ओडी सिंह/अंशु मालवीय

ओडी सिंह/अंशु मालवीय
ताप बिजलीघर के लिए किसानों के जमीन की कुर्बानी
Posted on 16 Nov, 2014 07:58 PM
इलाहाबाद के यमुनापार में लगने जा रहे तीनों पॉवर प्लांटों में से हर पॉवर प्लांट रोज 15 से 25 हजार टन कोयला जलाएंगे और हजारों टन राख रोज पैदा करेंगे। एक पॉवर प्लांट के लिये प्रतिदिन करीब 12 करोड़ लीटर पानी चाहिए। राख का ये क्या करेंगे इसका कोई वैज्ञानिक तरीका आज भी इनके पास नहीं है। पॉवर प्लांट से पैदा होने वाली राख में बहुत से जहरीले रसायनिक तत्व मिले होते हैं, जो खेती व जलस्रोतों को जहरीला बनाते हैं। इलाहाबाद के यमुनापार इलाके में लगने वाले तीन थर्मल पॉवर प्लांटों के विरोध में चल रहे किसानों-मजदूरों और इलाहाबाद के नागरिकों के संघर्ष के एक अगुवा साथी राजीव चन्देल पर जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट लगा दिया है और उन्हें जिला बदर होने का आदेश दिया है।

पहले भी जब हम अंग्रेजों के गुलाम थे ऐसा ही होता था। सरकार आन्दोलनकारियों पर सख्त कानून लगाकर उसकी जबान बंद करने की कोशिश करती थी।
Andolan
×