बीजापुर का वैभव

तालाब
तालाब

बीजापुर से 5 किमी. पश्चिम तोरवी से पानी लाने वाली और शहर में जगह-जगह पहुँचाने वाली नहर इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल है। तोरवी से एक मील ऊपर एक घाटी में पक्के बाँध का निर्माण किया गया, इस तरह जलाशय तालाब बना। यहाँ इसके तले से भूमिगत नाली तैयार की गई जो तोरवी के नीचे से होती हुई एक मील दूर अफजलपुर पहुँचती थी, जहाँ एक जलाशय में मिल जाती थी। तोरवी से 367 मीटर पश्चिम में पहाड़ी के तल में छोटा पक्का गड्ढा या कुआँ बनाया गया, जो पूरक स्रोत का काम करता था।

उत्तरी कर्नाटक का बीजापुर शहर पहले विजयापुर के नाम से जाना जाता था। यादव वंश के राज में यह करीब 100 वर्षों तक एक महत्त्वपूर्ण शहर रहा लेकिन सन 1294 में इसे बहमनी सुल्तान की प्रांतीय राजधानी बना दिया गया। सन 1489 में जब आदिल शाही वंश के पहले शासक यूसुफ अली आदिल शाह ने गद्दी सम्भाली और बीजापुर को राजधानी बनाया तो फिर इसका महत्त्व बढ़ गया। सन 1686 में मुगल बादशाह औरंगजेब से हारने के बाद आदिल शाही वंश ने इस्लामी इमारतों के रूप में समृद्ध विरासत छोड़ी। इसके साथ ही उसने शहर में जल आपूर्ति की कुछ काबिलेगौर व्यवस्था भी छोड़ी थी।

शहर में आंशिक सिंचाई तुंगभद्रा के अनिकटों बाँधों के द्वारा होती थी। 1881-82 में यहाँ कुओं और सोतों के अलावा सिंचाई की 32 व्यवस्थाएँ थीं। यद्यपि बीजापुर में चश्मे बहुत थे, मगर शहर को उन्हीं के भरोसे नहीं रखा जा सकता था। अली आदिल शाह (सन 1557-1580) प्रथम शासक था जिसने शहर की जल आपूर्ति पर ध्यान दिया। उसने शाहापुर में बड़ा चाँद कुआँ बनवाया और उससे शहर भर में पानी पहुँचाने के लिये नहरें बनवाईं। बीजापुर से 5 किमी. दूर तोरवी में भूमिगत नहर आदिल शाह ने ही बनवाई थी।

बीजापुर से 5 किमी. पश्चिम तोरवी से पानी लाने वाली और शहर में जगह-जगह पहुँचाने वाली नहर इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल है। तोरवी से एक मील ऊपर एक घाटी में पक्के बाँध का निर्माण किया गया, इस तरह जलाशय तालाब बना। यहाँ इसके तले से भूमिगत नाली तैयार की गई जो तोरवी के नीचे से होती हुई एक मील दूर अफजलपुर पहुँचती थी, जहाँ एक जलाशय में मिल जाती थी। तोरवी से 367 मीटर पश्चिम में पहाड़ी के तल में छोटा पक्का गड्ढा या कुआँ बनाया गया, जो पूरक स्रोत का काम करता था। यहाँ कुछ प्रबल झरनों का पानी जलाशय में जमा किया जाता था। और इसे भूमिगत नहर से तोरवी पहुँचाया जाता था, जहाँ यह बड़ी नहर में मिल जाता था।

अफजलपुर के जलाशय को पहाड़ियों में बने दूसरे तालाब से पानी मिलता था। यह पानी बीच के मकानों के ऊपर बने मेहराबों से गुजरता था। इस जलाशय के अवशेष बताते हैं कि यह विशालकाय था। गारे आदि से चिना बाँध 18.3 मीटर ऊँचा था और तटबन्धों पर खास तरह के खाने बने हुए थे। मुख्य झील से नीचे एक छोटा जलाशय था, ताकि अतिरिक्त पानी को जमा किया जा सके और शहर के आस-पास के हिस्सों को पानी पहुँचाया जा सके। मुख्य झील से भूमिगत नालियों के द्वारा पानी तीन मील दूर शहर तक पहुँचता था।

इस नहर की खुदाई काफी मुश्किल रही होगी क्योंकि कहीं-कहीं यह चट्टान के नीचे 18.3 मीटर गहराई पर थी। इस नहर के कुछ हिस्से ईंट की चिनाई से बने थे, बाकी चट्टानी नालियों के बीच से पानी बहता था। जगह-जगह हवा के लिये सतह तक उस्वास (चिमनी) बनाए गए थे। 37-37 मीटर की दूरी पर बनी ये चिमनियाँ इब्राहिम रोजा तक पाई गई। बगीचे और इब्राहिम रोजा के बीच नहर के दो धाराओं में फूट गई दिखी। चिमनियों का एक सिलसिला जामा मस्जिद की ओर जाता दिखा। कुछ चिमनियों में सीढ़ियाँ बनी थीं ताकि नहर की सफाई की जा सके। इसी नहर से पानी शहर तक पहुँचता था। महल जलाशय और तर्क किले के बाहरी खंदक तक भी इसी से पानी पहुँचता था। इस पानी का स्रोत तोरवी नहीं, कुछ और था। नहर में पानी शायद रास्ते के चश्मों से पहुँचाया जाता था।

बाद के वर्षों में जब महलों की संख्या बढ़ गई तो अतिरिक्त पानी की जरूरत महसूस हुई और ऊँचाई पर एक घाटी में एक मील लम्बा बाँध बनाकर बड़ी झील तैयार की गई। यह झील 2025 हेक्टेयर में फैली थी और बीजापुर से काफी ऊँचाई पर थी, सो उतनी ऊँचाी तक पानी पहुँचाने के लिये पर्याप्त दबाव बनता था। 38 सेमी. व्यास वाले (चिने हुए) पाइप से पानी लाया जाता था। 4.5 से 15 मीटर गहराई तक धँसा होता था। पाइप के पूरे रास्ते करीब 244 मीटर की दूरी पर बड़ी वर्गाकार मीनारें बनाई गई थीं, ताकि पानी के दबाव को कम किया जाये और पाइप को टूटने से बचाया जाये। इन मीनारों में पानी 6 से 9 मीटर तक ऊपर आता था। ये मीनारें कारीगरी का अच्छा नमूना थीं। ज्यादा पानी अर्क किले में आता था, जहाँ वितरण मीनारें बनाई गई थीं। पानी जमीन से 9 मीटर ऊपर तक पहुँचाया जाता था। कुछ महलों में छोटी नहरें और जलाशय बने थे।

(“बूँदों की संस्कृति” पुस्तक से साभार)

Path Alias

/articles/baijaapaura-kaa-vaaibhava

Post By: RuralWater
×