अमेठी में ‘वर्तमान जल चुनौतियां : कारण एवं निवारण’ पर चर्चा

अमेठी के खारे पानी की समस्या, फोटो साभार - गांव कनेक्शन
अमेठी के खारे पानी की समस्या, फोटो साभार - गांव कनेक्शन

बाढ़, सुखाड़ एवं पानी की गुणवत्ता संबंधी चुनौतियां और चिंतायें लगातार बढ़ती जा रही है। तमाम शासकीय - गैर शासकीय योजनाओं, परियोजनाओं. कार्यक्रमों, अभियानों और अकूत धन के खर्च के बावजूद इस स्थिति का स्थाई होते जाना चिंताजनक है। लिहाजा, वैश्विक तापमान वृद्धि से लेकर समस्याओं के स्थानीय कारण वह निवारण पर गहन चिंतन-मनन तथा जमीन पर कुछ करना जरूरी हो गया है। इसी सन्दर्भ में जल बिरादरी अमेठी, उत्तर प्रदेश ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय  संगोष्ठी का आयोजन करना तय किया है।

अमेठी देश के चर्चित इलाकों में एक है। गांधी परिवार और बीजेपी की चुनावी जंग वाला यह हाईप्रोफाइल इलाका है।   लेकिन राजनीतिक रुप से हाईप्रोफाइल अमेठी में कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां पीने के पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक खराब पानी के चलते उनके यहां लड़कों की शादियों में मुश्किलें आती हैं। अमेठी में साफ पानी यानी जल गुणवत्ता भी एक मुद्दा है।


तिथि -19-20 फरवरी 23
विषय  - 'वर्तमान जल चुनौतियां : कारण एवं निवारण '
स्थान  - अमेठी नगर स्थित आर आर पी जी कालेज ऑडिटोरियम 

 पहले दिन 19 फरवरी 23

उद्घाटन सत्र के उपरांत दो सत्रों में अमेठी के आस-पास सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, प्रयागराज, अमेठी आदि जनपदों के साथी  अपने- अपने ज़िले की जल स्थिति पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

दूसरा दिन-20 फरवरी 23

विषय के  राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में विमर्श का होगा। बाढ़-सुखाड़ विश्व जन आयोग के अध्यक्ष रेमन मेगासायसाय सम्मान प्राप्त जलपुरुष भाई डॉ. राजेन्द्र सिंह जी भी सहभागी होंगे। कोशिश होगी कि समाधान तलाशी जाये और कुछ सार्थक करने का संकल्प लिया जाये। डॉ राजेन्द्र सिंह जी की सहभागिता सेमीनार में दोनों दिन रहेगी।

प्रतिभागियों को मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।  किन्तु आपके ठहरने एवं भोजन आदि की सादी- सुन्दर निःशुल्क एवं प्रेम पूर्ण व्यवस्था देकर हमें प्रसन्नता होगी। जलबिरादरी अमेठी द्वारा किया जायेगा। 

कृपया 07 फरवरी, 23 तक अपनी स्वीकृति देने का कष्ट करें; ताकि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा निर्धारित हो सके।

 
संपर्क - डॉ. अर्जुन पाण्डेय, अध्यक्ष, जल बिरादरी अमेठी, उ. प्र. सम्पर्क-7355256880
 

Path Alias

/articles/amaethai-maen-varatamaana-jala-caunaautaiyaan-kaarana-evan-naivaarana-para-caracaa

Post By: Kesar Singh
Topic
×