पुस्तकें और पुस्तक समीक्षा

Term Path Alias

/sub-categories/books-and-book-reviews

शुभाशुभ सम्बन्धी कहावतें
Posted on 26 Mar, 2010 09:29 AM
कपड़ा पहिरै तीनि बार। बुध बृहस्पत सुक्रवार।।
हारे अबरे इतवार। भड्डर का है यही बिचार।।


भावार्थ- वस्त्र धारण करने के लिए बुध, वृहस्पति और शुक्रवार का दिन विशेष शुभ होता है। अधिक आवश्यकता पड़ने पर रविवार को भी वस्त्र धारण किया जा सकता है, ऐसा भड्डरी का विचार है।

होली सूक सनीचरी
Posted on 25 Mar, 2010 04:47 PM
होली सूक सनीचरी, मंगलवारी होय।
चाक चहोड़े मेदिनी, बिरला जीवै कोय।।


भावार्थ- यदि होली शुक्र, शनि और मंगल को पड़े तो पृथ्वी पर भयानक समय आने वाला है और शायद ही कोई बचे।

होली झर को करो विचार
Posted on 25 Mar, 2010 04:45 PM
होली झर को करो विचार, सुभ और असुभ कहा फल सार।
पश्चिम बायु बहै अति सुन्दर, समयो निपजै सजल बसुंधर।।

पूरब दिसि के बहै जो बाई, कछु भींजै कछु कोरो जाई।
दक्खिन बाय बहे वध नास, समया निपजे सनई घास।।

उत्तर बाय बहे दड़बड़िया, पिरथी अचूक पानी पड़िया।
जोर झकोरै चारो बाय, दुख या परघा जीव डराय।।
सावन बदी एकादसी
Posted on 25 Mar, 2010 04:44 PM
सावन बदी एकादसी, जितनी घड़ी क होय।
तितनो संवत नीपजै, चिंता करे न कोय।।


भावार्थ- सावन कृष्ण पक्ष एकादशी को जितनी घड़ी एकादशी रहेगी उतना ही संवत् उत्पादक होगा कोई चिंता न करे।

सावन उजरे पाख में
Posted on 25 Mar, 2010 04:42 PM
सावन उजरे पाख में, जो ये सब दरसायँ।
दुंद होय छत्री लड़ैं, भिरैं भूमिपति रायँ।।


भावार्थ- सावन शुक्ल पक्ष में यदि यही योग पड़े तो भयानक लड़ाई होगी। क्षत्रिय और राजा-राव लड़ेंगे।

सोम सुकर सुरगुरु दिवस
Posted on 25 Mar, 2010 04:41 PM
सोम सुकर सुरगुरु दिवस, पूस अमावस होय।
घर-घर बजी बधाबड़ा दुःखी न दीखै कोय।।


भावार्थ- पूस की अमावस्या को यदि सोमवार, वृहस्पतिवार या शुक्रवार पड़े तो शुभ होता है और हर जगह बधाई बजेगी तथा कोई भी आदमी दुःखी नहीं रहेगा।

सनि आदित औ मंगल
Posted on 25 Mar, 2010 04:39 PM
सनि आदित औ मंगल, पौष अमावस होय।
दुगुनो, तिगुनो, चौगुनों, नाज महंगी होय।।


भावार्थ- यदि पौष की अमावस्या को शनिवार, रविवार अथवा मंगलवार पड़े तो इसी के क्रम में अनाज दोगुना, तिगुना और चौगुना महँगा हो जायेगा।

स्वाती दीपक जो बरै
Posted on 25 Mar, 2010 04:37 PM
स्वाती दीपक जो बरै, खेल बिसाखा गाय।
घना गयंदा रन चढ़ै, उपजी साख नसाय।।


भावार्थ- यदि दीपावली के दिन स्वाति नक्षत्र हो एवं कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को विशाखा नक्षत्र में चन्द्रमा हो तो बड़ी लड़ाई होगी और खेती को नुकसान होगा।

सातै पाँच तृतीया दसमी
Posted on 25 Mar, 2010 04:35 PM
सातै पाँच तृतीया दसमी, एकादसि में जीव।
एहि तिथिन पर जोतहू, तौ प्रसन्न हो सीव।।


भावार्थ- ऐसा माना जाता है कि सप्तमी, पंचमी, तृतीया, दशमी और एकादशी में जीव का निवास होता है। यदि इन तिथियों में खेत की जुताई की जाये तो शिव जी प्रसन्न होते हैं।

सनि चक्कर की सुनिये बात
Posted on 25 Mar, 2010 04:33 PM
सनि चक्कर की सुनिये बात। मेष राशि भुगतै गुजरात।।
वृष में करै निरोधाचार। भूवै आबू औ गिरनार।।

मिथुने पिंगल और मुलतान। कर्के कास्मीर खुरसान।।
जो सनि सिंहा करसी रंग। जो गढ़ दिल्ली होसी भंग।।

जो सनि कन्या करै निवास। तो पूरब कछू माल बिनास।।
तुला वृश्चिकै जो सनि होय। मारवाड़ ने काट विलोय।।
×