दुनिया

Term Path Alias

/regions/world

मौसम का मंथन - ध्रुवीय हिमखण्डों का पिघलना
Posted on 22 Apr, 2017 03:46 PM
विभिन्न जगहों की हवा के साथ आई धूल और दूसरे प्रदूषणों, बैक्टी
Glacier
पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के बदलते स्वरूपों की समीक्षा
Posted on 22 Apr, 2017 12:03 PM

पृथ्वी दिवस, 22 अप्रैल 2017 पर विशेष


सम्पूर्ण विश्व पृथ्वी और उसके पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संकल्पबद्ध होकर पिछले 47 सालों से लगातार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाता आ रहा है। 1970 में पहली बार पूरी दुनिया ने पृथ्वी दिवस का शुभारम्भ एक अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के पर्यावरण संरक्षण के लिये किये गए प्रयासों को समर्थन देने के उद्देश्य से किया था। तब से जैसे यह एक विश्व परम्परा बन गई है और पृथ्वी दिवस ने हर देश के एक वार्षिक आयोजन का रूप ले लिया है। पर्यावरण की रक्षा के लिये भारत सहित कई देशों में कानून भी बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न पर्यावरणीय असन्तुलनों पर काबू पाया जा सके।

लेकिन यथार्थ यह है कि पृथ्वी दिवस के सफल आयोजनों के बावजूद भी विश्व के औसत तामपान में हुई 1.5 डिग्री की वृद्धि, औद्योगिक उत्पादन के बढ़ने और अन्धाधुन्ध विकास कार्यों और पेट्रोल, डीजल तथा गैसों के अधिक इस्तेमाल के कारण कॉर्बन उत्सर्जन की बढ़ोत्तरी, ग्लेशियरों के पिघलाव और असन्तुलित भयंकर बाढ़ों और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं ने पृथ्वी का स्वरूप ही बदल दिया है।
ग्लोबल वार्मिंग
आइए, संजो लें विरासत के ये निशां
Posted on 18 Apr, 2017 10:08 AM

विश्व विरासत दिवस, 18 अप्रैल 2017 पर विशेष


Arun tiwari
पर्यावरण आन्दोलन की हकीकत
Posted on 17 Apr, 2017 12:52 PM

पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाला सबसे बड़ा साम्राज्यवादी देश अमेरिका अपनी सारी बेशर्मी की

तीस्ता के जल बँटवारे का नहीं हुआ समाधान
Posted on 10 Apr, 2017 01:49 PM


भारत एवं बांग्लादेश के बीच 22 समझौतों के जरिए सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। दोनों देशों के बीच रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, रेल एवं बस यात्रा शुरू करने समेत साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम समझौते हुए हैं। भारत बांग्लादेश को 29 हजार करोड़ रुपए रियायती ब्याज दर पर कर्ज भी देगा। इसके अलावा बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति के लिये 50 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज देने की भी घोषणा की है।

भारत द्वारा इतनी उदारता बरती जाने के बावजूद पिछले सात वर्ष से अनसुलझा पड़ा तीस्ता जल बँटवारे का मुद्दा लम्बित ही रह गया। हालांकि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भरोसा जताया है कि इस मुद्दे का हल जल्दी ही निकलेगा। तात्कालिक परिस्थितियों में भारत की इस उदारता को इसलिये औचित्यपूर्ण ठहराया जा सकता है, क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत में जहाँ निरन्तर आतंक का निर्यात करने में लगा है, वहीं चीन तिब्बती धर्म-गुरू दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा पर भारत से आँखें तरेरे हुए है।

तीस्ता नदी
सुलझेगी रामसेतु की गुत्थी
Posted on 07 Apr, 2017 11:06 AM
प्राकृतिक सम्पदा के अटूट भण्डार सागर पर ही आश्रित होने के कार
Ram setu
चाड झील, गहरे संकट
Posted on 01 Apr, 2017 01:05 PM

कैमरून और नाइजीरिया के लोग पानी के लिये लगातार लड़ते रहते हैं। नाइजीरिया के लोग गाँव में

एक नदी के नागरिक अधिकार
Posted on 21 Mar, 2017 12:36 PM

विश्व जल दिवस, 22 मार्च 2017 पर विशेष

 


वांगानुई नदीवांगानुई नदीन्यूजीलैंड की संसद द्वारा वांगानुई नदी को इंसानी अधिकार देने के फैसले से प्रेरित होकर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने भी गंगा और यमुना नदियों को जीवित व्यक्तियों जैसे अधिकार देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इन अधिकारों को सुरक्षित बनाए रखने के लिये गंगा प्रबन्धन बोर्ड बनाया जाएगा। इससे नदियों के जलग्रहण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने व गन्दगी बहाने वालों को प्रतिबन्धित करना आसान होगा।

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि इस फैसले का असर कितना होगा। क्योंकि इसके पहले हमारी नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की दृष्टि से सर्वोच्च व उच्च न्यायालय कई निर्णय सुना व निर्देश दे चुके हैं, लेकिन ज्यादातर निर्देश व निर्णय निष्प्रभावी रहे। गंगा का कल्याण राष्ट्रीय नदी घोषित कर देने के पश्चात भी सम्भव नहीं हुआ। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के सचेत बने रहने के बावजूद नदियों में कूड़ा-कचरा बहाए जाने का सिलसिला निरन्तर बना हुआ है।

Whanganui River
×