उत्तर प्रदेश

Term Path Alias

/regions/uttar-pradesh-1

यमुना की वजह से संकट में ताज
Posted on 03 Feb, 2015 12:57 PM आगरा का ताजमहल अब केवल एक ऐतिहासिक इमारत, या दुनिया के सात अजूबों में से एक ही नहीं रह गया है, प्रेम की यह निशानी अब भारत की राजनयिक सम्बन्धों की मिलन स्थली बन गया है। पिछले महीने भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा भी वहाँ जाना चाहते थे। इससे पहले कई देशों के ताकतवर राष्ट्राध्यक्ष वहाँ जा चुके हैं।
pollution near Taj Mahal
संगम पर फ्लाई ओवर बना तो सन्त करेंगे आन्दोलन
Posted on 21 Jan, 2015 01:03 PM

‘सरिता समग्र’ सम्मेलन में पहुँची केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती, गंगा-यमुना की सहायक नदियों के लिए एकजुटता का आह्वान

Save Ganga
जल एवं पर्यावरण संरक्षण सम्मलेन
Posted on 10 Jan, 2015 10:38 AM दिनांक 18 जनवरी 2015

सरिता समग्र के अन्तर्गत 18 जनवरी 2015 को कुम्भ मेला क्षेत्र में पुण्य सलिला गंगा के किनारे यह सम्मलेन आयोजित है। यह सम्मलेन जल, नदी, जलस्रोत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी व्यक्ति एवं संस्थाएँ कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सादर आमन्त्रित है। इस सम्मलेन में पुरी के शंकराचार्य जी, माननीया उमा भारती जी (केन्द्रीय मन्त्री भारत सरकार) के साथ ही अनेक पीठों के आचार्य भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में लोकभारती एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग सहित कई अन्य संस्थाओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी। आप सभी सादर आमन्त्रित हैं।
प्रधानमन्त्री का आदर्श गाँव
Posted on 08 Jan, 2015 04:23 PM कहा जरूर जाता था कि भारत की आत्मा गाँव में बसती है। पर गाँव ही सबसे उपेक्षित रहे। बार-बार गाँव की धरती और किसान के नाम पर वोट माँगे गए। पर धरातल पर कुछ हुआ नहीं। गाँव और किसान पिछड़ते चले गए। अब गाँवों को आदर्श बनाने की शुरुआत हुई है। सांसद आदर्श ग्राम योजना का हश्र क्या होगा, भविष्य ही बताएगा। पर उसका क्या स्वरूप हो सकता है, यह जानना जरूरी है। यथावत संवाददाता ने प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा गोद लिए गए गाँव की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जब जयापुर ‘आदर्श गाँव’ घोषित हो जाएगा, तब उस परिवर्तन पर भी हमारी नजर रहेगी।

.प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से अपने प्रथम सम्बोधन में ‘सांसद आदर्श ग्राम जना’ की बात कही थी। तब ऐसा लगा कि महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा अब मूर्त रूप लेगी। इस बात के संकेत दिए गए कि अगर यह महात्वाकांक्षी योजना सफल रही तो निश्चित रूप से भारत में ग्राम स्वराज का नया मॉडल प्रस्तुत होगा।
जहरीला होता जा रहा है दोआबा का भूजल
Posted on 05 Jan, 2015 09:43 AM जहरीला होता जा रहा है दोआबा का भूजलअनिल बंसलहिण्डन, कृष्णा और काली
यमुना मुक्तिकरण अभियान : फिर भरी हुंकार
Posted on 29 Dec, 2014 09:32 AM प्रदर्शनी को देख यमुना भक्तों के मन में अतीत के आन्दोलन की स्मृतियां जागृत हो गयीं। उद्घाटन समारोह में आगन्तुकों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी में यमुना आन्दोलन और यमुना मुक्ति के प्रयासों में सहयोग करने वाली संस्थाओं और यमुना भक्तों के योगदान को भी दर्शाया गया है। कल्पतरु समाचार सेवा वृंदावन। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना को प्रदूषण से निजात दिला उसके पुरातन स्वरूप को पुन: ब्रज में लाने हेतु मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टीय मार्ग और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने कमरकस के फिर हुंकार भरी। ऐलान किया गया कि 15 मार्च को यमुना भक्त पदयात्रा निकालेंगे।

छटीकरा मार्ग स्थित जाट धर्मशाला में यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित यमुना भक्तों ने यमुना मुक्ति का संकल्प लिया।
ग्रेटर नोएडा में कैंसर के कारखाने
Posted on 12 Dec, 2014 03:03 PM भगत सिंह अपनी जिन्दगी बचाने के लिए अपनी जमीन-जायदाद सब कुछ बेच चुके हैं, लेकिन उनकी सेहत सुधरने के बजाय दिनोंदिन और बिगड़ती जा रही है। कभी शरीर से हट्टे-कट्टे रहे भगत अब इतना कमजोर हो चुके हैं कि उनके लिये बिस्तर से उठ पाना तो दूर, किसी से बात तक कर पाना मुश्किल हो रहा है। हर नए शख्स के चेहरे को वह एकटक देखते ही रहते हैं। उनके परिजन किसी तरह इलाज तो करा रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी अब भगत के बचने की उम्मीद छोड़ दी है।

बिस्तर पर पड़े इस शख्स को मौत किसी भी वक्त अपने आगोश में ले सकती है। उन्हें मुँह का कैंसर है, जो अन्तिम चरण में पहुँच चुका है। यहाँ एक और शख्स हैं हरिचंद्र, जिनके गले के कैंसर का इलाज उनकी बहन करा रही हैं। भगत-हरिचंद्र उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा के सादेपुर गाँव के रहने वाले हैं। यह दिल्ली से महज तीस किमी दूरी पर स्थित है।
यमुना के प्रदूषण का दर्द सुनाया
Posted on 24 Nov, 2014 09:08 AM मथुरा। भाजपा के उप्र प्रभारी ओमप्रकाश माथुर से संयुक्त रूप से यमुना मुक्ति-करण अभियान के पदाधिकारी और भाकियू भानु गुट के पदाधिकारी मिले। उनके साथ बल्लभकुलीय गोस्वामी पंकज बाबा महाराज आदि भी थे।
एसटीपी की शोधन क्षमता रह गई आधी
Posted on 21 Nov, 2014 09:49 AM मथुरा, वृंदावन, आगरा और फिरोजाबाद समेत नौ जिलों में यमुना में बह रही गंदगी
Yamuna
गंगा की तर्ज पर होगा यमुना का विकास
Posted on 17 Nov, 2014 10:35 AM मथुरा। केंद्र सरकार ब्रज का चहुंमुखी विकास कराने को बेहद गंभीर है। इसके लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। गंगा की तर्ज पर यमुना मैया का विकास होगा। भारत स्वच्छता अभियान के साथ प्रधानमंत्री मोदी गंगा और यमुना मैया को पूर्णतया स्वच्छ कराने को वृहद योजना तैयार कर चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती जो कार्यप्रणाली है, उससे ज्ञात है कि करीब एक साल के अंदर यमुन
Mathura
×