बिहार

Term Path Alias

/regions/bihar-0

वर्षों से लटक रही है ददौल घाट वैराज योजना
Posted on 29 Jul, 2011 12:46 PM

बुढी़ गंडक की विभीषिका से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर तथा अन्य प्रभावित क्षेत्रों को बचाने के लिए ददौल घाट पर बैराज बनाने की महत्वाकांक्षी योजना वर्षों से खटाई में पड़ी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के समस्तीपुर स्थित मास्टर प्लांनिग अंचल ने एक विस्तृत योजना तैयार कर वर्ष 1983 में बिहार सरकार को सौंपी थी लेकिन 28 वर्षों में भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। फलस्वरूप लोगों में काफी रो

ददौल घाट वैराज परियोजना वर्षों से लटकी हुई है
नए ज़माने के भस्मासुर
Posted on 25 Jul, 2011 02:01 PM

बात मुजफ्फरपुर की है और 8 मार्च की है यानी जापान की त्रासदी शुरु होने के ठीक तीन दिन पहले। मुजफ्फरपुर जिले में प्रस्तावित एस्बेस्टस कारखाने के विरुद्ध चल रहे गांववासियों के संघर्ष के संदर्भ में ‘बिहार के विकास’ पर गोष्ठी चल रही थी। औद्योगीकरण के नाम पर कैसे दुनिया के अमीर देश प्रदूषण और पर्यावरण - खतरों का आउटसोर्सिंग कर रहे हैं तथा गरीब देशों को दुनिया का कूड़ाघर बना रहे हैं, इस बात का खुलासा करते हुए मैंने भारत में परमाणु बिजली के विस्तार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तथा उसके खतरों की चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त प्राध्यापक कर रहे थे। उन्होंने इस का तुरंत प्रतिवाद किया और अणुबिजली की टकनॉलॉजी को ‘फुलप्रूफ’ बताया। मुझे अंदाज नहीं था कि टकनॉलॉजी में उनके इस अगाध विश्वास का खंडन तीन दिन बाद ही आधुनिक इतिहास की इतनी बड़ी त्रासदी से हो जाएगा।

कोसी में तैयार हो रही है प्रलय की पृष्ठभूमि
Posted on 04 Jul, 2011 03:57 PM

सरिसृप वर्ग के कई जंतुओं में हाइबर्नेशन (सुसुप्तावस्था में रहने की प्रवृत्ति) पर जाने की विशिष्ट प्रवृत्ति होती है। हाइबर्नेशन पीरियड में ये जंतु अपने-अपने बिलों से बाहर नहीं निकलते। महीनों तक सोये रहते हैं, न हिलते हैं, न डोलते हैं। आंख-कान दोनों बंद कर लेते हैं। बरसात आने के साथ ही इनका हाइबर्नेशन टूटता है और जब टूटता है, तो यह चार-चार हाथ उछलने लगते हैं। चारों ओर अजीब-सा कोलाहल मच जाता है।

बड़े एहतराम से है बाढ़ का इंतजार
Posted on 04 Jul, 2011 02:35 PM कोसी के कछार बसी लाखों की आबादी बड़े एहतराम से बाढ़ का इंतजार कर रही है। पिछले एक माह से लगभग तय है कि इस साल कोसी फिर तटबंध का पिंजरा तोड़ कर खुले इलाके में सैर करेगी। बिहार की राज्य सरकार भी इस बात को स्वीकार कर रही है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से
सत्ता के दुश्चक्र में फिर डूबेगा कोसी क्षेत्र
Posted on 28 Jun, 2011 09:23 AM

कोसी फिर अपनी गति से अपने इलाके में खेलने को बेताब है। सहरसा और पूर्णिया प्रमंडलों के सात जिलो

सब कुछ नदी के हाथ में
Posted on 24 Jun, 2011 12:10 PM कोसी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार मिश्र से द पब्लिक एजेंडा की बातचीत

पायलट चैनल विवाद अगर नहीं सुलझा तो क्या होगा ?
मुझे लगता है कि देर हो चुकी है। मानसून में ज्यादा समय नहीं है। वैसे पायलट चैनल के बन जाने से भी खतरा टल नहीं जायेगा। आज कोई नहीं कह सकता कि कोसी सरकार और इंजीनियरों के नियंत्रण में है।
एक और कुसहा का इंतजार?
Posted on 24 Jun, 2011 11:54 AM

नेपाल सरकार के विरोध के कारण कोसी में पायलट चैनल का निर्माण ठप है। अगर गतिरोध दूर नहीं हुआ तो कोसी एक बार फिर कुसहा की प्रलय-कथा को दोहरा सकती है। एक बार फिर कोसी नदी में सब कुछ उसी तरह हो रहा है जैसे तीन साल पहले हुआ था। नेपाल के सप्तरी जिले में भीमनगर कोसी बैराज के अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक, इस बार मानसून से पहले ही कोसी मैया ने पूर्वी तटबंध पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। बैराज के

बिहार में जल-संकट की भयावहता
Posted on 24 Jun, 2011 10:31 AM

घघ्घो रानी कितना पानी?

निर्मल नहीं हो सकी अविरल धारा
Posted on 20 Jun, 2011 12:02 PM गंगा एक्शन प्लान का फेज वन फेल हो गया और अब फेज दो भी उसी ढर्रे पर चल रहा है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर गंगा को मलरहित बनाने की इस कोशिश में भी गंगा आंदोलन से जुड़े लोगों को जोड़ा नहीं गया है। फेज दो में न तो कोई नई योजना है और न ही नई इच्छा शक्ति। गंगा बचाओ अभियान से जुड़े प्रमुख संत स्वामी गुड्डू बाबा कहते हैं कि इस बार भी धरातल से जुड़े लोग गंगा एक्शन प्लान में नजरअंदाज किए गए हैं। विश्व बैंक से 15 ह
बागमती परियोजना के उजड़े हुए लोगों की कहानी
Posted on 09 Jun, 2011 11:25 AM ‘‘...हम लोग कलक्टर से यह पूछने के लिए गए कि हम लोग इस देश के नागरिक हैं या नहीं जो हमें इस तरह खदेड़ा जा रहा है। अगर बागमती परियोजना के कारण हमारी नागरिकता समाप्त हो जाती है तो आप हुक्म कीजिए, हम नेपाल में जाकर बस जाते हैं।’’