ग्रामीणों ने बढ़ाए हाथ, प्राचीन बावड़ी हो गई जीवित

stepwell
stepwell


धार। बस स्टैंड के समीप अतिप्राचीन दुमाला बावड़ी (यादव सागर) की साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। ग्राम पंचायत राजोद हरकत में आई एवं बावड़ी की सफाई को लेकर नगर में मुनादी करवाकर जनसहयोग माँगा था। हालांकि सफाई कार्य को लेकर जनसहयोग जैसा चाहिए था, वैसा नहीं मिला। अलबत्ता ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा राजस्व विभाग से जुड़े अमले ने इसे अपना सरकारी कर्तव्य मानकर बावड़ी की सफाई के लिये खूब पसीना बहाया। 6 घंटे बावड़ी की सफाई की गई। सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सफाई कार्य की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले बावड़ी के आसपास फैली झाड़ियों को हटाने से की गई। उपेक्षा के चलते बावड़ी पूरी तरह से झाड़ियों से घिर गई थी। राजस्व अमले के साथ सरदारपुर एसडीएम अभय सिंह ओहरिया सुबह से ही पहुँच गए थे।

कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए एसडीएम अपने हाथों में फावड़ा लेकर सफाई करने में जुट गए। उन्होंने सतत तीन घंटे तक फावड़ा चलाकर सफाई की। पंचायत व कर्मचारियों के सहयोग से बावड़ी के आसपास से करीब 25 ट्रॉली मलबा व कचरा निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से फिकवाया गया। इसके बाद बावड़ी के अन्दर से दो ट्रॉली मलबा व गाद निकाली गई। सभी लोग दोपहर करीब 1 बजे तक सफाई अभियान में जुटे रहे।

 

वर्षों पुराना है यादव सागर


बताया जाता है कि राजा रजवाड़ों के समय विक्रम संवत 1998 तथा 1941 में कर्नल सरदार यादवराव यशवंतराव गोहरपड़े व सेनापति मुमलकत मदारफिरोज जंग जागीरदार राजोद द्वारा तत्कालीन जिला सरदारपुर में उक्त सागर का तामीर हुआ था। यादव सागर को राजोदवासी दुमाला बावड़ी के नाम से जानते हैं। यह यादव सागर पिछले कई वर्षों से उपेक्षित था। पूर्व में यहाँ की आबादी से यहीं से पानी भरकर अपनी प्यास बुझाती थी। साथ ही बैलों के जरिए चड़स चलाकर खेतों की सिंचाई भी होती थी, किन्तु धीरे-धीरे शासन-प्रशासन की कमजोर के चलते यादव सागर खुद की पहचान खोता चला गया और अतिक्रमण का शिकार हो गया।

 

 

 

इन्होंने दिया सहयोग


नायब तहसीलदार गोविंदसिंह ठाकुर, आरईएस के एसडीओ दशौरे, जनपद पंचायत सरदारपुर के इंजीनियर मनीष पाटीदार, राजस्व निरीक्षक धुलीया पालीया, पटवारी कालूसिंह मुजाल्दा, सरपंच प्रतिनिधि सुनील वसुनिया, उपसरपंच बगदीराम बम्बौरीया, सचिव तुलसीदास बैरागी, सहायक सचिव प्रकाश परमार सहित पंचगण आदि ने सफाई में योगदान दिया। बावड़ी के अन्दर जमा गन्दगी को मशीन के माध्यम से साफ किया जाएगा।

 

 

 

 

Path Alias

/articles/garaamainaon-nae-badhaae-haatha-paraacaina-baavadai-hao-gai-jaivaita

Post By: RuralWater
×