वृंदावन

Term Path Alias

/regions/vrindavan

यमुना मुक्तिकरण अभियान : फिर भरी हुंकार
Posted on 29 Dec, 2014 09:32 AM प्रदर्शनी को देख यमुना भक्तों के मन में अतीत के आन्दोलन की स्मृतियां जागृत हो गयीं। उद्घाटन समारोह में आगन्तुकों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी में यमुना आन्दोलन और यमुना मुक्ति के प्रयासों में सहयोग करने वाली संस्थाओं और यमुना भक्तों के योगदान को भी दर्शाया गया है। कल्पतरु समाचार सेवा वृंदावन। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना को प्रदूषण से निजात दिला उसके पुरातन स्वरूप को पुन: ब्रज में लाने हेतु मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टीय मार्ग और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने कमरकस के फिर हुंकार भरी। ऐलान किया गया कि 15 मार्च को यमुना भक्त पदयात्रा निकालेंगे।

छटीकरा मार्ग स्थित जाट धर्मशाला में यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित यमुना भक्तों ने यमुना मुक्ति का संकल्प लिया।
भक्तों को यमुना प्रदूषण मुक्ति की आस
Posted on 27 Oct, 2014 09:47 AM मानमंदिर और भाकियू के तत्वावधान में हुई विचार गोष्ठी, यमुना मुक्ति को मार्च 2015 में होगा वृहद आंदोलन

.वृंदावन। श्रीराधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा में मान मंदिर सेवा संस्थान एवं भाकियू के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के तहत रविवार को आयोजित विचार गोष्ठी में गहवर वन बरसाना के संत रमेश बाबा ने देश-विदेश से आए भक्तों से यमुना मुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यमुना हमारी मां के समान है। जब यमुना ही अवरिल और निर्मल नहीं होगी तब तक हमारा जीवन निर्थक है।

'यमुना रक्षक दल' की 'यमुना मुक्ति पदयात्रा'
Posted on 28 Feb, 2013 07:05 PM हथिनी कुंड पर कैद नदी की जलधारा को मुक्त कराने के लिए दिल्ली तक करीब 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 10 दिन में तय की जाएगी। सहयोग, समन्वय और सहभागिता के इस मिशन में ब्रजवासी तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। पदयात्रा छटीकरा से कूच करने के बाद एक मार्च को चौमुंहा (मथुरा) में पहला पड़ाव करेगी। आंदोलन के अगुवा यमुना रक्षक दल का दावा है कि यात्रा में करीब एक लाख यमुना भक्त शामिल होंगे। महाराष्ट्र के वैष्णव, गुजरात के पुष्टिमार्गीय अनुयाई और पूर्वी उप्र के किसानों का हुजूम यात्रियों के साथ नजर आएगा।

यमुना पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे किसानों का जत्था
आगरा में यमुना जागरूकता केंद्र की कोशिश
Posted on 13 Feb, 2009 01:26 PM
वृंदावन-मथुरा-आगरा यमुना सम्मेलन का सारांश


आगरा / 4 जनवरी 09, रविवार को यमुना के मुद्दे पर हुए सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस और वृंदावन से आए जनता के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में यमुना नदी के लिए धरोहर का दर्जा देने की मांग की गई।

यमुना बचाने को हुई महासभा
Posted on 28 Feb, 2013 08:40 PM बरसाना के विरक्त संत रमेश बाबा का यमुना बचाओ अभियान का कारवां एक बार फिर मथुरा से दिल्ली वाली सड़क कल से दिखेगा। लाखों लोगों को पदयात्रा में शामिल कर दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। वृन्दावन के छंटीकरा के मैदान में पहुंचे किसानों के संगठनों ने यमुना महापंचायत का आयोजन किया।

किसान महापंचायत में गुरुवार को उमड़ी भीड़ को देखकर यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों, पुष्टिमार्ग के संत, भाकियू के पदाधिकारियों ने यमुना मुक्ति आंदोलन को विजयश्री मिलने का भाव जाहिर किया। आंदोलन के प्रणेता संत रमेश बाबा ने कहा कि विजयश्री मिलना निश्चित है। हम जानते हैं कि जीत चुके हैं। विमुख लोग जब तक हार नहीं मानेंगे, तब तक वह चलते रहेंगे। हम कमजोर हैं, लेकिन हमसे अधिक ताकतवर भी कोई नहीं है।

यमुना महापंचायत
वृंदावन के ब्रह्म सरोवर का पुनरोद्धार
Posted on 22 Sep, 2009 04:03 PM
तस्वीर में दिखाई दे रहा ब्रह्म सरोवर को देखकर आप सोच नहीं सकते कि यह तालाब कभी ऐसा नहीं था। पिछली सर्दियों में एक स्वयंसेवी समूह ने जब कचरे के ढेर तले दबे पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एक सरोवर का पुनरोद्धार कार्य आरंभ किया तो जनता आमतौर पर उदासीन थी। कुछ लोगों ने तो इसे समय की बर्बादी भी कहा था।
×