दुनिया

Term Path Alias

/regions/world

आओ! धरती काम पर रख रही है (Earth Needs Activists)
Posted on 17 Apr, 2018 08:10 AM


22 अप्रैल, 2018, पृथ्वी दिवस पर विशेष
पोर्टलैंड विश्वविद्यालय में पर्यावरणविद पॉल हॉकेन का व्याख्यान

पॉल हॉकिनपॉल हॉकिनइस पीढ़ी के नौजवानों! यहां से डिग्री हासिल करने के बाद अब तुम्हे यह समझना है कि धरती पर मनुष्य होने का क्या मतलब है, वह भी ऐसे समय में जब यहां मौजूद पूरा तंत्र विनाश के गर्त में जा रहा है, आत्मा तक को हिला देने वाली स्थिति है –

पिछले तीस सालों में कोई ऐसा पेपर नहीं छपा जो मेरे इस बयान को झुठलाता हो। दरअसल धरती को जल्द से जल्द एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत है और आप सब उसके प्रोग्रामर हैं।

Paul Howkin
जलवायु परिवर्तन - एक विकट समस्या | Climate Change in Hindi
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। Get information about the challenges of climate change in Hindi.
Posted on 12 Apr, 2018 06:56 PM

ग्रीनहाउस गैसों का सान्द्रण विशेषकर कार्बन डाइऑक्साइड का सान्द्रण बीते कई दशकों के दौरान विद्युत उत्पादन जैसे ताप विद्युत उत्पादन में कोयले का अधिक प्रयोग और जीवाश्म ईंधन का अधिक प्रयोग होने के कारण बढ़ गया है। 18वीं सदी में औद्योगिक क्रान्ति के समय से वातावरण में इसकी मात्रा लगातार बढ़ रही है। जो वर्तमान समय में बढ़कर 390 ppm हो गई है। मीथेन गैस की मात्रा भी मवेशियों के उत्पादन, चावल की उपज, र

climate change
युद्ध और शान्ति के बीच जल - भाग तीन
Posted on 06 Apr, 2018 06:53 PM


(प्रख्यात पानी कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह के वैश्विक जल अनुभवों पर आधारित एक शृंखला)
आत्मघाती टर्की, दबंग इज़रायल और बेपानी फिलिस्तीन

जल संकटजल संकटआज टर्की-सीरिया-इराक विवाद ने शिया-सुन्नी और आतंकवादी त्रासदी का रूप भले ही ले लिया हो, शुरुआती विवाद तो जल बंटवारा ही रहा है। टर्की कहता है कि अधिक योगदान करने वाले को अधिक पानी लेने का हक है। सीरिया और इराक कह रहे हैं कि उनकी ज़रूरत ज्यादा है। अतः उन्हे उनकी ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलना चाहिए। टर्की का दावा है कि इफरीटिस नदी में आने वाले कुल पानी में 88.7 प्रतिशत योगदान तो अकेले उसका ही है। वह तो कुल 43 प्रतिशत पानी ही मांग रहा है।

जल संकट
यूरोप महाद्वीप
Posted on 03 Apr, 2018 03:29 PM


कक्षा 6 में हमने एशिया महाद्वीप और उसके कुछ देशों के बारे में पढ़ा था। यहाँ जो संसार का नक्शा दिया है, उसमें एशिया महाद्वीप के इलाके को पहचानो और उन देशों को भी जिनके बारे में तुम पढ़ चुके हो। चलो कक्षा 7 में संसार के दो और महाद्वीपों की सैर करने चलें- यूरोप और अफ्रीका महाद्वीपों की। इस पाठ में यूरोप महाद्वीप से शुरुआत करेंगे।

चार महाद्वीप
आर्कटिक में बेतहाशा बढ़ रहा तापमान
Posted on 25 Mar, 2018 03:50 PM


जलवायु परिवर्तन के बारे में हम सभी लम्बे समय से सुनते आ रहे हैं कि इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

विज्ञानी समय-समय पर शोध कर बता चुके हैं कि तापमान में किस रफ्तार से इजाफा होगा, लेकिन हाल ही में ऐसे तथ्य सामने आये हैं, जिनसे विज्ञानियों की पेशानी पर बल आ गया है।

आर्कटिक
युद्ध और शान्ति के बीच जल - भाग दो
Posted on 23 Mar, 2018 02:38 PM
(प्रख्यात पानी कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह के वैश्विक जल अनुभवों पर आधारित एक शृंखला)

सीरिया, दुष्काल के चंगुल में


जल संकटजल संकट20 से 25 अक्टूबर, 2015 को टर्की के अंकारा में संयुक्त राष्ट्र संघ का एक सम्मेलन था। यह सम्मेलन, रेगिस्तान भूमि के फैलते दायरे को नियंत्रित करने पर राय-मशविरे के लिये बुलाया गया था। चूँकि, अलवर, राजस्थान के ग्रामीणों के साथ मिलकर तरुण भारत संघ इस विषय में कुछ सफल कर पाया है; लिहाजा, मुझे वहाँ की नोट स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
water crisis
केप टाउन का जलसंकट भारत के लिये भी सबक
Posted on 22 Mar, 2018 05:36 PM


दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन बन्दरगाह, बाग-बगीचों व पर्वत शृंखलाओं के लिये मशहूर है।

यह एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट भी है, जो दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर खींचता है।

यहाँ पहले जनजातियाँ रहा करती थीं। इस क्षेत्र में यूरोपियनों की घुसपैठ 1652 में हुई। चूँकि यह जलमार्ग से भी जुड़ता था, इसलिये इसे व्यापारिक केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाने लगा और धीरे-धीरे यह शहर दुनिया के सबसे सुन्दर शहरों में शुमार हो गया।

पानी के लिये कतार में खड़े केप टाउनवासी
×