निमंत्रणः स्वच्छ यमुना के लिये चिंतन और मनन

यमुना नदी के मुद्दों और दशा पर चिंतन और मनन करने के लिये, यमुना नेटवर्क के सौजन्य से आप सभी 12 फरवरी, 2013 को कुंभ मेला, इलाहाबाद में सादर आमंत्रित हैं।

मुद्दे पर आपके विचार हमारे लिये अति महत्वपूर्ण है अतः आपसे अनुरोध है कि कॉन्फ्रेंस में शिरकत करके हमारा उत्साह और मान बढ़ाएं। कार्यक्रम के शुरुआत में यमुना पर जानकारी से भरपूर 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की जाएगी, यह फिल्म अभी बनाई जा रही है इसमें यमुना नदी से संबंधित भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये ज रहे शैक्षणिक प्रयासों को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

आपके द्वारा दिये गए समय और सहयोग के लिये हम आपका आभार प्रकट करते हैं। यमुना पर यह ट्रेलर बनाने में हमारी सहायता और सहयोग करने के लिये आपका धन्यवाद अदा करते हैं।

यमुना नेटवर्क यमुना पर काम करने वाले और एक समान सोच रखने वाले ऐसे लोगों और संस्थाओं का एक गैर लाभकारी गठबंधन है, जिनका मकसद यमुना के पानी में औद्योगिक और घरेलू कचरे को जाने से रोकने के साथ-साथ, नदी को आने वाली पीढ़ियों के लिये बचाए रखना भी है।

कुंभ मेले का नक्शा देखने के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें।

Path Alias

/events/naimantaranah-savacacha-yamaunaa-kae-laiyae-caintana-aura-manana

Post By: admin
×