जल की रोचक दुनिया


1. वयस्क व्यक्ति के शरीर में 70% पानी होता है।
2. जन्म के समय बच्चे के पूरे वजन का 80% भाग पानी होता है।
3. एक वयस्क व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 100 गैलन पानी उपयोग में लाता है।
4. शुद्ध जल का पी.एच. मान 7 होता है जो न तो एसिड है और न ही क्षार।
5. पृथ्वी पर 75% भाग पानी है
6. भू-सतह की अपेक्षा भूमिगत जल काफी साफ होता है।
7. पानी में ज्यादातर पदार्थ घुल जाते हैं।
8. पृथ्वी पर जितना पानी है उसका 3% भाग ही उपयोग है।
9. जब आदमी के शरीर में 1% पानी कम हो जाता है तब उसे प्यास लगती है।
10. शुद्ध जल का न तो स्वाद होता है, न रंग होता है और न ही उसमें कोई गंध होता है।
11. पृथ्वी पर सबसे ज्यादा मात्रा में खारा पानी पाया जाता है।
12. पानी की तुलना में बर्फ 9% हल्का होता है।
13. प्रति वर्ष पानी की बीमारी से 40 लाख लोग मरते हैं।
14. पानी 0 डिग्री सेंटीग्रेड पर जम जाता है तथा 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर उबलने लगता है।
15. एक बार जब पानी भाप में बदल जाता है तब भाप के कण 10 दिनों तक वायुमंडल में रहते हैं।
16. सबसे ज्यादा पानी टमाटर में (90%) मक्का तथा पपीता में 80% तथा पेड़ में 70% होता है।
17. घर में कुल पानी का 74% भाग बाथरूम में, 21% धुलाई में तथा 5% रसोईघर में उपयोग होता है।
18. प्रकृति के पदार्थों में से पानी ही ऐसा है जो ठोस (बर्फ), द्रव (पानी), तथा गैस (भाप, पानी वाष्प)तीनों रूपों में पाया जाता है।
19. पृथ्वी के कुल पानी 97% खारा पानी, 03% सादा-ताजा पानी होता है। इस तीन प्रतिशत में केवल 01% पानी पीने योग्य होता है। यह शुद्ध पानी ग्लेशियर तथा बर्फ के चट्टानों से आता है।
20. हम बिना खाए एक माह तक जीवित रह सकते हैं, किंतु बिना पानी पीए मात्र 5 से 7 दिनों तक ही जीवित रह सकते हैं।

संपर्क
श्री विमलेश चंदर, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर,
रेलवे क्वॉटर सं. : 202/सी. प्रतापनगर रेलवे कालोनी,
पोस्ट-प्रतापनगर शहर-वड़ोदरा-390004 (गुजरात)
मो. 9879978538)

Path Alias

/articles/jala-kai-raocaka-daunaiyaa

Post By: admin
×