गंगा की तर्ज पर होगा यमुना का विकास

Mathura
Mathura
मथुरा। केंद्र सरकार ब्रज का चहुंमुखी विकास कराने को बेहद गंभीर है। इसके लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। गंगा की तर्ज पर यमुना मैया का विकास होगा। भारत स्वच्छता अभियान के साथ प्रधानमंत्री मोदी गंगा और यमुना मैया को पूर्णतया स्वच्छ कराने को वृहद योजना तैयार कर चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती जो कार्यप्रणाली है, उससे ज्ञात है कि करीब एक साल के अंदर यमुना पूर्ण तरह स्वच्छ नजर आएगी।

ये बातें गुरूवार को मथुरा पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया ने पत्रकारों से कही। वे गोकुल बैराज के पीड़ित किसानों का दर्द सुनने पहुंचे थे। किसानों से मुलाकात के बाद पीडब्ल्युडी गेस्ट हाउस में केंदीय मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए फैसले की समीक्षा की जाएगी। पीड़ित किसानों को नए रेट 40 लाख रुपये एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। गिरफ्तार किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपी गईं धाराएं हटाई जाएं। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ मंत्री आजम खान द्वारा ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित करने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ताजमहल ऐतिहासिक धरोहर है। आजम खा को सोच समझकर बोलना चाहिए था।

उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई


पिछले दिनों गोकुल बैराज पर किसानों और पुलिस के मध्य उपजे विवाद को लेकर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया ने कहा कि किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने और जान-बूझकर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। बताते चलें कि किसानों का पक्ष लेकर कठेरिया ने डीएम और एसएसपी के साथ वार्ता कर गलत एवं गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही को कहा।

Path Alias

/articles/gangaa-kai-taraja-para-haogaa-yamaunaa-kaa-vaikaasa

Post By: Hindi
×