सहारनपुर जिला

Term Path Alias

/regions/saharanpur-district

कृष्णा नदी का पानी हुआ जहरीला
Posted on 10 Jun, 2011 09:57 AM

सहारनपुर के नानौता विकास खंड के गांव खेमचंदपुर के लिए कृष्णा नदी काल बन चुकी है। शुगर मिल से निकलने वाले केमिकल युक्त अपशिष्ट ने कृष्णा नदी के पानी को काला कर दिया है। यही वजह है कि गांव का भूमिगत जल भी प्रदूषित हो चुका हैं। अब तक इस प्रदूषित जल से तीस ग्रामीण असमय काल के गाल में समा चुके हैं। हैंडपंपों से निकलने वाला दूषित जल पीकर गांव में घर-घर कैंसर, टीबी और त्वचा के रोगी तिल-तिल कर मरने को

उत्तर प्रदेश के जल में “आर्सेनिक” का जहर
Posted on 17 Mar, 2009 09:39 AM


एक तरफ हम विश्व जल दिवस (22 मार्च) मनाने की तैयारी कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दी लक्ष्य घोषित किए जा रहे हैं, लोगों को साफ सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने के जितने प्रयास किए जा रहे हैं वहीं ऐसा लगता है कि मंजिल कोसों दूर होती जा रही है। हाल में मिलने वाली खबरें कुछ ऐसे ही खतरे का संकेत दे रहीं हैं।

नदियां बनी जहर
Posted on 07 Feb, 2009 09:26 AM संजीव/जनसत्ता/मुजफ्फरनगर/17 जन.09

प्रदूषित होते पानी का असर फसल पर भी अब पड़ रहा है। जहर बनते नदियों के पानी व जल संरक्षण नहीं होने से आने वाले समय में प्रदूषित पानी को लेकर समस्या अधिक गहरी हो जाएगी।
पांव फिर धोने लगी पांवधोई
Posted on 05 Apr, 2011 10:00 AM

• पांव धोई नदी की सफाई की शुरुआत सात हजार ट्रक कचरा निकाल कर की गई।

डीएम ने संभाली सफाई व्यवस्था की कमान
Posted on 13 Oct, 2010 08:35 AM शहर के दर्जनों मोहल्ले में निरीक्षण किया सफाई व अतिक्रमण की समस्याओं से हुए रू-ब-रूसहारनपुर, 13 मई 2010। शहर की सफाई व्यवस्था व गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार खुद निकले।

जिलाधिकारी ने पठानपुरा, कमेला कालोनी, चिलकाना रोड, मछियारों का चौक, मिर्चीवाली गली, पुराना मंडी, आजाद कालोनी, गोल कोठी आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पठानपुरा पर गली एवं सड़क पर बंधी हुई गाय एवं भैंस बांधकर डेयरी चला रहे अब्दुल समद को सार्वजनिक जगह तुरंत खाली किए जाने के निर्देश दिए। वहीं अम्बाला रोड पर अग्निशमन केन्द्र के पास लगी रेता को तुरंत हटाया तथा आग लगने पर उन पर जुर्माना किए जाने तथा ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान भटियारो का चौक, इस्लामिया इंटर कालेज, मिर्चीवाली गली में कूड़ा न उठाने व
पांवधोई से मिली सहारनपुर को नई पहचान
Posted on 20 Sep, 2010 11:41 AM सहारनपुर। यह खबर ३५ लाख सहारनपुरियों का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी। चार महीनों तक दिन रात चले पांवधोई बचाओ के अनूठे अभियान से सहारनपुर प्रदेश भर के लिए अनुकरणीय बन गया है। शासन तक ने माना है कि दम तोड़ती नदी को नया जीवन देकर सहारनपुर ने शानदार मिसाल कायम की है। नगर विकास के प्रमुख सचिव ने तो २४ जिलों के डीएम को लिख भी दिया है कि वे अपने अपने यहां मिशन पांवधोई जैसा अभियान शुरु कराएं।
सहारनपुर की टेम्स
Posted on 20 Sep, 2010 10:12 AM
माना जाता है कि देश की राजधानी दिल्ली में समाज का जागरूक तबका रहता है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जब पहली बार दिल्ली की कमान संभाली थी, तो कहा था कि हम यमुना को टेम्स बना देंगे। मगर अपने तीसरे कार्यकाल में वे यमुना को टेम्स तो क्या, रजवाहे तक में परिणित नहीं करा सकीं। ऐसे में सहारनपुर की पांवधोई नदी दिल्ली ही नहीं पूरे देशवासियों केलिए नसीहत बनकर कल-कल बह रही है। डीएम आलोक कुमार की पहल पर म
पट्टे पर दी जा रही है यमुना, बैंक बांट रहे हैं कर्ज
Posted on 19 Jun, 2010 09:53 AM नियमों के मुताबिक नदी में मालिकाना यानि संक्रमणीय अधिकार देना गैर-कानूनी है। उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 132 के अंतर्गत वन, नदी, नालों, झील, तालाब, पोखर, श्मशान, कब्रिस्तान, सार्वजनिक इस्तेमाल या विशेष प्रयोजन के लिए आरक्षित जमीन पर किसी भी तरह के भूमिधरी अधिकार नहीं दिए जा सकते। लेकिन सहारनपुर प्रशासन के लिए ये कानून कोई मायने नहीं रखते। भूमाफिया ने जमुना नदी को आईसीआईसीआई जैसे प्रतिष्ठित बैंकों में गिरवी रखकर करोड़ों का कर्ज भी ले रखा है।सहारनपुर, 18 जून। अफसरों व प्रशासन की मिलीभगत से यमुना नदी की हजारों बीघे गैर-कृषि भूमि पर भूमाफिया को मालिकाना हक बांट दिए गए हैं। सिर्फ यमुना ही नहीं, यही हाल हिंडन व ढमोला जैसी उसकी सहायक नदियों का भी है। गांवों में तालाबों और पोखरों की जमीन के भी अवैध तरीके से मालिकाना हक बांटे जा रहे हैं। इस तरह से हजारों हेक्टेयर सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। इस खेल में बैंक भी पीछे नहीं हैं। अवैध तरीके से पट्टे पर दी गई इस जमीन पर बैंकों ने लोगों को करोड़ों के कर्ज बांट रखे हैं। इसकी आड़ में चंद प्रभावशाली लोग खेती, पेड़ों की कटाई और खनन से हर साल करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

नियमों के मुताबिक नदी में मालिकाना यानि संक्रमणीय अधिकार देना गैर-कानूनी है। उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 132
आर्सेनिक युक्त पानी से हो रहा है कैंसर
Posted on 02 Jan, 2010 12:59 PM सहारनपुर। देश के कई भागों में आर्सेनिक युक्त जल पीने के कारण लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के अनेक गांवों में भूजल में आर्सेनिक तत्व पाए जाने की पुष्टि वैज्ञानिकों ने की है।
सीवेज ट्रंक बन गईं जीवनदायिनी
Posted on 08 Nov, 2009 03:12 PM

शिवालिक पहाड़ से निकलने वाली हिंडन नदी वेस्ट यूपी के एक बड़े हिस्से की हरियाली का कारण थी। अब यह नदी अपना प्राकृतिक अस्तित्व खो चुकी है। इसमें आबादी का गंदा पानी, फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषित पानी बहता है। इसमें आक्सीजन की मात्रा भी बेहद मामूली रह गई है। पर्यावरण विद डा. एस.के.

×