बठिन्डा ज़िला (भटिन्डा जिला)

Term Path Alias

/regions/bathinda-district

कपास की फसल पर सफेद मक्खी का कहर
Posted on 10 Aug, 2016 10:57 AM
पंजाब में मुख्य रूप से कपास की खेती भटिंडा, अबोहर, फजिल्का,
पंजाब की रक्ताभ छठी नदी
Posted on 29 Nov, 2012 10:16 AM पांच नदियों से घिरे पंजाब का अतीत जितना सुखद है वर्तमान उतना ही दुखद। अपनी उपजाऊ भूमि और उन्नत खेती की वजह से यह इलाका सदियों से खुशहाल रहा। लेकिन भारत-पाक बंटवारे के साथ ही इसकी उपजाऊ भूमि भी टुकड़ों में बंट गई। यह विभाजन रेखा पंजाब के लिए मुसीबत साबित हुई। इसकी दास्तान बता रहे हैं कश्मीर उप्पल।

पांचों दोआबों का भौगोलिक मानचित्रपांचों दोआबों का भौगोलिक मानचित्रपंजाब, फारसी के शब्द पंज और आब यानी पांच नदियों के पानी के संयोग से मिलकर बना है। यह माना जाता है कि दक्षिण एशिया की शुरुआती सभ्यता का विकास यहीं हुआ था।
कुदरती खेती करेगा तो किसान मजदूर नहीं बनेगा
Posted on 09 Aug, 2011 03:30 PM

पंजाब में इस समय नए रचनात्मक कृषि सृजन का शंखनाद हो चुका है। खेती विरासत मिशन रासायनिक कृषि के बुरे नजीते भुगत रहे पंजाब के किसानों को नया विचार, नया जीवन व नया संसार देने के लिए प्रयासरत है। पिछले ढाई वर्षों में यह आंदोलन तेजी से कामयाबी की ओर बढ़ा है। शुरू-शुरू में इस आंदोलन के विचार को गए जमाने की बात बता कर इस पर हंसने वाले भी अब इसकी ताकत को समझने व स्वीकारने लगे हैं। यह उस महान व्यक्ति की

भटिण्डा में कैंसर के लिये यूरेनियम भी एक कारण हो सकता है
Posted on 03 May, 2010 09:37 AM
पंजाब का एक प्रमुख जिला है भटिण्डा, जो कपास उत्पादन के लिये मशहूर है। पिछले कुछ वर्षों से इस जिले में मृत्यु दर में असाधारण वृद्धि देखी गई है। तलवण्डी साबो के गियाना, मलकाना और जज्जल गाँव सर्वाधिक प्रभावित हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं जैसे पब्लिक एनालिस्ट पंजाब, जन स्वास्थ्य और कल्याण विभाग पंजाब, पंजाब प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, खेती विरासत, ग्रीनपीस इंडिया आदि ने अपना ध्यान इस
कीड़ों की मौत मरते पंजाब के किसान
Posted on 01 May, 2010 02:35 PM
कीटनाशकों की वजह से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभावों के संबंध में ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पंजाब सरकार को कैंसर के मामलों के पंजीकरण हेतु मजबूर कर दिया है। इस संबंध में पूर्व में जारी अनेक रिपोर्टों के अलावा दो ताजा रपटों ने भी राज्य में इससे मानव स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को उजागर किया है। पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला द्वारा कराए गए एक अध्ययन में कीटनाशकों की वजह से किसानों के डी.एन.
कीटनाशकों के शिकार होते पंजाब के किसान
Posted on 01 May, 2010 11:29 AM

चार साल पहले पंजाब के मालवा अंचल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसकी वजह थी यहां कैंसर के मामलों में अत्यधिक वृध्दि। अध्ययन में कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग और इस बीमारी के बीच का अंतर्सम्बन्ध उजागर हुआ। यहां की स्थिति अब भी जस की तस है।

कपास की पैदावार वाले मालवा अंचल में कीटनाशकों का बहुत ज्यादा उपयोग होता है। दशकों से कीटनाशकों का बेतहाशा उपयोग यहां कैंसर के मामलों में हो रही तेज वृध्दि का कारण है। 28 अगस्त 07 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार प्रांत की कुल कीटनाशक खपत का 75 प्रतिशत अकेला मालवा अंचल उपयोग करता है और देश की कुल खपत का 17 प्रतिशत अकेला पंजाब उपयोग करता है। हालांकि 2005-2006 में पिछले वर्ष की अपेक्षा कीटनाशकों के उपयोग में लगभग 13 प्रतिशत की कमी आई थी किंतु इस वर्ष कीट हमले के मद्देनजर इसके उपयोग में व्यापक वृध्दि होने की संभावना है।

हरित क्रांति से कैंसरग्रस्त हुए पंजाबी पुत्तर
Posted on 29 Apr, 2010 08:18 PM
क्या आपको पता है कि हमारे देश में एक ट्रेन ऐसी भी चलती है, जिसका नाम ‘कैंसर एक्सप्रेस’ है? सुनने में यह बात हतप्रभ करने वाली है, पर यह सच है, भले ही इस ट्रेन का नाम कुछ और हो, पर लोग उसे इसी नाम से जानते हैं। यह ट्रेन कैंसर बेल्ट से होकर गुजरती है। यह ट्रेन भटिंडा से बीकानेर तक चलती है। इसमें हर रोज कैंसर के करीब 70 यात्री सफर करते हैं। जानते हैं यह यात्री कहाँ के होते हैं?
पंजाब: सब्मर्सिबलों की शर-शय्या पर
Posted on 10 Sep, 2009 08:26 PM

पांच नदियों के नाम पर बसे पंजाब में आज उन नदियों की बात करना पिछड़ा कहलाना होगा। पंजाब की मिट्टी, पंजाब का पशुधन, पंजाब का पानी, पंजाब के परिंदों का दिन दूनी-रात चौगुनी गति से गायब होना जितने माथों की शिकन होना चाहिए था, जितने दिलों की उदासी होना चाहिए था, उतना है नहीं। ऋषियों, गुरूओं, संतों द्वारा प्राकृतिक संपदाओं के गुणगान, लोकगीतों में बहारों की धमक, किसी प्रिय के आगमन के लिए परिंदों को
×