जल संरक्षण एवं पौधारोपण की शपथ ली

महू (निप्र) - सामाजिक संस्था प्रतिज्ञा द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर वन विभाग परिसर में डॉ. एस.के.लाल डायरेक्टर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अतिथि एवं राधेश्याम बियाणी, ओ.पी.शर्मा, एस.डी.ओ.फॉरेस्ट, इंद्रदेव पाण्डेय, आर.पी.एस.भदौरिया रेंजन के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ जहां संस्था अध्यक्ष जगमोहन सोन ने संस्था की पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यो की जानकारी देकर संस्था कार्यो से अवगत कराया। श्री लाल के उपस्थित संस्था के सदस्यो को जल संरक्षण एवं पर्यावरण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रमेश यादव उस्ताद, गणेशचंद्र यादव, प्रेमनारायण व्यास, विशाल यादव, राजकिशोर कदम, लक्कीसिंह यादव, शैलेष कदम, विनोद कुमार निम, मुन्नालाल कदम, राजू यादव, शरद मोहीन सोन, सुनील यादव, बबलू कदम, अर्जुनसिंह जाजोरिया, ललित यादव, घनश्याम निम, जितेन्द्र निम आदि उपस्थित थे।

अतिथि स्वागत रमेशचंद यादव उस्ताद एवं गणेशचंद्र यादव ने किया। वन पर्यावरण मंत्रालय के डायरेक्टर श्री लाल ने संस्था द्वारा किए गए नगर में पौधा रोपण व आसपास के क्षेत्रो का जल संरक्षण पर किए गए कार्ये का निरीक्षण किया एवं पर्यावरण के लिए काम करने पर प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन जगमोहन सोन ने किया एवं आभार राजकिशोर पप्पू यादव ने माना।

दिनांक 22.3.2011
भवदीय, जगमोहन सोन, संभागीय प्रभारी, निम आंदोलन सेवादल

Path Alias

/articles/jala-sanrakasana-evan-paaudhaaraopana-kai-sapatha-lai

Post By: Hindi
×