जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ परिवारों को मिला लाभ

जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ परिवारों को मिला लाभ
जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ परिवारों को मिला लाभ

जलजीवन मिशन (जेजेएम-JJM) ने 14.5 करोड़ (72.71 फीसदी) ग्रामीण परिवारों को नल से जल प्रदान करने को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई भारत सरकार की इस प्रमुख पहल ने बेमिसाल गति और पैमाने का प्रदर्शन करते हुए केवल चार वर्षों में ग्रामीण नल कनेक्शन कवरेज को आश्चर्यजनक रूप से तीन करोड़ से बढ़ाकर 14 करोड़ कर दिया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ग्रामीण विकास में आदर्श बदलाव का प्रतीक है, जो पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समुदायों को सशक्त बनाने और सतत प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए मिशन को प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों और विभिन्न विकास भागीदारों के सहयोग से कार्य करते हुए कल 'जीवन मिलन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आज तक, छह राज्यों-गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों पुडुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने शत-प्रतिशत कवरेज हासिल कर ली है। मिजोरम 98.68 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश 98.45 फीसदी और विहार 96.42 फीसदी कवरेज के साथ निकट भविष्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के मार्ग पर हैं।

विकास भागीदारों की सक्रिय भूमिका 

इस बदलाव का मुख्य कारण केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ विकास भागीदारों की सक्रिय भागीदारी है। 2 लाख से अधिक गांव और 161 जिलों में अब हर घर जल' है। जल जीवन मिशन ने जल शुद्धिकरण और उपचार विधियों को लागू करके यह सुनिश्चित किया है कि घरों तक पहुंचने वाला पानी मानकों को पूरा करे, इससे जलजनित बीमारियों में काफी कमी आई है और ग्रामीण समुदायों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। घरेलू पानी के कनेक्शन के अलावा इस मिशन ने देशभर में 9.24 लाख (90.65 प्रतिशत) स्कूलों और 9,57 लाख (86.63 प्रतिशत) आंगनबाड़ी केंद्रों में नल के जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। 112 आकांक्षी जिलों (aspirational districts) में, नल के पानी की पहुंच, जो मिशन की शुरुआत के समय 21.41 लाख (7.86 प्रतिशत) घरों तक थी, आज बढ़कर 1.96 करोड़ (72.08 प्रतिशत) घरों तक ही गई है।

मिशन का लक्ष्य साफ

हर घर जल' पहल से पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक लाभ मिल रहे हैं, जिससे ग्रामीण आबादी, विशेषकर महिलाओं और युवा लड़कियों को रोजाना पानी लाने के कठिन काम से मुक्ति मिल रही है। इस बचे समय का उपयोग अब आय-सृजन गतिविधियों कौशल विकास और बच्चों को शिक्षा में सहायता के लिए किया जा रहा है। जन जीवन मिशन के सतत मॉडल का लक्ष्य बुनियादी ढांचे की लंबी उम्र सुनिश्चित करना और समुदाय के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देना है। 5.29 लाख से अधिक ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों/पानी समितियों का गठन किया गया है, साथ ही 5.17 लाख ग्राम कार्य योजनाओं को तैयारियों के साथ-साथ पेयजल स्रोत प्रबंधन, बेहतर उपचार और गांव में जल आपूर्ति के नियमित संगठन और तरीके पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आज सभी आर्सेनिक और फ्लोराइड में प्रभावित बस्तियों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है।

स्रोत :- अमर उजाला,उड़ान 

Path Alias

/articles/jal-jeevan-mission-ke-tahat-14-karod-parivaron-ko-mila-labh

Post By: Shivendra
×