लाईव हिंदुस्तान डॉट कॉम

लाईव हिंदुस्तान डॉट कॉम
पानी पियो बार-बार
Posted on 28 Aug, 2010 09:27 AM
बहुत देर तक बैठना पड़ता था उन्हें। काम ही कुछ ऐसा था। वह कोशिश करते थे कि कुछ एक्सरसाइज हो जाए, लेकिन रोज कर नहीं पाते थे। वजन बढ़ता ही जा रहा था। वैन्डरबिल्ट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक अगर हम दिन में तीन गिलास पानी ज्यादा पी लेते हैं, तो एक साल में पांच किलो वजन कम कर सकते हैं। इसके अलावा पानी पीने से हम कहीं ज्यादा तरोताजा होते हैं। हमारा मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
बोल मेरी धरती कितना पानी..
Posted on 18 Aug, 2010 12:47 PM
पानी की समस्या हमारे देश के लिए ही नहीं, समूचे विश्व के लिए दिनोंदिन गंभीर हो रही है। जीवन के लिए जरूरी जल का संकट ही आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती है, जिस पर गौर करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आने वाले दिनों की संभावित स्थिति पर गौर करें तो इसका मुकाबला कर पाने की सामर्थ्य जुटा पाना बेहद मुश्किल जरूर होगा। ऐसे में तमाम संभावित जल-प्रबंधन के उपायों पर ध्यान दिया जाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए
जल तत्व
Posted on 18 Aug, 2010 12:28 PM
गर्मी में जब धरती तपने लगती है तब हमें जल का महत्त्व समझ में आने लगता है। आयुर्वेद की भाषा में इसे समझें तो जल श्रम की थकान दूर करने वाला, बेहोशी और प्यास मिटाने वाला, खेद नाशक, बेवक्त आने वाली नींद को मिटाने वाला, आलस्य को भगाने वाला, तृप्तिकारक, हृदय का मित्र, शीतल हल्का और अमृत के समान जीवन का सबसे बड़ा सहायक तत्व है।
‘वाटर एंड वेस्ट वाटर’ संग्रहालय का विकास
Posted on 18 Aug, 2010 12:10 PM
दिल्ली जल बोर्ड ने ‘वाटर एंड वेस्ट वाटर’ संग्रहालय के विकास के लिए राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, दिल्ली के साथ एक आपसी सहमति के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए । 200 वर्ग मीटर में फैले इस संग्रहालय को प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र के परिसर में स्थापित किया जाएगा, जहां साल भर में साढ़े चार लाख दर्शक आते हैं। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नेगी ने बताया कि इसका मकसद दिल्ली जल बो
पानी की कहानी में विज्ञान के कुछ सच
Posted on 18 Aug, 2010 11:33 AM
धरती पर पाए जाने वाले पदार्थों में पानी सबसे साधारण है, लेकिन गुणों में असाधारण एवं विशिष्ट है। इसके इन्हीं गुणों के कारण जीवन न केवल इस धरती पर अस्तित्व में आया और विकसित हुआ। हम पानी के आश्चर्यजनक गुणों को प्राय: गंभीरता से नहीं लेते। वास्तव में यह एक उत्कृष्ट विलायक है और काफी अधिक तापमान तक द्रव्य अवस्था में बना रहता है। इसे गर्म करने तथा उबालने के लिए काफी ऊष्मा की जरूरत होती है।
जल को जीवन देने वाली कुछ विधियां
Posted on 18 Aug, 2010 10:33 AM
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में भूजल स्तर नीचे जा रहा है। इसकी प्रमुख वजह मानवीय गतिविधियां, शहरीकरण और औद्योगिक इकाइयों से रासायनिक निकासी मानी गई है। जलवायु परिवर्तन भी इसकी बड़ी वजह है। दुनिया भर में जल गुणवत्ता मापन डाटा और मॉनीटरिंग की कमी के साथ इस दिशा में जन-साधारण के अज्ञान का भी पर्यावरण और जल गुणवत्ता पर असर पड़ता है। जल स्त्रोतों के संरक्षण के
×