वॉक फॉर वाटर

सामाजिक और प्राकृतिक रूप से आज जल संकट एक विकराल रूप धारण कर चुका है। यदि ऐसा ही हाल रहा तो कोई भी सरकार अपने नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं करवा पायेगी साथ ही 2025 तक हर तीन में से दो व्यक्ति पानी के संकट से जूझेंगे।

वॉक फॉर वाटर कार्यक्रम जो कि विश्व जल दिवस 22 मार्च 2015 को इण्डिया गेट पर होना तय था, लेकिन किन्हीं अपरिहार्य कारणों की वजह से स्थगित हो गया था। अब इसी कार्यक्रम को फोर्स संस्था 10 अप्रैल 2015 को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कर रही है। सभी प्रतिभागियों को स्टेडियम के गेट नम्बर एक से ही प्रवेश करना होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दिन के 12:00 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के सही प्रबन्धन के लिए प्रेरित करना और साथ ही पानी के संकट से होने वाली परेशानियों से रूबरू करवाना भी है। इस कार्यक्रम में फोर्स के साथ इण्डिया वाटर पोर्टल हिन्दी और अन्य कई संस्थाएँ सहयोगी के रूप में शिरकत करेंगी।

Path Alias

/articles/vaoka-phaora-vaatara-0

Post By: Hindi
×