Posted on 06 Jan, 2012 12:21 PMग्रामीण एवं नगर विकास में भूगर्भ जल का दोहन विकास का पर्याय बन चुका है। सुनिश्चित एवं सामयिक सिंचाई के साथ-साथ घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग में इसका दोहन तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के 895 विकास खंडों में, पुनरीक्षित मानक के अनुसार उपयोगार्थ भूजल उपलब्धता 172.22 करोड़ हे. मीटर अनुमानित है, जिसमें से 146.39 करोड़ हे. मीटर सिंचाई तथा 25.83 करोड़ हे.
Posted on 06 Jan, 2012 12:20 PMजल मनुष्य की प्राथमिक आवश्यकता है। प्राचीन काल से ही समस्त मानव समस्याओं का विकास नदियों के तटों पर ही हुआ था, जहां जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था। विकास के साथ ही मनुष्य ने कृषि की तकनीक भी सीखी तथा यह भी जाना कि फसलों की पैदावार के लिए जल अति आवश्यक है। जल के द्वारा ही पौधे जल क्षेत्र से अपना भोजन एवं पौष्टिक तत्व लवण द्रव के रूप में प्राप्त करते हैं। परन्तु जब यह जल एक सीमा से अधिक हो जाता है ज
Posted on 05 Jan, 2012 04:20 PMजल की निरंतर बढ़ती हुई खपत के फलस्वरूप उपलब्ध जल संसाधनों पर अत्यधिक दबाव को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण अति आवश्यक हो गया है। जल के बिना जीवधारियों का संसार में रहना दुर्लभ ही नहीं बल्कि असम्भव है।
Posted on 05 Jan, 2012 04:09 PMदो प्राचल नेश निदर्शन अक्सर उपयोग में आने वाला एक तात्कालिक एकक जलालेख है। इस निदर्शन के प्रयोग के लिए इसके प्राचलों का निर्धारण आवश्यक होता है जिन्हें अक्सर पूर्व में मापे गए वर्षा-बहाव के आंकड़ों से ज्ञात किया जाता है। परन्तु जब आंकड़ें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होते तब इन प्राचलों को जलग्रहण क्षेत्र के माप सकने वाले भू-आकारिकी स्थिरांकों से संबंधित करके निकाला जा सकता है। इस अध्ययन में को
Posted on 05 Jan, 2012 04:07 PMजल संसाधन बहुल भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा है। इसका मुख्य कारण जल संसाधन के ईष्टतम दोहन एवं उचित प्रबंधन का अभाव है। यह विडम्बना ही है कि देश में सर्वाधिक वर्षापात के बावजूद इस क्षेत्र में न तो हरित क्रांति हो पाई, न खेत क्रांति और न और असीम अवसर उपलब्ध होने के बावजूद नील क्रांति ने इस क्षेत्र का मुँह नहीं देखा और पील क्रांति भी गायब हो रही है। जल संसाधन की अनियंत्रित
Posted on 04 Jan, 2012 03:03 PMबाढ़ आंकलन की आधुनिक तकनीकों के विकसित हो जाने के उपरान्त भी उन क्षेत्रों के लिए जहां विस्तृत मात्रा में आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, अभियन्ताओं द्वारा विशेष रूप से लघु तथा मध्यम संरचनाओं के अभिकल्पन के लिए अनुभविक सूत्रों का प्रयोग किया जाता है। यद्यपि अधिकतर अनुभविक सूत्र जैसे की डिकेन का सूत्र, रीव का सूत्र, लिली का सूत्र आदि विभिन्न प्रत्यागमन काल की बाढ़ का आंकलन करने में सक्षम नहीं है।
Posted on 04 Jan, 2012 03:01 PMजल सम्पूर्ण जीव जगत के अस्तित्व का रक्षक है, पर्यावरण का अपरिहार्य अंग हमारे जल संसाधन सीमित हैं और अबाध गति से बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताएं सुरसा मुख की तरह फैलती जा रही हैं। यदि इन जल संसाधनों का वैज्ञानिक ढंग से सम्यक विकास नहीं किया गया और उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से संयत नहीं किए गए तो परिणामी असंतुलन विनाशकारी हो सकता है क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं है। इस अभीष्ट की सिद्धि में जलविज्ञान ही हमार
Posted on 04 Jan, 2012 02:59 PMविश्व के अनेक देशों की तुलना में भारत में अधिक मात्रा में भूमि तथा जल संसाधन उपलब्ध हैं। किन्तु बढ़ती हुई जनसंख्या और जल से संबंधित मनुष्य की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपलब्ध जल संसाधन सीमित हैं। इस कारण उपलब्ध सतह और भूमिगत जलस्रोतों की सही-सही मूल्यांकन जल संसाधन के निर्धारण, विकास एवं प्रबंध हेतु अत्यन्त आवश्यक है। केंद्र और राज्य सरकारों के अधीनस्थ सिंचाई एवं जल संसाधन विभागों में
Posted on 04 Jan, 2012 02:57 PMजल संसाधनों की विभिन्न योजनाएं बनाने, उनका अभिकल्प और उचित उपयोग के लिए बाढ़ का ठीक-ठीक ज्ञात होना बहुत आवश्यक है इसके लिए एकक जलालेख सिद्धांत एक बहुत प्रचलित तकनीक है। इस तकनीक में बाढ़ जलालेख की गणना की जाती है। प्रमापी आवाह क्षेत्र के लिए एकक जलालेख की गणना करने की अनेक विधियाँ है, जिन्हें दो भागों में विभाजित किया जाता है।
Posted on 03 Jan, 2012 05:50 PMजलविज्ञान संबंधी जल संतुलन मॉडल अधिक प्रभावी होते हैं यदि उनमें किसी क्षेत्र के भौतिक लक्षणों का परिवलयन भी किया गया हो। जैसे कि मृदा-आर्द्रता आकलन प्रक्रिया जो कि वर्षा-अपवाह की गणना में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस प्रकार की गणना में सम्येक राशि की स्थिति (जैसे मासिक या वार्षिक काल) में प्रत्ययात्मक या मासिक मॉडल अधिक उपयोगी होते हैं।