‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन’ का आयोजन

तारीख : 16 दिसंबर 2014
स्थान : होटल ग्राण्ड, वसंत कुंज, नई दिल्ली


. हमें आपको यह सूचना देते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि भारतीय वाणिज्य चैम्बर अपना पाँचवाँ वार्षिक सम्मेलन करने जा रहा है। इस वर्ष सम्मलेन का विषय है ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सम्मलेन’ जिसका आयोजन 16 दिसम्बर को वसन्त कुंज के होटल ग्राण्ड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ‘पेयजल और स्वच्छता मन्त्रालय’ और ‘दानिश वाटर फोरम’ का सहयोग मिल रहा है। इण्डिया वाटर पोर्टल हिन्दी इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

पाँचवाँ भारतीय अन्तरराष्ट्रीय जल शिखर सम्मलेन का उद्देश्य अनूठे और आदर्श बातचीत/ प्रतिनिधित्व द्वारा व्यापार-व्यवसाय अवसरों के लिए मंच प्रदान कराना है। यह सम्मलेन केवल नीति और विनियामक वातावरण पर ही केन्द्रित न होकर पानी के स्थायी प्रबन्धन, उन्नत प्रौद्योगिकियों, व्यवसाय विकास, सफलतम कहानियों और प्रतिकृति रूप में अच्छे विचार पर भी केन्द्रित होगा।

जल शिखर सम्मलेन के बिन्दु :


1. केन्द्रीय और राज्य सरकारों के अधिकारी जैसे- नगर निगम के आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, परियोजना अधिकारी और कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जल उपचार उपकरण प्रदाता, परामर्शदाताओं, उपयोगकर्ताओं आदि के साथ नेटवर्किंग।
2. पानी के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और भविष्य के ट्रेण्ड पर चर्चा के द्वारा जानकारी प्रदान करना।
3.खोजे हुए और सम्भावित नए क्षेत्रों को खोजना।
4. क्षमताओं, शक्ति, सफल कहानियों और प्रतिकृति के विचारों को शोकेस करना
5.पैनल चर्चा और प्रदर्शनी
6.व्यवसाय-व्यापार और व्यापार-सरकार बैठक

शिखर सम्मलेन का केन्द्र


1.क्षेत्रीय जल सुरक्षा, संसाधन और आवण्टन, सार्वजनिक और निजी साझेदारी के मौके।
2.कैसे जल परियोजनाओं को स्थायी व्यवसाय बना सकते हैं
3. स्वच्छ भारत अभियान : सभी के लिए साफ पानी और स्वच्छता।
4. गंगा सफाई के मापदण्ड
5.प्रौद्योगिकी नवाचार में शहरी जल प्रबन्धन

6. उद्योगों के लिए अपजल उपचार के समाधान
7. पानी के कुशल उपयोग के लिए सीएसआर पहल
सम्मलेन में आपके विचार-विमर्श, उपस्थिति और समर्थन देकर हमें कृतार्थ करें। 16 दिसंबर 2014 को आपको इस सम्मलेन में बुलाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
Path Alias

/articles/bhaarataiya-antararaasataraiya-jala-samamaelana-kaa-ayaojana

Post By: Shivendra
Topic
×