पटना जिला

Term Path Alias

/regions/patna-district

काला पानी की कहानी
Posted on 04 Feb, 2015 04:26 PM

पृष्ठभूमि


काला पानी का नाम सुनते ही जे़हन में आज़ादी की लड़ाई के बांकुरों की याद आना स्वाभाविक होता है। अण्डमान और नीकोबार द्वीप समूह में बनी काल कोठरियों की तस्वीरें आँख के सामने उभरने लगती हैं जहाँ देश की आज़ादी के लिए लड़ने वाले उन दीवानों को अंग्रेजों ने न जाने कितनी यातनाएँ दी होंगी। काला पानी की जिन्हें सजा हुई उनमें से लौटने की कल्पना शायद ही किसी ने की हो। कुछ खुशनसीब वहाँ से लौटे जरूर पर उनके दिलों में यह हसरत दबी रह गई कि देश के लिए जान कुर्बान कर देने का उनका सपना अधूरा रह गया।

सुदूर द्वीपों में बनी उन काल-कोठरियों और उससे जुड़ी त्रासदी को जिस किसी ने भी पहली बार काला पानी कहा होगा वह निश्चित ही भविष्य द्रष्टा रहा होगा।
खाद्यान्नों-सब्जियों से अधिक फ्लोराइड ले रहे प्रभावित गाँवों के लोग
Posted on 04 Feb, 2015 12:25 PM अब तक माना जाता रहा है कि फ्लोरोसिस रोग पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा नियत सीमा से अधिक होने की वजह से होता है। इसी सिद्धान्त का अनुसरण करते हुए सरकारें फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था कराती है और इसे ही फ्लोराइड मुक्ति का एकमात्र उपाय मानकर चलती है। मगर एक हालिया शोध ने इस स्थापना पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस शोध के मुताबिक फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में उपजने वाले खाद्यान्न और सब्जियाँ भी फ्लोरोसिस का वाहक बन सकते हैं। क्योंकि भूमिगत जल से सिंचित इन फसलों में फ्लोराइड की मात्रा नियत सीमा से अधिक पाई गई है।
गंगा की सफाई के लिये बिहार को पाँच सौ करोड़ रुपए
Posted on 03 Feb, 2015 11:51 AM

केन्द्रीय जल संसाधन मन्त्री उमा भारती ने मुख्यमन्त्री के साथ की बैठ​क गंगा घाटों का भी किया निरीक्षण

Uma Bharti
नदी जल-प्रबन्धन के लिए जन अभियान
Posted on 02 Feb, 2015 11:46 AM

गण्डक नदी नेपाल से भारत में पश्चिम चम्पारण जिले के भैंसालोटन नामक स्थान में प्रवेश करती है और 1

बाढ़ तो फिर भी आएगी
Posted on 31 Jan, 2015 01:03 PM बिहार की गिनती भारत के सर्वाधिक बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में होती है। राष्ट्रीय बाढ़ आयोग (1980) के अनुसार देश के कुल बाढ़ प्रवण क्षेत्र का 16.5 प्रतिशत हिस्सा बिहार में है, जिस पर देश की कुल बाढ़ प्रभावित जनसंख्या की 22.1 प्रतिशत आबादी है। इसका मतलब यह होता है कि अपेक्षाकृत कम क्षेत्र पर बाढ़ से त्रस्त ज्यादा लोग बिहार में निवास करते हैं।

1986 की बाढ़ के बाद किए गए अनुमान के अनुसार यह पाया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र का प्रतिशत सारे देश के सन्दर्भ में बढ़कर 56.5 प्रतिशत हो गया है। इसका अधिकांश भाग उत्तर बिहार में पड़ता है जिसकी जनसंख्या 4.06 करोड़ (1991) है तथा क्षेत्रफल 54 लाख हेक्टेयर है। यहाँ की 76 प्रतिशत जमीन बाढ़ से प्रभावित है जबकि जनसंख्या घनत्व लगभग 754 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
स्वच्छता का सवाल पूरे जीवन से
Posted on 28 Jan, 2015 05:09 PM स्वच्छता सम्बन्धी निमायक ढाँचा कानूनों और विभिन्न राष्ट्र तथा राज्य
water and sanitation
जल का अधिकार व्यापक परिवर्तन की राजनीति
Posted on 27 Jan, 2015 12:37 PM गंगा, बुढ़ी गंडक, बागमती, कमला और महानन्दा ​जैसी नदियाँ बिहार में ब
water and sanitation
“जल एवं स्वच्छता का अधिकार” पर पटना में कार्यशाला आयोजित
Posted on 20 Jan, 2015 11:52 AM “जल एवं स्वच्छता का अधिकार” पर पटना में 21-22 जनवरी 2015 को एक कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला के आयोजक हैं- वाटर एड, फोरम फॉर पॉलिशी डॉयलॉग ऑन वाटर कन्फीलिक्ट इन इण्डिया, साकी वाटर एवं मेघ पाईन अभियान। कार्यशाला का मीडिया पार्टनर ‘हिन्दी इण्डिया वाटर पोर्टल’ है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और सिंचाई समस्या
Posted on 19 Jan, 2015 12:25 PM बिहार राज्य के विभाजन के बाद से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की माँग उठ रही है, मगर पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में केन्द्र के समक्ष जो माँगें रखी गईं, उनका कोई परिणाम सामने नहीं आया है। आमतौर पर विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए जो शर्तें हैं, उन पर केन्द्र सरकार के अनुसार बिहार खरा नहीं उतरता।

इसके लिए राज्य के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों की अधिकता, आबादी की छिटपुट रिहाइश, उस तक पहुँचने के लिए परिवहन और संचार की मंहगी व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर का नितान्त अभाव जैसी परिस्थितियाँ आवश्यक होती हैं। राज्य को विशेष दर्जा न दिए जाने के पीछे यही तर्क केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाता है।
नदियों का अस्तित्व बना रहे
Posted on 13 Jan, 2015 12:44 PM

अभिभाषण


श्रीमती राबड़ी देवी, मुख्यमन्त्री बिहार
पाँचवीं बैठक: राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद 1 अप्रैल, 2002

माननीय प्रधानमन्त्री जी,

×