सेनिटेशन एक विशेषाधिकार


संयुक्त राष्ट्र की पानी और स्वच्छता मानवीय अधिकार की स्वतंत्र विशेषज्ञा सुश्री कैटरीना द अल्बुकुर्क ने संयुक्त राष्ट्र की मानव अधिकार परिषद् को सितम्बर के आगामी सत्र के लिए सेनिटेशन पर अपनी रिपोर्ट दे दी है।

अपनी रिपोर्ट में विशेषज्ञा ने कहा है कि सेनिटेशन का अधिकार अन्य मानव अधिकारों से जुड़ा हुआ है जैसे कि जीने के उचित स्तर का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार और शिक्षा का अधिकार। उंहोंने सेनिटेशन को मानव अधिकार के रूप मे परिभाषित किया है और सेनिटेशन से संबंधित मानव अधिकारों के प्रति दायित्वों का दायरा बढा दिया है।

‘सेनिटेशन का अधिकार’ है या नहीं, इस विषय पर चर्चा करते हुए उंहोंने निष्कर्ष निकाला, “अगर अन्य मानव अधिकारों के मद्देनजर सेनिटेशन को देखा जाए तो एक गरिमामय जीवन जीने के लिए सेनिटेशन के अधिकार के साथ न्याय नहीं किया गया है।... विशेषज्ञा का मानना है कि ‘सेनिटेशन को एक अलग अधिकार का दर्जा दिया जाना चाहिए।‘
विशेषज्ञा ने अपनी रिपोर्ट में सेनिटेशन को एक अधिकार मानने के लिए बहुत सी सिफारिशें की हैं और राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से गुजारिश की है कि वें इसे अपनी रणनीति और बजट में प्राथमिकता दें।स्वतंत्र विशेषज्ञा अपनी इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् के 7-25 सितम्बर 2009 को होने वाले बारहवें सत्र में प्रस्तुत करेंगी। यह रिपोर्ट विशेषज्ञा की वेबसाइट पर उपलब्ध है- http://www2.ohchr.org/english/issues/water/Iexpert/

विशेषज्ञा द्वारा 21-28 जून को इजिप्ट में किए गए दौरे पर संक्षिप्त टिप्पणी भी वेबसाइट पर दी गई है।
 
Path Alias

/articles/saenaitaesana-eka-vaisaesaadhaikaara

Post By: admin
×