई वर्षो से कुछ भी नहीं होता है क्या करें।
Posted on 16 Jul, 2011 02:13 PM
उत्तर कृषि वानिकी अपनाएं। औषधीय पौधों की खेती कर सकते है। सरकार की तरफ से औषधीय खती पर प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

प्रश्न. विगत कई वर्षो से धान-गेहूँ की खेती कर रहा हूँ। अनुभव में आ रहा है कि गेहूँ की उपज कम होती जा रही है।
Posted on 16 Jul, 2011 01:08 PM
उत्तर धान गेहूँ का फसल चक्र अधिक पोषक तत्व की मॉंग करता है। जिससे भूमि कमजोर हो जाती है। इसलिए गेहूँ की उपज कम हो रही है। अतः गेहूँ की कटाई के बाद तथा धान की रोपाई के पहले खेतों में हरी खाद का प्रयोग तथा औसतन 10 कुन्तल गोबर की खाद का प्रयोग करें।

प्रश्न. संकर मक्का की खेती के लिए कितना बीज प्रयोग करें।
Posted on 16 Jul, 2011 01:07 PM
उत्तर प्रति हेक्टेयर 18 किग्रा बीज उचित होता है।

प्रश्न. मूंगफली की खुदाई का बेहतर समय कब होता है।
Posted on 16 Jul, 2011 01:06 PM
उत्तर खुदाई फसल के पूर्ण पकने पर ही करना चाहिए, इससे दाना घटिया श्रेणी का नहीं होता है।

प्रश्न. मूंगफली में सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है कब करें।
Posted on 16 Jul, 2011 01:05 PM
उत्तर मूंगफली में दो सिंचाई अति आवश्यक है पहली जब पेगिंग हो तथा फली बनते समय।

प्रश्न. मूंग की उन्नतशील प्रजाति बताएं।
Posted on 16 Jul, 2011 01:04 PM
उत्तर मालवीय जन प्रिया, पंत मूंग-4, पी.डी.एम.-11, नरेन्द्र मूंग-1 एवं टाइप-44 अच्छी प्रजातियॉं है।

प्रश्न. नील गाय से अरहर को कैसे बचायें।
Posted on 16 Jul, 2011 01:03 PM
उत्तर गाय के ताजे गोबर मं लहसुन तथा मदार के रस को मिलाकर खेत के किनारे-किनारे छिड़काव कर नीलगाय को भगाया जा सकता है।

प्रश्न. अरहर में सिंचाई क्या आवश्यक है।
Posted on 16 Jul, 2011 01:02 PM
उत्तर नमी की स्थिति को देखते हुए सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है वैसे फलियॉं बनने के समय अक्टूबर माह में सिंचाई अति आवश्यक है।

×