डॉ दीपक आचार्य

डॉ दीपक आचार्य
प्राकृतिक जलस्रोतों पर आत्मनिर्भर वनवासी समाज
Posted on 09 Apr, 2016 01:05 PM

विश्व विख्यात विज्ञान शोध पत्रिका लांसेट (2012) में प्रकाशित एक शोध रपट के अनुसार विकासशील देशों में 5 वर्ष से कम उम्र के करीब आठ लाख बच्चों की मृत्यु की एक मात्र वजह शुद्ध पेयजल के अभाव में डायरिया जैसी बीमारियों का होना है। यानी, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के अभाव में प्रतिदिन 2000 से ज्यादा बच्चों की मृत्यु हो जाना चिन्ताजनक विषय है।

यूनिसेफ की 2013 की एक स्टडी के अनुसार डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से भारत समेत कुल 5 देशों में 5 वर्ष की उम्र तक होने वाली कुल मौतों में से आधी मौतें सिर्फ भारत और नाइजीरिया जैसे 2 देशों में हो जाती है। इसमें से करीब 24% बच्चों की मृत्यु भारत देश में आँकी गई।
×