बिहार

Term Path Alias

/regions/bihar-0

बागमती को बांधे जाने के खिलाफ खड़े हुए किसान
Posted on 11 Apr, 2012 06:02 PM

नदी व बाढ़ विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार मिश्र ने कहा-तटबंध बांध कर नदियों को नियंत्रित करने के बदले सरकार इसके पानी को निर्बाध रूप से निकासी की व्यवस्था करे। तटबंध पानी की निकासी को प्रभावित करता है। टूटने पर जान-माल की व्यापक क्षति होती है। सीतामढ़ी जिले में बागमती पर सबसे पहला तटबंध बनने से मसहा आलम गाँव प्रभावित हुआ था। उस गाँव के 400 परिवारों को अब तक पुनर्वास का लाभ नहीं मिला है और रुन्नीसैदपुर से शिवनगर तक के 1600 परिवार पुनर्वास के लाभ के लिए भटक रहे हैं।

नेपाल से निकलने वाली बागमती नदी को कई दशकों से बांधा जा रहा है। यह वह बागमती है जिसकी बाढ़ का इंतजार होता रहा है बिहार में वह भी बहुत बेसब्री से। जिस साल समय पर बाढ़ न आए उस साल पूजा पाठ किया जाता एक नहीं कई जिलों में। मुजफ्फरपुर से लेकर दरभंगा, सीतामढ़ी तक। वहां इस बागमती को लेकर भोजपुरी में कहावत है, बाढ़े जियली-सुखाड़े मरली। इसका अर्थ है बाढ़ से जीवन मिलेगा तो सूखे से मौत।
सूखने लगी हैं बिहार की नदियां
Posted on 06 Apr, 2012 10:53 AM बिहार की नदियां सूखने लगी हैं। खास तौर पर गंगा में पानी की कमी चिंता का विषय है। गंगोता यानी गंगा किनारे के निवासी होने के कारण हमारा दायित्व है कि गंगा को बचाएं। वर्षाजल का संचय करें। गंगा को प्रदूषण से बचाएं। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना विश्वविद्यालय के प्राध्यापक संजय पासवान ने पटना के एक होटल में आईआईटी दिल्ली और एनआईटी पटना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में कही। राष्ट्रीय
बिहार में सिमटती गंगा
पेयजल संकट की बढ़ती समस्या पर एक वैकल्पिक दृष्टि
Posted on 03 Apr, 2012 01:39 PM

हमारे जल संकट का एक पहलू यह भी है कि बाढ़ के समय काफी पानी बर्बाद हो जाता है और बाकी समय जलाभाव से जूझना पड़ता ह

71 किमी कैनाल से जुड़ेंगी चार नदियां
Posted on 29 Mar, 2012 01:01 PM

सरकार ने चिन्हित कीं आठ योजनाएं

बिहार में होगी ‘इंद्रधनुषी क्रांती’
Posted on 23 Mar, 2012 11:25 AM

फलों के रिकॉर्ड उत्पादन के बाद पूरे देश की नजर बिहार पर टिक गई है। लीची उत्पादन में बिहार को देश में पहला स्थान

ठेकेदार केन्द्रित हैं नदी जोड़ योजनाएं
Posted on 13 Mar, 2012 10:20 AM

स्थानीय छोटी-छोटी नदियों को जोड़ कर एक बड़ा 'रिजर्वायर' बने और इस जल-प्रबंधन में ग्रामीणों की पूरी भागीदारी हो।

खतरे में टाइगर टूरिज्म
Posted on 21 Feb, 2012 04:32 PM

बिहार के टाइगर प्रोजेक्ट से इनके पलायन की एक और महत्वपूर्ण वजह यह भी है कि उन जीवों की भी संख्या घटी है जिन पर ब

पत्थरों पर खिलाए फूल
Posted on 06 Feb, 2012 11:50 AM

सहरसा के पटुआहा में बैंक की नौकरी छोड़कर वरुण सिंह ने डेयरी उद्योग लगाया है तथा वर्मी कम्पोस्ट का व्यावसायिक उत्पादन भी शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भी प्रोत्साहित किया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गांवों की आर्थिक हालत में बेहतरी के लिए वैसे पेड़ लगाने का माहौल बनाया जा रहा है जो कम समय में बड़े होकर किसानों को अधिक पैसे देते हैं। मधेपुरा के सिंहेश्वर में निदान बायोटेक के संचालक सुधीर कुमार सिंह द्वारा आस्ट्रेलियन टीक के उत्पादन का प्रयोग मुख्यमंत्री को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने आवास पर भी लगाने का निर्देश दिए। यह पौधा पांच साल में लाखों रुपए देता है।

