दुनिया की सबसे बडी झील हो रही है सबसे गर्म

title=
title=
यदि एक शोध पर यकीन किया जाए तो दुनिया की सबसे बडी झील लेक सुपीरियर इस बार हाल के वर्षों की अपेक्षा अधिक गर्म रहने वाली है। यह इंसानों के लिए खुशी की बात हो सकती है कि अब इस झील के किनारे वे अधिक समय बिता पाएंगे परंतु इससे पर्यावरण का संतुलन बिगडने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ माइनसोटा के जै ऑस्टिन की शोध के अनुसार यह झील पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहने वाली है। इस बार इस क्षैत्र में कम ठंड पड़ी और इससे बर्फ की चादर ने इस झील को पूरी तरह से नहीं ढका। इसका नतीजा यह हुआ कि सूर्य की गर्मी से बर्फ की परत पिघल गई और गर्म पानी ठंडे पानी के ऊपर आ गया।

गर्म और ठंडा पानी एक दूसरे में मिलते नहीं और इससे सूर्य की तेज कीरणें इस झील की ऊपरी सतह को लगातार गर्म करती रहेगी। जै ऑस्टिन के अनुसार इस बार इस झील का गर्म होना मध्य जून से ही शुरू हो गया था। इसका अर्थ यह कि इस झील को गर्म होने के लिए एक अतिरिक्त माह मिला है। इससे बर्फ और भी तेजी से पिघलेगी और एक नए उष्मताचक्र का निर्माण होगा।

इसका सबसे घातक असर झील की जीवसृष्टि पर पडेगा। कुछ मछलियाँ सर्द ऋतु में प्रजनन नहीं कर पाती है। परंतु इस बार पानी के जल्द गर्म होने से प्रजनन की ऋतु लम्बी चलेगी और इससे जन्मदर बढ जाएगी। नई जीवसृष्टि के जल्द आगमन और बडी संख्या की वजह से झील में ऑक्सिजन की कमी हो जाएगी और इससे या तो बडी संख्या में मछलियाँ मृत्यु को प्राप्त हो जाएंगी या फिर वे झील को छोडकर दूर निकल जाएगी।

Path Alias

/articles/daunaiyaa-kai-sabasae-badai-jhaila-hao-rahai-haai-sabasae-garama

Post By: Hindi
×