राष्ट्रीय यमुना नदी महोत्सव की तैयारी शुरू

Global greens
Global greens
तिथि : 13, 14, 15 नवम्बर 2015
स्थान : सरस्वती घाट, इलाहाबाद
आयोजक : ग्लोबल ग्रीन्स


यमुना नदी महोत्सव में नदी संवाद, यमुना के लिये दौड़, प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में इलाहाबाद स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, स्थानीय, विद्यार्थी तथा सांसद एवं भोजपुरी के नामी कलाकार श्री मनोज तिवारी आदि को भी आमंत्रित करने की योजना है। कार्तिक मास में गंगा-यमुना संगम की नगरी इलाहाबाद, एक राष्ट्रीय यमुना नदी महोत्सव का गवाह बनेगी। यमुना के नाम पर सम्भवतः यह राष्ट्र स्तरीय पहला यमुना नदी महोत्सव होगा। महोत्सव, तीन दिन तक चलेगा। स्थानीय गैर-सरकारी संगठन ‘ग्लोबल ग्रीन्स’ ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वह संस्था के भीतर अलग से एक ‘यमुना प्रकोष्ठ’ बनाएगी।

प्रस्तावित राष्ट्रीय यमुना नदी महोत्सव में नदी संवाद, यमुना के लिये दौड़, प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में इलाहाबाद स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, स्थानीय, विद्यार्थी तथा सांसद एवं भोजपुरी के नामी कलाकार श्री मनोज तिवारी आदि को भी आमंत्रित करने की योजना है।

संस्था के सचिव संजय पुरुषार्थी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, महोत्सव के लिये बाकायदा सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया है। आयोजन में स्थानीय जिला प्रशासन के अलावा, कॉलेजों की एनसीसी इकाइयों तथा केन्टोमेन्ट बोर्ड का सहयोग मिलने की उम्मीद है। खर्च के लिये सहयोगी संस्थाओं के अलावा, सामाजिक दायित्व के लिये कम्पनियों के पास मौजूद राशि में से अंशदान के लिये जुटाया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि ग्लोबल ग्रीन्स, ईजी ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन की शिशु संस्था है। नदी और पर्यावरणीय मसले पर सतत् जन-जागृति के अलावा, संस्था के खाते में सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य, यमुना में पॉलीथिन तथा मूर्ति विसर्जन पर रोक का अदालती आदेश कराना है। ग़ौरतलब है कि संगठन की जनहित याचिका को तवज्जो देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2012 में ही यमुना मे पॉलीथिन एवं मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी, जिसे बाद में पूरे उ.प्र. में लागू करने का आदेश हुआ।

‘यमुना पहचान यात्रा’ पर निकलेंगे प्रतिनिधि


ग्लोबल ग्रीन्स ने प्रेषित जानकारी में कहा है कि अब वह केन्द्र सरकार से माँग कर रही है कि गंगा की तर्ज पर यमुना के लिये भी ‘नेशनल क्लीन यमुना मिशन’ बनाए। इसके लिये शीघ्र ही संस्था का एक प्रतिनिधि मण्डल इलाहाबाद से मथुरा तक ‘यमुना पहचान यात्रा’ पर निकलेगा। इस यात्रा में यमुना के प्रदूषकों तथा स्वच्छता में सहायक तत्वों की पहचान तो की ही जाएगी; यमुना मिशन की माँग को लेकर सांसद हेमा मालनी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास होगा। इस कार्य में स्थानीय सांसद श्री श्यामाचरण गुप्ता जी एवं श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का समर्थन लेने की भी योजना है।

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क : 09450607740

Path Alias

/articles/raasataraiya-yamaunaa-nadai-mahaotasava-kai-taaiyaarai-saurauu

Post By: RuralWater
×