दुनिया

Term Path Alias

/regions/world

गहराते वैश्विक खाद्य संकट में डूबती सभ्यता
Posted on 29 Jan, 2013 02:10 PM

विश्व भर में गहराता खाद्य संकट अब विध्वंस की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका एवं अन्य खाद्य निर्यातक देशों में सूखे की नि

ज़मीन से जुड़ा है जीना मरना
Posted on 21 Jan, 2013 04:36 PM अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन 32 देशों में बड़े पैमाने पर जमीनें इ
साधारण - सा जीवन : असाधारण किताबें
Posted on 11 Jan, 2013 03:52 PM

युद्ध की हिंसा से तो जोसेफ बच गए पर अपनी अंतरआत्मा से नहीं। उन्हें ये मंजूर नहीं था कि उनकी कमाई से वसूले कर का इस्तेमाल अमेरिकी सरकार युद्ध के लिए करे। उन्होंने गरीबी में रहने का प्रण लिया ताकि उन्हें सरकार को कर चुकाना ही न पड़े।

सिर पर स्लेट पत्थर की छत और पांव के नीचे अपने ही मल-मूत्र से बनी जमीन! जोसेफ जेंकिन्स का बस ही तो है संक्षिप्त परिचय। श्री जोसेफ ने पन्द्रह साल पहले एक पुस्तक लिखी थी ‘द स्लेट रूफ बाइबल’। 17 साल पहले लिखी थी ‘द ह्यूमन्योर हैंडबुक’। दोनों किताबों ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है, प्रेरणा दी है। वे दूसरों को बताते नहीं हैं कि उनकी नीति क्या होनी चाहिए, उन्हें अपना जीवन कैसे जीना चाहिए। वे खुद ही वैसा जीवन जीते हैं और अपने जीवन की कथा सहज और सरल आवाज में बताते जाते हैं।

जोसेफ जेंकिन्स की अहिंसक यात्रा एक युद्ध से ही शुरू हुई थी। उनके पिता अमेरिकी सेना में काम करते थे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद वे जर्मनी में तैनात थे। वहीं श्री जोसेफ का जन्म सन् 1952 में हुआ था। सेना की नौकरी। हर कभी पिताजी का तबादला हो जाता। बालक जोसेफ हर साल-दो-साल में खुद को एक नए शहर में पाता, नए लोगों के बीच, नए संस्कारों में।
परमाणु कचरे को ठिकाने लगाने की चुनौती
Posted on 04 Jan, 2013 11:21 AM अभी दुनिया भर के बहुत से देशों में परमाणु कचरा संयंत्रों के पास ही गहराई में पानी के पूल में जमा किया जाता है। इसके बाद भी कचरे से भरे कंटेनर्स की सुरक्षा बड़ी चुनौती होती है। परमाणु कचरे से उत्पन्न विकिरण हजारों वर्ष तक समाप्त नहीं होता। विकिरण से मनुष्य की सेहत और पर्यावरण पर पड़ने वाले घातक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। परमाणु उर्जा का लंबा इतिहास रखने वाले कई विकसित देशों में भी इस कचरे को स्थायी रूप से ठिकाने लगाने की तैयारियाँ चल रही हैं, प्रयोग चल रहे हैं। बीच में एक विचार यह भी आया था कि इस कचरे को अंतरिक्ष में रखा जाए लेकिन मामला बेहद ख़र्चीला व जोखिम भरा होने के कारण वह विचार त्याग दिया गया।। परमाणु ऊर्जा के पक्ष-विपक्ष में तमाम तरह की चर्चाओं के बीच ब्रिटेन से खबर आई है जो भारतीय संदर्भ में निश्चय ही अत्यंत प्रासंगिक है। खबर के मुताबिक ब्रिटेन में परमाणु कचरे को साफ करने में 100 बिलियन, पौंड जैसी भारी-भरकम राशि खर्च होगी। इससे भी बड़ी बात यह कि इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में 120 साल लगेंगे। वहां के विशेषज्ञों ने परमाणु कचरे को ठिकाने लगाने और इसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।

ब्रिटेन में वर्ष 2005 में जब नेशनल डिकमिशनिंग अथॉरिटी (एनडीए) ने परमाणु कचरे के निस्तारण के तौर-तरीकों पर काम करना शुरू किया था तब अनुमान लगाया जा रहा था कि इस काम पर 56 बिलियन पौंड का ख़र्चा आएगा
‘समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता’ मार्गनिर्देशिका
Posted on 14 Dec, 2012 02:39 PM ‘समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता’ सीएलटीएस (Community Lead Total Sanitation- CLTS) बहुत से देशों के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। प्रशिक्षण कार्य में अपना समय और क्षमता लगाने वाले कार्यकर्ताओं तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षकों की बहुत कमी है।
हिम युग की वापसी
Posted on 10 Dec, 2012 11:15 AM विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक और लेखक जयंत विष्णु नार्लीकर की हिमयुग को लेकर अपनी अलग संकल्पना है जिसे उन्होंने यहां एक विज्ञान-कथा के जरिये सहजता से समझाया है। आइए उनकी नजर से देखें कि अगर हिमयुग आएगा तो क्यों और कैसे?
प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का नया अर्थशास्त्र
Posted on 04 Dec, 2012 02:38 PM प्राकृतिक संसाधनों की कीमत, लाभ एवं प्रबंधन तथा विकास के नाम पर बा
‘सैंडी’ से सबक
Posted on 05 Nov, 2012 12:28 PM

प्रकृति से छेड़छाड़ और अत्यधिक दोहन और उससे होने वाले नुकसान की बाते अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जोरदार तरीके से उठती

कचरा: अब हमारी पैतृक सम्पत्ति
Posted on 29 Oct, 2012 10:11 AM अमेरिका में 40 प्रतिशत भोजन की कीमत करीब 165 अरब डॉलर बैठती है। वै
पर्यावरणीय शरणार्थियों की बढ़ती संख्या
Posted on 12 Oct, 2012 03:58 PM अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस के विशेषज्ञों ने गत वर्ष अनुमान लगाया था कि कृषि में आ रही
×