महिपाल सिंह नेगी की पुस्तक ‘टिहरी की जलसमाधि’ का लोकार्पण आमंत्रण

टिहरी की जलसमाधि की प्रतिकात्मक फोटो
टिहरी की जलसमाधि की प्रतिकात्मक फोटो

पत्रकार एवं लेखक महीपालसिंह नेगी की पुस्तक ‘टिहरी की जलसमाधि, एक दस्तावेज' के लोकार्पण समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय डॉ. राजेन्द्र डोभाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व आई.ए.एस., तिब्बतोलॉजिस्ट: श्री एस. एस. पांगती,  लोकगायक व कवि श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री धूम सिंह नेगी, अध्यक्ष, उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून श्री अजय राणा होंगे।

पुस्तक विमोचन समारोह 30 जुलाई 2023 को समय : 2.30 बजे दोपहर, उत्तराखण्ड प्रेस क्लब, निकट परेड ग्राउण्ड देहरादून के हॉल में होगा।

टिहरी की जलसमाधि एक दस्तावेज, टिहरी राजशाही के समय टिहरी नगर बसाए जाने से शुरू होकर टिहरी की डूब जाने तक की कथा कहती है। इस पुस्तक के माध्यम से हम टिहरी बांध के बनने और पलायन-विस्थापन की कथा को जीवंत महसूस कर सकते हैं। महिपालसिंह नेगी द्वारा तीन दशक से अधिक समय तक जुटाए गए तथ्यों के माध्यम से इस पुस्तक को लिखा है। यह पुस्तक जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़े पूरे तंत्र और इन सबके बीच विस्थापन को मजबूर आम जनमानस की स्थिति को समझने वाला एक शानदार दस्तावेज है।

‘समय साक्ष्य’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘टिहरी की जलसमाधि’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। पुरानी टिहरी की चुनौतियों, संघर्षों और असफलताओं-सफलताओं से रूबरू होने का मोका मिलेगा। आशा है कि आपको पुस्तक पसंद आएगी और आपको प्रेरित करेगी।
 

Path Alias

/articles/maheepalasinh-negi-ki-pustak-tehri-key-jalsamadhi-ka-lokarpan-amantran

×