हौसला बुलंद हो तो बाधाओं के पहाड़ भी भरभरा कर गिर जाते हैं। दृढ़इच्छा शक्ति से नामुमकिन काम भी आसान हो जाता है, पसीना पत्थरों को पिघलाने में सफल होता है और तब खिलते हैं पत्थरों पर सुगंधित फूल। पहाड़- पुरुष के नाम से विख्यात गया के दशरथ मांझी ने गेहलौर पहाड़ी काटकर रास्ता बनाया था। बिहार ने उनके नाम पर दशरथ मांझी कौशल योजना चलाकर उनके इस जज्बे को सम्मान दिया।
अकेले किसान ने खोदा तालाब
Posted on 02 Feb, 2012 11:28 AM दुनिया में इतिहास रचने वालों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अपना नाम चमकाने के लिए इतिहास रचते हैं तो कुछ लोग निःस्वार्थ रूप से अपना कार्य करते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है कि उन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है। बिहार के गया जिले के दशरथ मांझी एक ऐसे ही इतिहास रचयिता रहे हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के ईलाज में बाधक बने पहाड़ को काटकर सड़क निर्माण किया था। दशरथ मांझी की कहानी आज बिहार के स्कूली किताबों में दर्ज है जिसका शीर्षक है-पहाड़ से ऊंचा आदमी। ठीक ऐसी ही कहानी है झारखंड के किसान श्यामल चौधरी की है। जिन्होंने अकेले ही अपने अथक प्रयास से तालाब का निर्माण कर डाला और गांव के खेतों के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध करा दिया। दुमका जिला स्थित जरमुंडी ब्लॉक के विशुनपुर-कुरूआ गांव के श्यामल चौधरी आज क्षेत्र के किसानों के लिए आदर्श बन चुके हैं। सौ गुणा सौ की लंबाई तथा 22 फीट गहरे इस तालाब को खोदने का काम उन्होंने 14 वर्ष में पूरा कर डाला।

एक पौधा और एक कुआं
Posted on 19 Jan, 2012 10:08 AM

बिहार के गांवों के भ्रमण के सिलसिले में नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के धरहरा गांव में यह पाया कि वहां जब भी किसी लड़की का जन्म होता है तो लोगो उसकी याद में फल देने वाला एक वृक्ष अवश्य लगाते हैं। वहां यह देखकर उनके मन में यह विचार आया कि क्यों नहीं पूरे बिहार में नए वृक्षों का जाल बिछा दिया जाए। नीतीश कुमार का यह प्रयास निश्चय ही सराहनीय है। परंतु आवश्यकता इस बात की है कि केवल वृक्ष ही नहीं लगाए जाएं उसके साथ चापाकल भी लगाए जाएं जैसा कि निर्मला देशपांडे का विचार था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निस्संदेह बिहार को एक स्वच्छ प्रशासन दिया है। इस दिशा में उन्होंने कई अभिनव प्रयोग किए हैं। माफिया सरगनाओं को जेल में डाल दिया है। लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में जाने वाली हर लड़की को मुफ्त साइकिल दी है। लड़कियों के स्कूलों में शौचालय का प्रबंध किया है। पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया है। बिहार में तो उद्योगों का जाल भी बिछ जाता यदि वहां बिजली की उपलब्धता होती। कोयले की सारी खदान झारखंड के हिस्से में चली गईं। दुर्भाग्यवश इन खदानों से बिहार के बिजलीघरों को कोयला नहीं मिल रहा है। इसी कारण वहां पर्याप्त बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। पीछे मुड़कर देखने से ऐसा लगता है कि बिहार का बंटवारा ही गलत था। राजनेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए इस फूलते-फलते राज्य को दो भागों में बांट दिया और आज की तारीख में दोनों राज्य गरीबी के शिकार हैं। बात केवल कोयला खदानों और बिजलीघरों की ही नहीं है। बिहार के तीन-चौथाई जंगल झारखंड में रह गए। वहां भी ठेकेदार माफिया ने जंगलों का बुरी तरह दोहन किया है।
×