गंगटोक

Term Path Alias

/regions/gangtok

सिक्किम सिखा रहा स्प्रिंग्स सहेजना
Posted on 10 Mar, 2017 12:06 PM
पूर्वोत्तर हिमालय में लगभग 7096 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला सिक्किम वैसे तो है बहुत छोटा राज्य, लेकिन इस छोटे राज्य ने स्प्रिंग्स को सहेजने के लिये जो बड़ा काम किया है, उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है। सिक्किम ने स्प्रिंग्स को सहेजकर अपने लोगों के लिये पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। मजेदार बात यह है कि सिक्किम ने सरकारी योजनाओं के बूते ही स्प्रिंग्स (धारा) को संरक्षित कर लिया है। सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अक्सर कहा जाता है कि इसमें लूटखसोट होती है व इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सिक्किम ने इस मिथक को भी तोड़ा है।

सिक्किम की आबादी 5 लाख 40 हजार है। यहाँ के गाँवों में रहने वाली आबादी का 80 प्रतिशत (65000) हिस्सा पीने व अन्य जरूरतों के लिये स्प्रिंग्स के पानी पर निर्भर है। इससे समझा जा सकता है कि स्प्रिंग्स यहाँ के लिये कितना जरूरी है, लेकिन रख-रखाव के अभाव व स्प्रिंग्स को बचाने की कोई मजबूत व दूरदर्शी योजना नहीं होने के कारण यहाँ के स्प्रिंग्स बेहद दयनीय हालत में पहुँच गए थे।
मेल्ली गाँव की धारा
जैविक में है दम, सिक्किम बना प्रथम
Posted on 19 Feb, 2017 04:30 PM


यदि हमारी खेती प्रमाणिक तौर पर 100 फीसदी जैविक हो जाये, तो क्या हो? यह सोचते ही मेरे मन में सबसे पहले जो कोलाज उभरता है, उसमें स्वाद भी है, गन्ध भी, सुगन्ध भी तथा इंसान, जानवर और खुद खेती की बेहतर होती सेहत भी। इस चित्र के लिये एक टैगलाइन भी लिखी है - “अब खेती और किसान पर कोई तोहमत न लगाए कि मिट्टी, भूजल और नदी को प्रदूषित करने में उनका भी योगदान है।’’

अभी यह सिर्फ एक कागजी कोलाज है। जमीन पर पूरी तरह कब उतरेगा, पता नहीं। किन्तु यह सम्भव है। सिक्किम ने इस बात का भरोसा दिला दिया है। उसने पहल कर दी है। जब भारत का कोई राज्य अपने किसी एक मण्डल को सौ फीसदी जैविक कृषि क्षेत्र घोषित करने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में कोई राज्य 100 फीसदी जैविक कृषि राज्य होने का दावा करे; यह बात हजम नहीं होती।

सिक्किम में जैविक खेती
देश का सुखिस्तान सिक्किम बना पूर्ण जैविक राज्य
Posted on 21 Jan, 2016 11:16 AM


सिक्किम ने भारतीय कृषि के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ दिया है। करीब 75 हजार हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती कर वह देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम को देश का पहला जैविक कृषि राज्य घोषित करते हुए कहा कि यह राज्य जल्द ही न केवल देश में बल्कि समूचे विश्व के लिये जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा।

क्या संभव है भूकंप की भविष्यवाणी
Posted on 30 Sep, 2011 12:35 PM

जापान और इंडोनेशिया जैसे भूकंप की सर्वाधिक आशंका वाले क्षेत्रों में भूकंप की भविष्यवाणी करना थो

सिक्किम की आपदा से उभरे असहज सवाल
Posted on 23 Sep, 2011 11:19 AM

तीव्र भूकंप, सूनामी एवं भयानक हादसों से गुजरता देश भारत, कॉमनवेल्थ खेल और ओलंपिक के आयोजन में

सिक्किम को मिला पहला भूस्खलन निगरानी तंत्र
Posted on 24 Sep, 2018 06:04 PM


गंगटोक। सिक्किम में भूस्खलन की रियल टाइम निगरानी के लिये पहली बार चेतावनी तंत्र स्थापित किया गया है। भूस्खलन के लिये संवेदनशील माने जाने वाले उत्तर-पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थापित यह प्रणाली समय रहते भूस्खलन के खतरे की जानकारी दे सकती है, जिससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

चांदमरी गांव में स्थापित भूस्खलन चेतावनी प्रणाली
सिक्किम में ओडीएफ गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रयास
Posted on 13 Sep, 2018 12:17 PM

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम 27 मई, 2016 को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित होने वाला पहला राज्य था। ओडीएफ दर्जा बनाए रखने के लिये राज्य समय-समय पर अधिसूचनाएँ जारी करता रहा है, जिनके जरिए प्रत्येक घर में परिवार के इस्तेमाल के लिये एक स्वच्छ शौचालय होना अनिवार्य कर दिया गया है और प्लास्टिक पर सख्ती बरती गई है तथा कचरे में कमी को बढ़ावा दिया गया है।
सेनिटेशन
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य सिक्किम
Posted on 17 Apr, 2015 07:16 PM 1975 में भारतीय संघ में शामिल होने वाला प्रदेश सिक्किम हिमालय की गोद में बसा वह हरा-भरा भूभाग है जो अपनी प्राकृतिक सम्पदा को समृद्ध बनाने के साथ-साथ आर्थिक विकास की दिशा में भी लम्बे डग भरने के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण विकास के मार्ग में आने वाली बाधाओं व सीमाओं के बावजूद सिक्किम न केवल अपने पड़ोसी पूर्वोत्तर राज्यों बल्कि देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में भी तेज
×